वैज्ञानिक उपकरण एवं कार्य | Scientific Instruments and Functions In Hindi Notes pdf

यहाँ हम जानेगे वैज्ञानिक उपकरण एवं उनके कार्य और काम के बारे में जो आपको सभी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए उपयोगी होगा वैज्ञानिक उपकरण और उनका उपयोग PDF, वैज्ञानिक उपकरणे व त्यांचे उपयोग, वैज्ञानिक उपकरण और उनके खोजकर्ता, उपकरण और उपयोग, Scientific Instruments and Functions In Hindi, Scientific instruments and their functions, यह जानकारी UPSC, BPSC, SSC, GD,GROUP D, RAILWAY,BIHAR POLICE, LDC, सभी प्रतियोगिता exam के लिए उपयोगी है।

वैज्ञानिक उपकरण एवं कार्य :-

1. अक्यूमुलेटर (Accumulator) का उपयोग क्या है?

इस उपकरण के द्वारा विद्युत् ऊर्जा का संग्रह किया जाता है, इस विद्युत् को आवश्यकता पड़ने पर काम में लिया जा सकता है।

2. एयरोमीटर (Aerometer) का उपयोग क्या है?

इस उपकरण का प्रयोग वायु एवं गैस का भार तथा घनत्व ज्ञात करने में होता है।

3. अल्टीमीटर (Altimeter) का उपयोग क्या है?

इसका उपयोग उड़ते हुए विमान की ऊँचाई नापने के लिए किया जाता है।

4. आमीटर (Ammeter) का उपयोग क्या है?

इसका उपयोग विद्युत् धारा को मापने के लिए किया जाता है।

5. अनिमोमीटर (Anemometer) का उपयोग क्या है?

यह उपकरण हवा की शक्ति तथा गति को मापता है।

6.ऑडियोमीटर (Audiometer) का उपयोग क्या है?

यह उपकरण ध्वनि की तीव्रता मापने के काम में आता है।

7. ऑडियोफोन (Audiophone) का उपयोग क्या है?

इसका उपयोग लोग सुनने में सहायता के लिए कान में लगाने के लिए करते हैं।

8. बेलिस्टिक गैल्वानोमीटर (Ballistic Galvanometer) का उपयोग क्या है?

इसका उपयोग लघु धारा (माइक्रो एम्पियर) को नापने में करते हैं।

9.बैरोग्राफ (Barograph) का उपयोग क्या है?

इसके द्वारा वायुमण्डल के दाब में होने वाले परिवर्तन को मापा जाता है।

10. बैरोमीटर (Barometer) का उपयोग क्या है?

यह उपकरण वायु दाब मापने के काम में आता है।

>>प्रमुख फसलों का जन्म-स्थान

11. बाइनोक्यूलर (Binocular) का उपयोग क्या है?

यह उपकरण दूर की वस्तुएँ देखने के काम में आता है।

12. कैलीपर्स (Calipers) का उपयोग क्या है?

इसके द्वारा बेलनाकार वस्तुओं के अन्दर तथा बाहर के व्यास मापे जाते हैं तथा इससे वस्तु की मोटाई भी मापी जाती है।

13. कैलोरीमीटर (Calorimeter) का उपयोग क्या है?

यह उपकरण ताँबे का बना होता है और ऊष्मा की मात्रा ज्ञात करने के काम में आता है।

14. कारबुरेटर (Carburettor) का उपयोग क्या है?

इस उपकरण का उपयोग अन्त: दहन पेट्रोल इंजनों में होता है। इस यंत्र से पेट्रोल तथा हवा का मिश्रण बनाया जाता है।

15. कार्डियोग्राम (Cardiogram) का उपयोग क्या है?

इसके द्वारा हृदय-गति की जाँच की जाती है। इसको इलेक्ट्रो कार्डियोग्राम भी कहते हैं।

16. क्रोनोमीटर (Chronometer) का उपयोग क्या है?

यह उपकरण जलयानों पर लगा होता है। इससे सही समय का पता लगता है।

17. सिनेमाटोग्राफ (Cinematograph) का उपयोग क्या है?

इस उपकरण को छोटीछोटी फिल्म को बड़ा करके पर्दे पर लगातार क्रम में प्रक्षेपण (projection) के लिए प्रयोग किया जाता है।

18. कम्पास-बॉक्स (Compass Box) का उपयोग क्या है?

इस उपकरण के द्वारा किसी स्थान पर उत्तर-दक्षिण दिशा का ज्ञान होता है।

19. कम्प्यूटर (Computer) का उपयोग क्या है?

यह एक प्रकार की गणितीय यांत्रिक व्यवस्था है। इसका उपयोग गणितीय समस्याओं एवं गणनाओं को हल करने में होता है।

20. साइक्लोट्रॉन (Cyclotron) का उपयोग क्या है?

इस उपकरण की सहायता से आवेशित कणों जैसे नाभिक कण प्रोटॉन, इलेक्ट्रॉन आदि को त्वरित किया जाता है।

21. डेनसिटीमीटर (Densitymeter) का उपयोग क्या है?

इस उपकरण का प्रयोग घनत्व ज्ञात करने में किया जाता है।

22. डिक्टाफोन (Dictaphone ) का उपयोग क्या है?

इसका उपयोग अपनी बात तथा आदेश दूसरे व्यक्ति को सुनाने के लिए रिकार्ड किया जाता है। यह प्रायः ऑफिसों में प्रयोग किया जाता है।

23. नमनमापी का उपयोग क्या है?

यह उपकरण किसी स्थान पर नमन कोण मापने के लिए प्रयोग किया जाता है।

24. डायनेमोमीटर (Dynamometer) का उपयोग क्या है?

इस यंत्र का प्रयोग इंजन द्वारा उत्पन्न की गई शक्ति को मापने में होता है।

25. ऐपीडास्कोप (Epidiascope) का उपयोग क्या है?

इसका प्रयोग चित्रों को पर्दे पर प्रक्षेपण (projection) के लिए किया जाता है।

26. फैदोमीटर (Fathometer) का उपयोग क्या है?

यह यंत्र समुद्र की गहराई नापने के काम आता है।

27.गैल्वेनोमीटर (Galvanometer) का उपयोग क्या है?

इस यंत्र का उपयोग छोटे विद्युत् परिपथों में विद्युत धारा की दिशा एवं मात्रा ज्ञात करने में किया जाता है।

28. गाइगर मूलर काउण्टर (Geiger-Muller Counter) का उपयोग क्या है?

इस उपकरण की सहायता से रेडियो ऐक्टिव स्रोत के विकिरण की गणना की जाती है।

29.ग्रेवीमीटर (Gravimeter) का उपयोग क्या है?

इस यंत्र के द्वारा पानी की सतह पर तेल की उपस्थिति ज्ञात की जाती है।

30. गाइरोस्कोप (Gyroscope) का उपयोग क्या है?

इस यंत्र से घूमती हुई वस्तुओं की गति ज्ञात करते है। P 31. हाइड्रोमीटर (Hydrometer) : इस उपकरण के द्वारा द्रवों का आपेक्षिक घनत्व ज्ञात करते हैं।

32. हाइड्रोफोन (Hydrophone) का उपयोग क्या है?

यह पानी के अन्दर ध्वनि-तरंगों की गणना करने में काम आने वाला उपकरण है।।

33. हाइग्रोमीटर (Hygrometer) का उपयोग क्या है?

इसकी सहायता से वायुमण्डल में व्याप्त आर्द्रता नापी जाती है।

34. स्क्रूगेज का उपयोग क्या है?

इसका प्रयोग बारीक तारों के व्यास नापने के काम आता है।

35. किलोस्कोप का उपयोग क्या है?

टेलीविजन द्वारा प्राप्त चित्रों को इस उपकरण के उपर देखा जाता है .

36. कैलिडोस्कोप का उपयोग क्या है?

इसके द्वारा रेखा-गणितीय आकृति भिन्न प्रकार की दिखाई देती है।

37. लाइटिंग कन्डक्टर (Lighting Conductor) का उपयोग क्या है?

यह उप ऊँची इमारतों के ऊपर उनके ऊँचे भागों पर लगा दिया जाता है बिजली का कोई प्रभाव नहीं पड़ता और इमारतें सुरक्षित रहती है।

38. मेगाफोन का उपयोग क्या है?

वह उपकरण है, जिसके द्वारा ध्वनि को दूर थी स्थान पर ले जाया जाता है।

39. मेनोमीटर का उपयोग क्या है?

गैस का दाब ज्ञात करने में इसकी मदद ली जाती है

40. माइक्रोमीटर का उपयोग क्या है?

यह एक प्रकार का पैमाना है जिसकी सहा से मिमी के हजारवें भाग को ज्ञात कर सकते हैं।

41. माइक्रोस्कोप का उपयोग क्या है?

यह छोटी वस्तुओं को आवर्धित करके बना देता है। अतः जिन वस्तुओं को आँखों से नहीं देखा जा सकता इस उपकरण से देख सकते हैं।

42. माइक्रोटोम का उपयोग क्या है?

किसी वस्तु को बहुत छोटे-छोटे टुकड़ों में का में काम आता है, जिनका कि सूक्ष्म अध्ययन करना होता है।

43. ओडोमीटर का उपयोग क्या है?

पहिये वाली गाड़ी द्वारा चली दूरी नापने के काम आता है।

44. ओसिलोग्राफ का उपयोग क्या है?

विधुतीय तथा यांत्रिक कम्पनों को ग्राफ पा चित्रित करने वाला उपकरण है।

45. पेरिस्कोप का उपयोग क्या है?

पनडुब्बियों में उपयोग होने वाला ऐसा उपकरण जिसकी सहायता से पानी में डूबे हुए को पानी के ऊपर का दृश्य दिखाई पड़ सकता है।

46. पोटेनशियोमीटर का उपयोग क्या है?

यह विद्युत्-वाहक बलों की तुलना करने में, लघु प्रतिरोधों के मापन में तथा वोल्टमीटर व आमीटर के केलीब्रिशन में काम आता है।

47. पायरोमीटर का उपयोग क्या है?

दूर स्थित वस्तुओं के ताप को ज्ञात करने हेतु इस यंत्र का प्रयोग किया जाता है।

48. फोनोग्राफ का उपयोग क्या है?

ध्वनि-लेखन के काम आने वाले उपकरण को फोनोग्राफ कहते हैं।

49. फोटामीटर का उपयोग क्या है?

यह दो स्रोतों की प्रदीपन तीव्रता की तुलना करने में काम आता है।

50. फोटो टेलीग्राफ का उपयोग क्या है?

यह फोटोग्राफ एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचने वाला उपकरण है।

51. साइटोट्रोन का उपयोग क्या है?

यह कृत्रिम मौसम उत्पन्न करने के काम आने वाला उपकरण है।

52. रडार का उपयोग क्या है?

यह यंत्र अन्तरिक्ष में आने-जाने वाले वायुयानों के संसूचन और उनकी स्थिति ज्ञात करने के काम आता है।

53. रेनगेज का उपयोग क्या है?

यह वर्षा नापने के काम में आने वाला उपकरण है।

54. रेडियोमीटर का उपयोग क्या है?

इस यंत्र का उपयोग विकिरण की माप करन के लिए किया जाता है।

55. रेडियो टेलिस्कोप का उपयोग क्या है?

यह एक ऐसा उपकरण है, जिसकी सहायता से दूर स्थान की घटनाओं को बेतार प्रणाली से दूसरे स्थान पर दबा जा सकता है।

56. रिफरेक्ट्रोमीटर (Rifractrometer) का उपयोग क्या है?

यह पारदर्शक माध्यमा का अपवर्तनांक ज्ञात करने वाला उपकरण होता है।

57. सिस्मोग्राफ का उपयोग क्या है?

यह भूकम्प का पता लगाने वाला उपकरण है

58. सेफ्टी लैम्प का उपयोग क्या है?

यह प्रकाश के लिए खानों में उपयोग होना वाला उपकरण है। इसकी सहायता से खानों में होने वाले विस्फोट को बचाया जा सकता है।

59. सेक्सटेण्ट का उपयोग क्या है?

यह किसी ऊँचाई (मीनार आदि) को नापने में काम आने वाला उपकरण है।

60. स्ट्रोवोस्कोप का उपयोग क्या है?

आवर्तित गति से घूमने वाली वस्तुओं का को इस उपकरण की सहायता से ज्ञात करते हैं।

61. स्पीडो मीटर का उपयोग क्या है?

यह गति को प्रदर्शित करने वाला उपकरण है जो कि कार, ट्रक आदि वाहनों में लगा रहता है।

62. सबमेरीन का उपयोग क्या है?

यह पानी के अन्दर चलने वाला छोटा जलयान है, जिसकी सहायता से समुद्र की सतह पर होने वाली हलचल का भी ज्ञान होता रहता है।

63. स्फेरोमीटर का उपयोग क्या है?

यह गोलीय तल की वक्रता की त्रिज्या ज्ञात करने के काम आता है।

64. बिस्कोमीटर का उपयोग क्या है?

यह द्रवों की श्यानता ज्ञात करने के काम आने वाला उपकरण है।

65. टेली फोटोग्राफी का उपयोग क्या है?

इस उपकरण की सहायता से गतिशील वस्तु का चित्र दूसरे स्थान पर प्रदर्शित किया जा सकता है।

66. टेलीप्रिन्टर का उपयोग क्या है?

यह समाचार प्राप्त करने का उपकरण है। इसकी सहायता से स्वतः ही समाचार टाइप होते रहते हैं।

67. टेलेक्स का उपयोग क्या है?

इसके अन्तर्गत दो स्थानों के मध्य समाचारों का सीधा आदान-प्रदान होता है।

68. टेलिस्कोप का उपयोग क्या है?

इस उपकरण की सहायता से दूर की वस्तुओं को स्पष्ट देखा जा सकता है।

69. टेलस्टार का उपयोग क्या है?

यह अन्तरिक्ष में स्थित ऐसा उपकरण है, जिसकी सहायता से महाद्वीपों के आर-पार टेलीविजन तथा बेतार प्रसारण भेजे जाते हैं, इस उपकरण को अमेरिका ने अन्तरिक्ष में स्थापित किया है।

70. थर्मोस्टेट का उपयोग क्या है?

इसके प्रयोग से किसी वस्तु का ताप एक निश्चित बिन्दु तक बनाये रखा जाता है।

>>भारत की ऐतिहासिक लड़ाईयाँ

71. थियोडोलाइट का उपयोग क्या है?

यह अनुप्रस्थ तथा लम्बवत् कोणों की माप ज्ञात करने के काम आने वाला उपकरण है।

72. एक्टिओमीटर (Actiometer) का उपयोग क्या है?

सूर्य किरणों की तीव्रता का निर्धारण करने वाला उपकरण है।

73. होबरक्राफ्ट (Hovercraft) का उपयोग क्या है?

एक वाहन जो वायु की मोटी गद्दी (cushion) पर चलता है, यह साधारण भूमि, दलदली, बर्फीले मैदानों, रेगिस्तानों पर तीव्र गति से भाग सकता है। इस वाहन का भूमि से सम्पर्क नहीं रहता।

74. टैकोमीटर (Tachometer) का उपयोग क्या है?

यह वायुयानों तथा मोटर नाव की गति को नापने वाला उपकरण है।

>>दुनिया की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?


यहाँ हमने जाना वैज्ञानिक उपकरण एवं उनके कार्य और काम के बारे में जो आपको सभी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए उपयोगी होगा. यह जानकारी UPSC, BPSC, SSC, GD,GROUP D, RAILWAY,BIHAR POLICE, LDC, सभी प्रतियोगिता exam के लिए उपयोगी है। उपकरण व उनके कार्य, वैज्ञानिक उपकरण एवं कार्य, प्रमुख वैज्ञानिक उपकरण एवं उनके कार्य

3 thoughts on “वैज्ञानिक उपकरण एवं कार्य | Scientific Instruments and Functions In Hindi Notes pdf”

Leave a Comment

%d bloggers like this: