NCERT Class 10 Geography chapter 5 बिहार : जनसंख्या एवं नगरीकरण Solution Notes

हम यहाँ जानेगे बिहार बोर्ड कक्षा 10th भूगोल अध्याय 5 बिहार : जनसंख्या एवं नगरीकरण Solution Notes के बारे में , यहाँ हम बिहार : जनसंख्या एवं नगरीकरण वस्तुनिष्ट प्रश्न उत्तर, बिहार : जनसंख्या एवं नगरीकरण लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर, बिहार : जनसंख्या एवं नगरीकरण दीर्घ उत्तरीय प्रश्न को जानेगे, Bihar : Population and Urbanization Notes

Bihar Board 10th class Geography (भूगोल) इकाई 5 बिहार : जनसंख्या एवं नगरीकरण solution Notes pdf :-

किताब के प्रश्नउत्तर (अभ्यास) :-

वस्तुनिष्ट प्रश्न :-

प्रश्न 1. 2001 में बिहार की कुल जनसंख्या थी –

(क) 8 करोड़ से कम

(ख) 9 करोड़ से अधिक

(ग) 8 करोड़ से अधिक

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (ग) 8 करोड़ से अधिक

प्रश्न 2. 1991-2001 के दौरान बिहार की जनसंख्या वृद्धि दर है।

(क) 30 प्रतिशत

(ख) 28 प्रतिशत

(ग) 28.63 प्रतिशत

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 3. बिहार में ग्रामीण आबादी है-

(क) 89.5 प्रतिशत

(ख) 79.5 प्रतिशत

(ग) 99.5 प्रतिशत

(घ) शून्य प्रतिशत

उत्तर– (क) 89.5 प्रतिशत

प्रश्न 4. 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार में प्रतिवर्ग किलोमीटर कितने व्यक्ति रहते है?

(क) 772 व्यक्ति

(ख) 881 व्यक्ति

(ग) 981 व्यक्ति

(घ) 781 व्यक्ति

उत्तर– (ख) 881 व्यक्ति

प्रश्न 5. सबसे अधिक आबादी वाला कौन जिला है?

(क) भागलपुर

(ख) पटना

(ग) नालन्दा

(घ) मुंगेर

उत्तर– (ख) पटना

प्रश्न 6. सासाराम नगर का विकास हुआ था

(क) मध्ययुग में

(ख) प्राचीन युग में

(ग) वर्तमान युग में

(घ) आधुनिक समय में

उत्तर– (क) मध्ययुग में

प्रश्न 7. अविभाजित बिहार में एक मात्र नियोजित नगर था

(क) पटना

एख) मुंगेर

(ग) टाटानगर

(घ) गया

उत्तर– (ग) टाटानगर

प्रश्न 8. 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार की नगरीय आबादी है-

(क) 20.5 प्रतिशत

(ख) 15.5 प्रतिशत

(ग) 10.5 प्रतिशत

(घ) 25.5 प्रतिशत

उत्तर– (ग ) 10.5 प्रतिशत

प्रश्न 9. बिहार का सबसे बड़ा नगर कौन है?

(क) पटना

(ख) गया

(ग) भागलपुर

(घ) दरभंगा

उत्तर– (क) पटना


लघु उत्तरीय प्रश्न :-

प्रश्न 1.बिहार के अत्यधिक घनत्व वाले जिले का नाम लिखिए।

उत्तर– पटना, दरभंगा, वैशाली, बेगूसराय, सीतामढ़ी, सारण, सिवान आदि

प्रश्न 2. बिहार में अत्यंत कम घनत्व वाले जिले कौन-कौन है।

उत्तर– पश्चिमी चंपारण, बांका, जमुई और कैमूर जिला है।

3. बिहार की जनसंख्या आकार को बताइये।

उत्तर– 2008 के जनगणना के अनुसार यहां की कुल जनसंख्या 8,29,98,509 है। इनमें 4,32,43,795 पुरुष और 3,97,54,714 महिलाएं हैं, यह जनसंख्या भारत की कुल जनसंख्या का 8.07% है।

प्रश्न 4.बिहार की जनसंख्या सभी जगह एक समान नहीं है। स्पष्ट कीजिए।

उत्तर

समुदायआबादीप्रतिशत (%)
हिन्दू6,90,76,91983.23
मुस्लिम1,37,22,04816.53
ईसाईं53,1370.06
सिक्ख20,7800.02
बौद्ध18,8180.02
जैन16,0850.02
अन्य धार्मिक व्यक्ति52,9050.06
अकथितधर्म37,9170.05
2001 की जनगणना के अनुसार

प्रश्न 5. मध्ययुग में बिहार में नगरों का विकास किस प्रकार हुआ।

उत्तर– मध्यकाल में भी यहां नगरों का विकास एवं सड़कों के विकास प्रशासनिक कारणों से हुआ था। ऐसे नगरों में सासाराम, दरभंगा, पूर्णिया, छपरा, सिवान आदि आते हैं।

प्रश्न 6. दो प्राचीन एवं दो आधुनिक नगरों का नाम लिखिए।

उत्तर

सबसे बड़ा देश कौन सा है?Which is the largest country?

दुनिया की सबसे ठंडी जगह कौन सी हैं?


 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:-

प्रश्न 1. बिहार की जनसंख्या घनत्व पर विचार से चर्चा कीजिए।

उत्तर- 

2001 का जनसंख्या के अनसार बिहार में प्रतिवर्ग किलोमीटर घनत्व 881 व्यक्ति है। सबसे अधिक घनत्व पटना जिला में है जहाँ प्रतिवर्ग किलोमीटर 1,471 व्यक्ति निवास करते हैं। इसके बाद दरभंगा और वैशाली का स्थान आता है, जहाँ क्रमशः 1,342 और 1332 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर रहते हैं। चौथे स्थान पर बेगुसराय जिला है यहाँ प्रतिवर्ग किलोमीटर 1222 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर है।

यहाँ के विभिन्न जिलों की जनसंख्या घनत्व बहुत ही असमान है। इस असमान घनत्व के आधार पर बिहार को निम्नलिखित पाँच वर्गों में बाँट सकते हैं।

(i). अत्यधिक घनत्व वाले जिले :- जिन जिलों का घनत्व 1200 व्यक्ति, वर्ग किलोमीटर है उसे इस वर्ग में रखा गया है। पटना, दरभंगा, वैशाली, बेगुसराय, सीतामढ़ी, सारण सीवान आदि,

(ii) उच्च घनत्व वाले जिले :- इसके अंतर्गत वे जिले आते हैं जहां औसत घनत्व 1000-1200 प्रति वर्ग किलोमीटर में है.

(iii). मध्यम घनत्व वाले जिले:- इसके अंतर्गत 1000-800 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर में आते हैं

(iv). कम घनत्व के जिले:– इसके अंतर्गत 600-800 प्रति वर्ग किलोमीटर व्यक्ति जाते हैं.

(v). अत्यंत कम घनत्व वाले जिले:– इसके अंतर्गत वे जिले आते हैं जिनकी आबादी 600 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर से कम है. इसके अंतर्गत पश्चिमी चंपारण, बांका, जमुई और कैमूर जिला है.

प्रश्न 2. बिहार में नगर विकास पर एक विश्लेषण प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर- बिहार में नगरों के विकास का इतिहास बहुत पुराना है यहाँ के अधिकतर प्रमुख नगर किसी न किसी नदी तट पर विकसित हैं। यहाँ के प्राचीन नगरों का विकास राजधानी, शिक्षा, धार्मिक एवं व्यापारिक केन्द्र के रूप में हुआ है। इनमें पाटलीपुत्र, नालन्दा, राजगीर, गया, वैशाली, बोधगया, उदवंतपुरी, सीतामढी आदि प्राचीन नगरों के उदाहरण हैं। मध्यकाल में भी यहाँ नगरों का विकास एवं सड़कों के विकास प्रशासनिक कारणों से हुआ था। ऐसे नगरों में सासाराम, दरभंगा, पूर्णिया,छपरा, सिवान आदि आते है।

अंग्रेजों के समय में बिहार में कुछ बदलाव आया रेल और सड़क भागों का विकास हुआ जिसके कारण सडकों के किनारे नगर विकसित होने लगे। कुछ नगरों का विकास इस समय रेल व्यवस्था के कारण हुआ। आजादी के बाद यहाँ नगरों के विकास में तेजी आयी राज्य में औद्योगिक विकास स्वास्थ्य शिक्षा एवं जीवन की मौलिक सुविधाओं के विकास के कारण कई नये नगर भी विकसित हए। इनमें बरौनी, हाजीपुर, दानापुर, डालमिया नगर, मुंगेर, जमालपुर, कटिहार आदि है।


पिछला अध्याय- 10th class Geography, NCERT book solution

part-1 अध्याय-1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) objective solution Notes

part-2 पाठ-1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) objective solution Notes

अध्याय 1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) प्राकृतिक संसाधन solution Notes

10th class Geography(भूगोल) chapter 1 भारत :संसाधन एवं उपयोग | खण्ड(ख) जल संसाधन Notes

अध्याय -1 भारत : संसाधन एवं उपयोग | खण्ड(ग) वन एवं वन्य प्राणी संसाधन objective solution Notes

भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (ग) वन एवं वन्य प्राणी संसाधन subjective solution Notes

NCERT 10th class Geography Chapter 1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (घ) खनिज संसाधन

NCERT 10th class Geography Chapter 1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (ड०) शक्ति (उर्जा) संसाधन Notes

Bihar Board 10th class Geography chapter 2 कृषि Solution Notes pdf

NCERT 10th class Geography chapter 3 निर्माण उधोग Objective solution Notes pdf

Bihar Board class 10 Geography Chapter 3 निर्माण उधोग subjective solution Notes pdf

NCERT 10th class Geography(भूगोल) Chapter 4 परिवहन, संचार एवं व्यापर solution Notes pdf

Geography Chapter 5 बिहार : कृषि एवं वन संसाधन Solution Notes Pdf

Geography Chapter 5 खनिज एवं उर्जा संसाधन solution Notes pdf

NCERT 10th class Geography chapter 5 बिहार : उधोग एवं परिवहन solution Notes

इसमें हमने जाना बिहार बोर्ड कक्षा 10th भूगोल अध्याय 5 बिहार : जनसंख्या एवं नगरीकरण Solution Notes के बारे में , यहाँ हम बिहार : जनसंख्या एवं नगरीकरण वस्तुनिष्ट प्रश्न उत्तर, बिहार : जनसंख्या एवं नगरीकरण लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर, बिहार : जनसंख्या एवं नगरीकरण दीर्घ उत्तरीय प्रश्न को जाना 10th class geography बिहार जनसंख्या एवं नगरीकरण notes

1 thought on “NCERT Class 10 Geography chapter 5 बिहार : जनसंख्या एवं नगरीकरण Solution Notes”

Leave a Comment

%d bloggers like this: