यहाँ हम बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल खण्ड (क) पाठ 4 परिवहन, संचार एवं व्यापर के सभी objective और subjective प्रश्नों को हल करेंगे, bihar board class 10 geography chapter 4 question answer solution, bihar board class 10th geography notes
Bihar Board class 10 geography chapter 4 परिवहन, संचार एवं व्यापर solution Notes pdf
परिवहन, संचार एवं व्यापर objective solution
प्रश्न 1. देश का सबसे पुराना सड़क कौन है?
उत्तर- ग्रैंड ट्रंक रोड
प्रश्न 2.NHI और NH2 कहां से कहां तक जाती है?
उत्तर– दिल्ली से कोलकाता तक तथा दिल्ली से अमृतसर तक
प्रश्न 3. किस राज्य में पक्की सड़कें की लंबाई सबसे अधिक है?
उत्तर- महाराष्ट्र में (2.70 लाख वर्ग किलोमीटर)
प्रश्न 4. देश में रेल परिवहन का विकास कब से माना जाता है?
उत्तर– 16 अप्रैल 1853
प्रश्न 5. भारत में पहली बार रेल गाड़ी कहां से कहां तक चली थी?
उत्तर– मुंबई से थाने
प्रश्न 6. देश में भारतीय रेल को कितने जोन या क्षेत्रों में बांटा गया है?
उत्तर- 16 क्षेत्रों में
प्रश्न 7. देश में छोटा और बड़ा रेल जोन कौन है?
उत्तर– सबसे छोटा रेल उत्तर पूर्वी सीमांत तथा सबसे बड़ा रेल उत्तर रेलवे है.
प्रश्न 8. भारतीय रेल मार्ग के प्रमुख गेज कौन-कौन हैं?
उत्तर–
(डोज) रेल लाईन | आमीन लम्बाई | कुल लम्बाई KM | प्रतिशत |
---|---|---|---|
बड़ी लाईन | 1.676 मीटर | 49820 | 74% |
मीटर लाईन | 1.000 मीटर | 10621 | 21% |
छोटीलाईन | 0.762 मीटर एवं 0.610 मीटर | 2886 | 5% |
प्रश्न 9.देश में वायु परिवहन का आराम कब से शुरू हुआ?
उत्तर– 1911 में
प्रश्न 10. एयर इंडिया कहां सेवा प्रदान करती है?
उत्तर– विदेशों में
प्रश्न 11. इंडियन एयरलाइन या इंडियन कहां सेवा प्रदान करती है?
उत्तर– देश के अंदर और पड़ोसी देशों में
प्रश्न 12. देश में कितने बड़े और छोटे बंदरगाह हैं?
उत्तर-
प्रश्न 13.देश में डाक सेवा कब आरंभ हुयी?
उत्तर– 1837
प्रश्न 14. भारतीय डाक विभाग की स्थापना कब हुयी?
उत्तर– 1854
प्रश्न 15. देश को कितने क्षेत्रों में बांटा गया है?
उत्तर– 6
प्रश्न 16. PIN CODE के पूरा नाम लिखे ?
उत्तर–
प्रश्न 17.पिन कोड में कितने अंक होते हैं? और प्रत्येक अंक क्या बताते हैं?
उत्तर– पिन कोड में 6 अंक होते हैं. जिनमें पहला अंक जोन के लिए तथा दूसरा बाद के 2 अंक उपजोन के लिए तथा अंतिम 3 अंक गंतव्य डाकघर के लिए निर्धारित किए गए हैं.
उदाहरण :- 8 45 417
8- बिहार पिन कोड संख्या
45-जिला
417 -डाक घर
प्रश्न 18. आयात किसे कहते हैं?
उत्तर– जब कोई सामान दूसरे या बाहरी देशों से अपने देश में मनाया जाता है, तब उसे आयात कहते हैं.
प्रश्न 19. प्रश्न निर्यात किसे कहते हैं?
उत्तर– जब कोई समान अपने देश से दूसरे या बाहरी देशों को भेजा जाता है, तब उसे निर्यात कहा जाता है.
प्रश्न 20. संचार के प्रमुख साधन क्या-क्या है?
उत्तर– संचार के प्रमुख साधन निम्नलिखित हैं:-
डाक सेवा, टेलीग्राम, टेलीफोन, फैक्स, रेडियो, सिनेमा, समाचार पत्र, पत्रिकाएँ, इंटरनेट, ईमेल
वस्तुनिष्ठ प्रश्न:-
प्रश्न 1. स्वतंत्रता प्राप्ति के समय देश में सड़कों की कुल लंबाई कितनी थी?
(क) 2.42 लाख कि०मी०
(ख) 1.46 लाख कि०मी०
(ग) 3.88 लाख कि०मी०
(घ) 5.78 लाख कि०मी०
उत्तर– (ग) 3.88 लाख कि०मी०
प्रश्न 2. पक्की सड़कों की लंबाई की दृष्टि से प्रथम स्थान पर कौन राज्य है?
(क) बिहार
(ख) महाराष्ट्र
(ग) तमिलनाडु
(घ) केरल
उत्तर– (ख) महाराष्ट्र
प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन सड़कों का एक वर्ग नहीं है?
(क) पूरब-पश्चिम गलियारा
(ख) एक्सप्रेस वे
(ग) स्वर्णिम त्रिभुज राजमार्ग
(घ) सीमांत सड़कें
उत्तर– (ग) स्वर्णिम त्रिभुज राजमार्ग
प्रश्न 4. भारत के किन शहरों में मेट्रो रेल सेवा उपलब्ध है?
(क) कोलकाता एवं दिल्ली
(ख) दिल्ली एवं मुंबई
(ग) कोलकाता एवं चेन्नई
(घ) दिल्ली एवं बेंगलुरू
उत्तर– (क) कोलकाता एवं दिल्ली
प्रश्न 5. किस वर्ष इंडियन एयरलाइंस को ‘इंडियन’ नाम दिया गया?
(क) 2006
(ख) 2003
(ग) 2008
(घ) 2005
उत्तर– घ) 2005
प्रश्न 6. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का गठन किस वर्ष किया गया था?
(क) 1986
(ख) 1988
(ग) 1985
(घ) 1989
उत्तर– (क) 1986
प्रश्न 7.
इन्नौर पत्तन किस राज्य में स्थित है?
(क) गुजरात
(ख) गोवा
(ग) तमिलनाडु
(घ) कर्नाटक
उत्तर– (ग) तमिलनाडु
प्रश्न 8. भारत को कुल कितने डाक क्षेत्रों में बांटा गया है?
(क) 7
(ख)5
(ग) 6
(घ) 8
उत्तर- (घ) 8
प्रश्न 9. देश में कितने विशेष आर्थिक क्षेत्र विकसित है?
(क) 10
(ख)7
(ग) 15
(घ) 5
उत्तर- (ग) 15
प्रश्न 10. फाल्टा विशेष आर्थिक क्षेत्र कहाँ स्थित है?
(क) बिहार
(ख) पं० बंगाल
(ग) केरल
(घ) उड़ीसा
उत्तर- (ख) पं० बंगाल
सबसे बड़ा देश कौन सा है?Which is the largest country?
दुनिया की सबसे ठंडी जगह कौन सी हैं?
लघु उत्तरीय प्रश्न :
प्रश्न 1. भारत में सड़कों के प्रादेशिक वितरण का वर्णन प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर– पक्की सड़के की लंबाई के दृष्टि से देश में महाराष्ट्र को पहला स्थान है. यहां 2. 70 लाख किलोमीटर लंबी पक्की सड़के हैं.इसके बाद क्रम से उत्तर प्रदेश एवं उड़ीसा का दूसरा एवं तीसरा स्थान है. यहां इन सड़कों की लंबाई क्रमशः 2.47 लाख एवं 2.36 लाख किलोमीटर है. पक्की सड़कों की सबसे कम लंबाई वाला राज्य लक्ष्यदीप है. यहां मात्र 10 किलोमीटर पक्की सड़क है यह प्रति 100 वर्ग किलोमीटर पर 387 किलोमीटर लंबी सड़क है.
प्रश्न 2. भारत रेल परिवहन की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-भारतीय रेल परिवहन के प्रमुख विशेषताएं नियम है:-
- 1 अगस्त 1947 से रेल मंत्रालय ने रेल यात्री बीमा योजना शुरू की है.
- छोटे शहरों को महानगरों एवं बड़े शहरों से जोड़ने के लिए जन-शताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी चलाई जा रही है.
- 31 मार्च 2006 तक भारतीय रेलवे में 44 भाप इंजन 4193 डीजल इंजन और 3188 विद्युत इंजन काम कर रहे थे.
- ट्रेनों की दुर्घटना को रोकने के लिए इंजनों में रक्षा कवच (ACD) की व्यवस्था की गई है.
प्रश्न 3.भारत में विभिन्न डाक चैनल का संक्षेप में विवरण दीजिए।
उत्तर–
(1). राजधानी चैनल:- नई दिल्ली से 6 विशेष राज्यों की राजधानियों के लिए यह डाक सेवा है. जिसके लिए पीले रंग की पत्र बेटिया प्रयोग में लाई जाती है.
(2).मेट्रो चैनल:– बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली मुंबई एवं हैदराबाद के लिए यह डाक सेवा है. इन स्थानों के लिए अंकित पिन कोड वाले डाक पुत्रों को नीले रंग वाली पत्र बेटियों में डालना चाहिए.
(3). ग्रीन चैनल:- स्थानीय पिन कोड अंकित डाक पत्रों को हरे रंग वाली पत्र पेटी में डालना चाहिए.
(4). दस्तावेज चैनल:- समाचार पत्रों एवं विभिन्न पत्रिकाओं के भेजने के लिए यह डाक सेवा है.
(5). भारी चैनल:- यह डाक सेवा बड़े व्यवसायिक संगठनों के लिए है.
(6). व्यापार चैनल:– यह डाक सेवा छोटे व्यापारी संगठनों के डाक पत्र के लिए उपलब्ध है.
प्रश्न 4. भारत की निर्यात एवं आयात वाली वस्तुओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर– भारत से निर्यात की जाने वाली वस्तुओं मैं इंजीनियरी सामान, पेट्रोलियम उत्पाद, रत्न और आभूषण, रसायन एवं शब्द उत्पाद, वस्त्र, कृषि एवं संबंध उत्पाद, अयस्क एवं खनिज तथा अन्य सामान शामिल है.जबकि आयात की जाने वाली वस्तुओं में पेट्रोलियम एवं संबंधित उत्पाद, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोना, चांदी, उर्वरक रसायन एवं अन्य सामान शामिल है.
प्रश्न 5. भारत के प्रमुख राष्ट्रीय जलमार्ग के बारे में लिखिए।
उत्तर–
- राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 1 :– यह इलाहाबाद से हल्दिया के बीच 1620 किलोमीटर की लंबाई में है.
- राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 2 :- यह सदियों से धुबरी तक 891 किलोमीटर की लंबाई में ब्रह्मपुत्र नदी में विकसित है. इसका उपयोग भारत और बांग्लादेश साझेदारी में करते हैं.
- राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 3 :– कोलम से कोट्टापुरम 205 किलोमीटर लंबा यह जलमार्ग चंपाकारा तथा उद्योगमंडल नगरो सहित पश्चिमी तट नगर में विकसित है.
- राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 4 :- यह गोदावरी कृष्णा नदियों के सहारे और 905 किलोमीटर में फैला जलमार्ग है.
- राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 5 :- यह जलमार्ग उड़ीसा राज्य में ईस्ट कोस्ट कनाल, मताई नदी, ब्राह्मणी नदी एवं महानदी डेल्टा के सहारे 623 किलोमीटर की लंबाई में विकसित की जा रही है.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:-
प्रश्न 1. भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर– स्वतंत्रता के बाद भारत में आर्थिक विकास की धीरे-धीरे तेज होने से व्यापार में भी वृद्धि हुई जिससे हमारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार भी बड़ा विशेषकर यूरोप, एशिया, अमेरिका और ओशियाना के देशों के आर्थिक व्यापार शुरू हुआ परंतु अंतरराष्ट्रीय व्यापार में हमारा आयात अधिक और निर्यात का हिस्सा बहुत कम है. जिससे प्रतिकूल व्यापार संतुलन की स्थिति बनी हुई है. जिससे हर वर्ष भारत को व्यापारिक घाटा उठाना पड़ता है. सरकार निर्यात बढ़ाने के लिए प्रयासरत है. सूचना और प्रौद्योगिकी के व्यापार से आज भारत को अधिक विदेशी मुद्रा प्राप्त हो रहे हैं. फिर भी भारत के संदर्भ में देखा जाए तो भारत के हित में अंतरराष्ट्रीय व्यापार संतोषजनक नहीं है.
प्रश्न 2. भारत में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार की सड़कों का विस्तृत विवरण दीजिए।
उत्तर-
(1). राष्ट्रीय राजमार्ग:- राष्ट्रीय राजमार्ग देश के विभिन्न भागों, प्रांतों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं. इस दृष्टि से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-7 उल्लेखनीय है.
(2). राज्य मार्ग:- राज्य राज्यमार्ग राज्यों की राजधानी को विभिन्न जिला मुख्यालयो से जोड़ने का काम करती है. इन सड़कों का निर्माण एवं देख-रेख का दायित्व राज्य सरकारों पर है.
(3). जिला सड़के:– जिला सड़के राज्यों के विभिन्न जिला मुख्यालयो एवं शहरों को मिलाने का काम करती है. क्षेत्रीय विकास में इन सड़कों का विशेष महत्व है.
(4). सीमांत सड़कें:- ये तड़के किसी सीमावर्ती क्षेत्रों में जोड़ने का काम करती है.
प्रश्न 3. भारतीय अर्थव्यवस्था में परिवहन एवं संचार साधनों की महत्ता को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर– भारत एक विशाल देश है. जहां विश्व की लगभग 16% आबादी रहती है. अतः यह विश्व का सबसे बड़ा बाजार भी है. वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से वृद्धि हुई है. जिससे परिवहन और संचार साधनों का बहुत बड़ा योगदान है.
परिवहन के साधन उपलब्ध रहने से कच्चे माल को कारखाने तक पहुंचाना आसान होता है, और तैयार माल को सुलभतापूर्वक एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना आसान होता है.
संदेशों का आदान प्रदान संचार कहलाता है. जिसके द्वारा घरेलू राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अंतर्गत समानो एवं सेवाओं को मंगाना आसान हो गया है. जिसके बीच अर्थव्यवस्था में तेजी आई है.
अतः हम कह सकते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था में परिवहन साधन और संचार साधन का बहुत बड़ा योगदान है.
प्रश्न 4. भारत में पाइपलाइन परिवहन का वर्णन कीजिए।
उत्तर–
भारत में कच्चा तेल परिवहन के लिए पूर्वी तथा उत्तर-पूर्वी भारत और पश्चिमी भारत में पाइपलाइनें बिछाई गई हैं। पूर्वी तथा उत्तर-पूर्वी भारत में यह डिगबोई से बरौनी एवं हल्दिया तक है जिसे पराद्वीप तक बढ़ाया जाना है । पश्चिम में एक पाइपलाइन कांडला अजमेर होते हुए पानीपत तक एवं जामनगर से चाकसू तक है।
चाकसू से यह पानीपत एवं मथुरा तक दो भागों में बाँटा गया है। दक्षिण भारत में विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा एवं हैदराबाद के मध्य पाइपलाइन हैं। इसी पाइपलाइन के समानांतर एल०पी०जी० पाइपलाइन भी है । गुजरात में हजीरा से उत्तर प्रदेश केजगदीशपुर तक 1730 किलोमीटर लंबा हजीरा-बीजापुर-जगदीशपुर गैस पाइपलाइन है । इसे ही – एच०बी०जे०गैस पाइपलाइन कहा जाता है.
पाइपलाइन बिछाने के पहले स्टील पाइप को बिटुमिन की एक परत से ढंक दिया जाताहै। फिर उसके ऊपर ग्लास फाइबर की | परत चढ़ा दी जाती है। इससे पाइप की जंग | से रक्षा हो जाती है
पिछला अध्याय- 10th class Geography, NCERT book solution
part-1 अध्याय-1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) objective solution Notes
part-2 पाठ-1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) objective solution Notes
अध्याय 1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) प्राकृतिक संसाधन solution Notes
10th class Geography(भूगोल) chapter 1 भारत :संसाधन एवं उपयोग | खण्ड(ख) जल संसाधन Notes
अध्याय -1 भारत : संसाधन एवं उपयोग | खण्ड(ग) वन एवं वन्य प्राणी संसाधन objective solution Notes
भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (ग) वन एवं वन्य प्राणी संसाधन subjective solution Notes
NCERT 10th class Geography Chapter 1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (घ) खनिज संसाधन
NCERT 10th class Geography Chapter 1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (ड०) शक्ति (उर्जा) संसाधन Notes
Bihar Board 10th class Geography chapter 2 कृषि Solution Notes pdf
NCERT 10th class Geography chapter 3 निर्माण उधोग Objective solution Notes pdf
Bihar Board class 10 Geography Chapter 3 निर्माण उधोग subjective solution Notes pdf
इसमें हमने जाना बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल खण्ड (क) पाठ 4 परिवहन, संचार एवं व्यापर के सभी objective और subjective प्रश्नों को, bihar board class 10 geography chapter 4 question answer solution , Bihar Board Class 10 Geography परिवहन, संचार एवं व्यापार,परिवहन, संचार एवं व्यापार ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ), परिवहन संचार एवं व्यापार Bihar Board 10th Social Science, bihar board class 10th geography notes -परिवहन संचार व्यापार, class 10th social science objective question, Class 10th परिवहन, संचार एवं व्यापार प्रश्न उत्तर, परिवहन और संचार – NCERT, परिवहन संचार एवं व्यापर, परिवहन संचार एवं व्यापर subjective
2 thoughts on “NCERT 10th class Geography(भूगोल) Chapter 4 परिवहन, संचार एवं व्यापर solution Notes pdf”