दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप | South America continent In Hindi Notes

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप | South America continent In Hindi Notes: पिछली अध्याय में हमने पढ़ा था महाद्वीप क्या है? और उनके प्रकार और हमने जाना था एशिया महाद्वीप से जुड़े तथ्य के बारे में तथा यूरोप महाद्वीप से जुड़े तथ्य के बार में उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के बारे में, अगर आपने नहीं पढ़ा है तो निचे दिए गये लिंक से जरुर पढ़ ले.

इसे भी पढ़े: एशिया महाद्वीप | asia continent in hindi के बारे में पूरी जानकारी | asia mahadip Notes pdf

> यूरोप महाद्वीप | Europe continent in Hindi Notes pdf Yurop mahadip

>उत्तरी अमेरिका महाद्वीप | North America continent in Hindi Notes

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप | South America continent In Hindi Notes pdf

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप नोट्स South America continent Fact

  • दक्षिणी अमेरिका का अधिकांश विस्तार दक्षिणी गोलार्द्ध में है। यह विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 1,77,98,500 वर्ग किमी. है।
  • प्रशान्त और अटलांटिक महासागर के बीच अवस्थित यह महाद्वीप पनामा जल संधि द्वारा उत्तरी अमेरिका से मिला हुआ है। इस महाद्वीप के दक्षिणी भाग में टेराडेल फ्यूगो नामक द्वीप है, जो मुख्य भूमि से मैगलन जलसंधि के द्वारा अलग होता है। इसका दक्षिणतम सिरा हॉर्न अन्तरीप है।
  • दक्षिणी अमेरिकी देश ब्राजील की सीमा चिली और ईक्वोर को छोड़कर शेष सभी दक्षिणी अमेरिकी देशों की सीमा से मिलती है।
  • भूमध्य रेखा पर स्थित दक्षिणी अमेरिका के देश हैं-इक्वाडोर, कोलम्बिया एवं ब्राजील
  • दक्षिणी अमेरिका में पेरू-बोलीविया सीमा पर विश्व की सबसे अधिक ऊँची नौकायन झील टिटिकाका (3,811 मीटर ऊँचाई पर) है। यह बोलीविया पठार पर स्थित है।
  • दक्षिणी अमेरिका के ब्राजील में बहने वाली अमेजन नदी विश्व में अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से प्रथम नदी है और इस महादेश की सबसे लम्बी नदी है। यह नदी बेसिन ब्राजील के कुछ भागों, पेरु के कुछ भागों बोलीविया इक्वाडोर, कोलंबिया तथा बेनेजुएला के छोटे भाग से अपवाहित होती है। अमेजन बेसिन के लोगों का मुख्य आहार मेनियोक है जिसे कसावा भी कहते हैं, यह आलू की तरह जमीन के अंदर पैदा होता है। यहाँ के कुछ लोग मलोका कहे जाने वाले बड़े आपार्टमेन्ट जैसे घरों में रहते हैं जिनकी छत तीव्र ढलान वाली होती है।
  • अमेजन बेसिन का परजीवी पौधा ब्रोमिलायड एक विशेष प्रकार का पौधा है जो अपनी पत्तियों में जल को संचित रखता है, मेढ़क जैसे प्राणी इन जल के पॉकेट का उपयोग अंडा देने के लिए करते हैं।
  • टूकन अमेजन बेसिन में पाए जाने वाला पक्षी है।
  • वेनेजएला में कैरो नदी (ओरीनिको नदी की सहायक) पर स्थित एंजिल नामक झरना विश्व का सबसे ऊँचा झरना (979 मीटर) है। यह गुयाना पठार में स्थित है।
  • दक्षिणी अमेरिका में चिली-अर्जेण्टीना सीमा पर विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी ओजेस-डेल सलाडो एण्डीज पर्वतमाला में स्थित है।
  • दक्षिणी अमेरिका के वर्षा-वन का स्थानीय नाम सेल्वास है। दक्षिण अमेरिका के अमेजन द्रोणी के वनों में वाल्सा नामक संसार की सबसे हल्की लकड़ी मिलती है।
  • एंडीज पर्वतों के पूर्वी ढलानों के वनों को मोंटाना कहते हैं।
  • दक्षिणी अमेरिका में पाया जाने वाला केंडोर पक्षी संसार का सबसे बड़ा शिकारी पक्षी है। रीआ न उड़ सकने वाली पक्षी है। (अफ्रीका के शुतुरमुर्ग एवं आस्ट्रेलिया के एमू की तरह)
  • प्यूमा एवं जगुआर दक्षिणी अमेरिका का शिकारी जानवर है। बंदरों तथा पेड़ों पर रहने वाले दूसरे जीवों का शिकार करते हैं।
  • एण्डीज पर्वतमाला के ऊँचे भागों में लामा पाया जाता है, जो बोझ ढोने के काम आता है।
  • ग्वानको एक प्रकार का जंगली लामा है, जो पेंटागोनिया के मरुस्थल में पाया जाता है।
  • फजेंडा ब्राजील रबड़ के पेड़ का मूल स्थान है।
  • इस महादेश के बोलीविया राज्य की राजधानी लापाज विश्व की सबसे अधिक ऊँचाई (समुद्रतल से 3,658 मीटर) पर स्थित राजधानी नगर है।
  • इस महादेश का सबसे बड़ा नगर रियो-डि-जेनेरियो (ब्राजील) है।
  • दक्षिणी अमेरिका में गुयाना, ब्राजील और पेटोगोनिया के पठार हैं।
  • दक्षिणी अमेरिका के अर्जेण्टीना में विस्तृत घास के मैदान को पम्पास कहते हैं। पम्पास को अर्जेण्टीना का हृदय कहते हैं। पंपास क्षेत्र में पोषक तत्वों से भरपूर अल्फा-अल्फा नामक घास उगाई जाती है।
  • दक्षिणी अमेरिका के वनों से रबड़, सिनकोना, चन्दन, कार्नोबा आदि वस्तुएँ प्राप्त होती हैं।
  • ब्राजील रबड़ के पेड़ का मूल स्थान है।
  • दक्षिणी अमेरिका में अर्जेण्टीना सर्वाधिक सूरजमुखी के बीज उत्पादित करता है। विश्व में इसका दूसरा स्थान है। गेहूँ की चन्द्राकार पेटी भी अर्जेण्टीना में स्थित है।
  • दक्षिणी अमेरिका में ब्राजील सर्वाधिक कोको-उत्पादक देश है। विश्व में इसका दूसरा स्थान है।
  • दक्षिणी अमेरिका का ब्राजील विश्व में सर्वाधिक कॉफी उत्पादित करने वाला देश है । ब्राजील के कहवा के बागों को फजेंडा कहते हैं।
  • दक्षिणी अमेरिका में ब्राजील सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादक देश है, विश्व में इसका दूसरा स्थान है।
  • दक्षिणी अमेरिका में ब्राजील सर्वाधिक मैंगनीज-उत्पादक देश है। विश्व में इसका तीसरा स्थान है।
  • चिली का चुकीकामाता ताँबा खान दक्षिण अमेरिका के एण्डीज पर्वत पर 3,000 मीटर की ऊँचाई पर है। इसे विश्व की ताँबा राजधानी भी कहा जाता है।
  • दक्षिण अमेरिका में ब्राजील सर्वाधिक मैंगनीज उत्पादन करता है।
  • ब्राजील की अमापा खान संसार में मैंगनीज की सबसे बड़ी खान है।
  • इटाबिरा ब्राजील का प्रमुख लौह-अयस्क खनन केन्द्र है।
  • दक्षिण अमेरिका के सर्वाधिक मक्का-उत्पादक देश अर्जेण्टीना है, सर्वाधिक कहवा-उत्पादक देश ब्राजील है और सर्वाधिक तेल-उत्पादक देश वेनेजुएला और कोलम्बिया तथा सर्वाधिक ताँबा-उत्पादक देश चिली है।
  • एण्डीज पर्वत की सबसे ऊँची चोटी एकांकागुआ (ऊँचाई6,960 मी.) है। एण्डीज विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला है। यह लगभग 7,200 किमी लम्बी है। एण्डीज के उत्तर-पश्चिम में आटाकामा मरुस्थल है। (दक्षिण अमेरिका के मध्यवर्ती भाग में) उत्तरी चिली में स्थित ‘अरिका’ (Arica) विश्व का शुष्कतम स्थान है।
  • अर्जेण्टीना के विशाल पशु फार्मों को एक्टांशिया और यहाँ के पशुपालकों को ग्वांको कहते हैं।
  • आटाकामा मरुस्थल में नाइट्रेट के भंडार हैं जहाँ वर्षा का न होना वरदान ही सिद्ध हुआ है।
  • विश्व में कहवा का पात्र ब्राजील है और विश्व में कहवा की मंडी सॉओ पाउलो है।
  • दक्षिण अमेरिका का कहवा निर्यात करने वाला प्रमुख सेन्टास पत्तन है।
  • अर्जेण्टीना का प्रमुख कपास उत्पादक-क्षेत्र चैको का मैदान है।
  • दक्षिण अमेरिका का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश पेरू है।
  • विश्व का सबसे बड़ा मांस-निर्यातक देश अर्जेण्टीना है।
  • दक्षिण अमेरिका का वह स्थान, जहाँ जाड़ों में वर्षा होती- हैमध्य चिली
  • दक्षिण अमेरिका का उष्ण मरुस्थल पेंटागोनिया है।
  • ब्राजील का सान्टोस बन्दरगाह कॉफी बन्दरगाह के नाम से जाना जाता है।
  • दक्षिण अमेरिका का सर्वाधिक नगरीकृत देश उरुग्वे है।
  • बोलीविया दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश है।
  • इक्वाडोर का गैलापेगॉस द्वीप ओलिवर रिडले टर्टल का प्राकृतिक प्रजनन स्थल है।
  • दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में समुद्री पक्षियों से प्राप्त खाद को ग्वानो (guano) कहते हैं, जो फॉस्फोरस का समृद्ध स्रोत होता है।

इसे भी पढ़े –

महाद्वीप के नाम

1. एशिया

2. यूरोप

3. उतरी अमेरिका

4. दक्षिणी अमेरिका

5. अफ्रीका

6. आस्ट्रेलिया

7. अण्टार्कटिका

आज हमने जाना दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप | South America continent In Hindi Notes के बारे में, आशा करता हूँ की आपको ये पसंद आया होगा . ‘ यह जानकारी लुसेंट समान्य ज्ञान से लिया गया है’

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप नोट्स, दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप प्रश्न उत्तर, Dakshini amerika mahadip

भारत की हरनाज बनी 2021 की मिस यूनिवर्स India’s Miss Universe Harnaaz Sandhu crowned 2021

नोबेल पुरस्कार और सम्मान | Nobel prize winners in india

विश्व के प्रमुख देशो के समाचारपत्र एवं प्रकाशन स्थल Notes

>CSBC Bihar Police Prohibition Constable Recruitment 2021

3 thoughts on “दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप | South America continent In Hindi Notes”

Leave a Comment

%d bloggers like this: