दीर्घउत्तरीय NCERT Class 12 History Chapter 1 Subjective Solution Notes PDF Download – bihar board 12th history book pdf, class 12 history objective question in hindi, 12वीं क्लास की हिस्ट्री की बुक,class 12 history chapter 1 questions and answers in hindi, class 12 history objective question in hindi,12th history objective question 2021,12th history objective question 2021 pdf,12th history objective question 2020 pdf,12th class history objective questions and answers pdf download,12th history objective question 2021 pdf download,
जाने– class 12th All subjective & Objective solution
Bihar Board Class 12 History Chapter 1दीर्घउत्तरीय इतिहास Notes
प्रश्न 1. सिंधु घाटी सभ्यता (हड़प्पा सभ्यता) में सामाजिक आर्थिक, राजनीतिक तथा धार्मिक जीवन के बारे में लिखें। अथवा सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य विशेषता लिखें अथवा सिंधु घाटी सभ्यता की नगर योजना (नगर नियोजन प्रणाली) का वर्णन करें?
उत्तर – सिंधु घाटी सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता भी कहते हैं। हिंदू घाटी सभ्यता का कार्यकाल 2350 BC से लेकर 1750 BC तक माना जाता है। इस सभ्यता की निम्नलिखित विशेषता थी।
- सामाजिक जीवन : सिंधु घाटी सभ्यता में समाज सुखी संपन्न था। परिवार का प्रधान मां होती थी। शाकाहारी तथा मांसाहारी दोनों तरह के भोजन करते थे, वे लोग वस्त्र बनाकर पहनते थे तथा लोग मिट्टी के बर्तन में खाना बनाते थे और मनोरंजन भी करते थे।
- आर्थिक जीवन : सिंधु घाटी सभ्यता के लोग अपना जीवन यापन करने के लिए खेती का कार्य करते थे, खेती में चावल, दाल, मक्का, जौ, उपजाते थे। लोग पशुपालन भी करते थे पशुओं में गाय, भैंस, बैल, बकरी, खरगोश, आदि को पालते थे। यह लोग छोटे-मोटे उद्योग धंधे भी चलाते थे जैसे मिट्टी के बर्तन बनाना, आभूषण बनाना, गाय भैंस का दूध निकाल कर भेजना इत्यादि।
- राजनीतिक जीवन : राजनीतिक जीवन के बारे में अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है कि उस समय किस प्रकार का शासन चलता था लेकिन सभी प्रमाणों के आधार पर यह कहा जाता है कि उस समय पुरोहित वर्ग के लोग शासन करते थे और शासन करने का आधार धर्म होता था।
- धार्मिक जीवन : सिंधु घाटी सभ्यता के लोग धर्म में काफी विश्वास करते थे। लोग जादू-टोना भूत-प्रेत तांत्रिक तंत्र-मंत्र आदि में विश्वास रखते थे। वह लोग पेड़-पौधे पशु-पक्षियों तथा जानवरों को भी पूजा किया करते थे।
प्रश्न 2. हड़प्पा सभ्यता के पतनो के कारण का वर्णन करें?
उत्तर – सभ्यता का कार्यकाल आज से लगभग चार पांच हजार वर्ष पहले की बात है। यह सभ्यता लगभग छः सात वर्षों तक चला लेकिन इस सभ्यता का पतन भी हो गया। इस सभ्यता का पतन कैसे हुआ इस पर इतिहासकारों में मतभेद है।
- इतिहासकारों का कहना है कि एक समय भयंकर बाढ़ आया हुआ होगा और पूरे सभ्यता को बहाकर ले गया होगा।
- इतिहासकारों कहते हैं कि इस क्षेत्र में एक भयंकर भूकंप आया होगा और पूरे सभ्यता को उलट-पुलट कर नष्ट कर दिया होगा।
- कुछ लोग कहते हैं कि इस सभ्यता में सुखाड़ आया और पूरे सभ्यता में अनाज नहीं उपजा होगा बारिश नहीं हुई होगी और लोग भूख से मर गए होंगे।
- कुछ लोग कहते हैं कि इस सभ्यता में एक भयंकर बीमारी आई होगी महामारी फैला हुआ होगा और सभी मर गए होंगे।
- कुछ लोग मानते हैं कि अचानक पूरे सभ्यता में आग लग गई होगी और पूरा सभ्यता नष्ट हो गया होगा।
- जलवायु परिवर्तन को भी इस सभ्यता के नष्ट का कारण माना गया है।
- लोग कहते हैं कि विदेशी खूंखार आक्रमणकारी जाति के लोग इस सभ्यता को नष्ट कर दिए।
प्रश्न 3. सभ्यता के विस्तार (विकास) का वर्णन करें?
उत्तर – हड़प्पा सभ्यता भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर पश्चिम भाग में विकसित हुआ था। इस सभ्यता का विकास भारत में ही नहीं वरन पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान तक फैला हुआ था। इस सभ्यता का विस्तार भारत में पंजाब, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा जम्मू कश्मीर तक फैला हुआ था।
यह सभ्यता उत्तर में कश्मीर के मंडला जिले से लेकर दक्षिण के नर्मदा नदी के मुहाने तक फैला हुआ था साथ ही यह पश्चिम बलूचिस्तान से लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कानपुर तक या फैला हुआ था। इसका क्षेत्रफल त्रिभुजाकार तथा यह सभ्यता लगभग 12 लाख (1299600)वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ था, जो निश्चित ही उस समय के मिश्र और मेसोपोटामिया की सभ्यता से भी बड़ा था।
आज हमने पढ़ा NCERT Class 12 History Chapter 1 Subjective Solution Notes PDF Download के बारे में