उत्तरी अमेरिका महाद्वीप | North America continent in Hindi Notes

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप | North America continent in Hindi Notes– हमने पिछले अध्याय में पढ़ा था की महाद्वीप क्या है? और उनके प्रकार और हमने जाना था एशिया महाद्वीप से जुड़े तथ्य के बारे में तथा यूरोप महाद्वीप से जुड़े तथ्य के बार में अगर आपने नहीं पढ़ा है तो निचे दिए गये लिंक से जा कर पढ़ सकते है।

इसमें हम पढने वाले है उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से जुडी महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में,तो चलिए शुरू करते है।

इसे भी पढ़े: एशिया महाद्वीप | asia continent in hindi के बारे में पूरी जानकारी | asia mahadip Notes pdf

यूरोप महाद्वीप | Europe continent in Hindi Notes pdf Yurop mahadip

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप | North America continent in Hindi Notes pdf

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से जुडी महत्वपूर्ण तथ्य :

  • उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप है। उसका क्षेत्रफल 2.42,55,000 वर्ग किमी है। उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका एवं कैरेबियन सागरीय क्षेत्र में कुल 29 देश हैं। इसकी खोज 1492 ई. में कोलम्बस द्वारा की गई थी। अतः इसे नई दुनिया कहा जाता है।
  • 100° पश्चिमी देशान्तर रेखा इस महादेश के मध्य से गुजरती है।
  • उत्तरी अमेरिका का नाम अमेरिगो वेसपुस्सी नामक साहसी यात्री के नाम पर अमेरिका पड़ा।
  • पनामा नहर उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिणी अमेरिका को जोड़ती है, जिससे अन्ध तथा प्रशान्त महासागरों के बीच जहाजों का यातायात सुगम हो गया है।
  • उत्तरी अमेरिका के मूल निवासियों में रेड इंडियन, एस्किमों और इन्युट आते हैं। एस्किमों का घर बर्फ का बना होता है, जिसे इग्लू कहते हैं। वे रेडियर कुत्ते का उपयोग स्लेज गाड़ी को खींचने में करते हैं। सील मछली की खाल और हड्डी से नाव बनाते हैं जिसे कयाक कहते हैं। उनका हथियार हारपून कहलाता है।
  • उत्तरी अमेरिका का उच्चतम पर्वत शिखर माउंट मैकिन्ले (6,194 मीटर) अलास्का में है। यह एक सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • उ. अमेरिका के पूर्वी तट पर न्यूफाउण्डलैण्ड के द. पश्चिमी तटीय भाग को ‘ग्रैण्ड बैंक‘ कहते हैं। यह मत्स्य पालन का प्रमुख केन्द्र है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी तट (मैक्सिको की खाड़ी) पर चलने वाले चक्रवात हरिकेन और टोरनेडो कहलाते हैं।
  • उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घास के मैदान प्रेयरी कहलाते हैं।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका का डेट्रायट कार उद्योग का प्रमुख केन्द्र ह और एक्रॉन विश्व का सबसे बड़ा सिंथेटिक रबड़ और टायर बनाने का केन्द्र है।
  • कनाडा का मॉण्ट्रियल कागज उद्योग के लिए विश्व-प्रसिद्ध है। कनाडा विश्व में सर्वाधिक कागज उत्पादित करने वाला देश है।
  • उत्तरा अमेरिका में कनाडा यूरेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक देश है। विश्व में इसका दूसरा स्थान है। (विश्व में प्रथम-कजाकिस्तान)
  • संसार में सीसे और जस्ते का सबसे बड़ा भंडार ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा) में है। यहाँ का सुलिवान खान विश्व की सबसे बड़ी सीसा-जस्ता खान है। निर्माण प्रक्रिया में जस्ता और सीसा संबद्ध रूप में मिलते हैं इसीलिए इसे जुड़वाँ खनिज भी कहा जाता है।
  • संयक्त राज्य अमेरिका विश्व का सर्वाधिक मक्का उत्पादित करने वाला देश है।
  • विश्व में सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादित करने वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका है।
  • क्यूबा द्वीप को गन्ने का प्रमुख उत्पादक होने के कारण चीनी का कटोरा कहा जाता है।
  • जमैका केला-उत्पादन के लिए विश्वप्रसिद्ध है।
  • मैक्सिको का तट कहवा की खेती के लिए उपयुक्त स्थल है।
  • उत्तरी अमेरिका का मैक्सिको विश्व में सर्वाधिक चाँदी उत्खनित करने वाला देश है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के मोंटाना राज्य की बूटे खान विश्व की सबसे बड़ी तांबे की खान है।
  • कनाडा का वूड वूफेलो नेशनल पार्क विश्व का सर्वाधिक बड़ा पार्क है, जो उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में ही स्थित है। यह अलबर्टा प्रान्त में स्थित है।
  • उत्तरी अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में ग्रांड सेन्ट्रल टर्मिनल विश्व का सबसे बड़ा स्टेशन है।
  • विश्व की विख्यात मक्का मण्डी संयुक्त राज्य अमेरिका के सेन्ट लुईस नगर में स्थित है।
  • न्यूयार्क में स्थित अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री विश्व का सबसे बड़ा अजायबघर है।
  • उत्तरी अमेरिका में स्थित सुपीरियर झील विश्व की सबसे बड़ी ताजे जल की झील है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी भाग में नमकीन पानी का झील ग्रेट साल्ट लेक स्थित है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के यूटाह राज्य में स्थित है।
  • सेंट लारेंस नदी झीलों से मिलकर विश्व का सबसे लम्बा आंतरिक जलमार्ग बनाती है।
  • नियाग्रा जलप्रपात ईरी तथा ओन्टेरियो झील के मध्य स्थित है (कनाडा एवं यू. एस. ए. की सीमा पर)।
  • उत्तरी अमेरिका के पर्वी तट पर लेब्राडोर ठंडी जलधारा एवं गल्फ स्ट्रीम गर्म जलधारा बहती है।
  • विश्व में गेहूँ की मंडी के नाम से विख्यात नगर विनिपेग (कनाडा) है।
  • उत्तरी अमेरिका के दो अन्तरपर्वतीय पठार कोलोरेडो पठार एवं मैक्सिको का पठार है।
  • रॉकी पर्वत की प्रमुख श्रेणियाँ हैं: कास्केड, सियरा नेवदा, कोस्ट रेंज, सियरामाने
  • फिल्म उद्योग के लिए कैलीफोर्निया का लॉस एंजिल्स नगर विश्वप्रसिद्ध है। हॉलीवूड यहीं पर है।
  • सैन फ्रांसिस्को में ‘सिलिकन वैली‘ है जो कि सॉफ्टवेयर व कम्प्यटर उद्योग के लिए विख्यात है।
  • शिकागो विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है।
  • उत्तरी अमेरिका की प्रमुख प्रजातियाँ हैं: रेड इंडियन (मैक्सिको), नीग्रो (पश्चिमी द्वीप समूह)।
  • संसार का सबसे बड़ा बन्दरगाह न्यूयॉर्क है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय उद्यान है: येलोस्टोन पार्क । (विश्व का प्रथम उद्यान)
  • सयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एरीजोना ताँबा उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की लोहे की प्रसिद्ध खान है: मेसाबी खान
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की सोने की प्रसिद्ध खान है: होमस्टेक खान (दक्षिण डकोटा राज्य)।
  • संसार में सोने की सबसे बड़ी खान ओण्टेरियो कनाडा में है।
  • कनाडा में वायुयानों को झीलों और सागरों में जमी बर्फ पर भी उतार दिया जाता है, क्योंकि यहाँ वायुयान को उतारना आसान होता है। इसे स्की वायुयान कहा जाता है।
  • ब्लैक हिल, ब्लू हिल तथा ग्रीन हिल नामक पहाड़ियाँ संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित हैं।
  • हवाई द्वीप समूह (संयुक्त राज्य अमेरिका) की राजधानी होनोलूलू, ओआहू द्वीप पर स्थित है।
  • पनामा नहर के दो बन्दरगाह कोलन और पनामा है।
  • कनाडा का क्यूबेक प्रांत फ्रेंच भाषी क्षेत्र है। इसे ‘देश के अन्दर देश‘ का दर्जा प्राप्त है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा नगर मैक्सिको सिटी है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी कैलीफोर्निया में स्थित मृतक घाटी (death valley) अभिनति घाटी (Synclined valley) के उदाहरण हैं। मृतक घाटी में ग्रीष्मकालीन तापमान 55°-56°C पहुँच जाता है।

इसे भी पढ़े –

महाद्वीप के नाम

1. एशिया

2. यूरोप

3. उतरी अमेरिका

4. दक्षिणी अमेरिका

5. अफ्रीका

6. आस्ट्रेलिया

7. अण्टार्कटिका

आज हमने जाना उत्तरी अमेरिका महाद्वीप | North America continent in Hindi Notes के बारे में , आशा करता हूँ की आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा. यह जानकारी लुसेंट समान्य ज्ञान से ली गई है. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप, उत्तरी अमेरिका महाद्वीप प्रश्न उत्तर

इसे भी पढ़ें – महत्वपूर्ण शब्दावलियाँ | important terms in hindi

भारत की हरनाज बनी 2021 की मिस यूनिवर्स India’s Miss Universe Harnaaz Sandhu crowned 2021

नोबेल पुरस्कार और सम्मान | Nobel prize winners in india

विश्व के प्रमुख देशो के समाचारपत्र एवं प्रकाशन स्थल Notes

>CSBC Bihar Police Prohibition Constable Recruitment 2021

1 thought on “उत्तरी अमेरिका महाद्वीप | North America continent in Hindi Notes”

Leave a Comment

%d bloggers like this: