Maths Formula : दशमलव भिन्न का सूत्र | Decimal Fraction Formulas

नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में जानेंगे Maths Formula : दशमलव भिन्न का सूत्र | Decimal Fraction Formulas के बारे में ये जानकारी सभी class के लिए है यानि ये Maths Formula BSEB Class 1 to 12 with PDF या dasamlav bhinn formula या किसी की exam के लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण है।

जाने-  Join Telegram

          ❝ दशमलव भिन्नों का सूत्र (Decimal Fraction Formulas)❞

☀ दशमलव भिन्न को साधारण भिन्न में बदलना :

दी गई दशमलव भिन्न को अंश में बिना दशमलव बिंदु के लिखे तथा हर में दशमलव बिंदु के नीचे 1 के साथ उतनी  0 लगाएं जितने दशमलव बिंदु के बाद के अंक हैं

दशमलव बिंदु के बाद के अंकों के अंत में कितनी ही 0 लगा दें संख्या के मान में परिवर्तन नहीं होता है

जैसे:- 0.8 = 0.80 = 0.800 आदि

यदि किसी भिन्न के अंश तथा हर में दशमलव स्थानों की संख्या समान हो तो हम अंश तथा हर दोनों में से दशमलव बिंदु हटा देते हैं जैसे :- 9.2/11.5 = 92/115 = ⅘


☀ दशमलव भिन्नों को जोड़ना:-

दी गई दशमलव भिन्नों को इस प्रकार लिखते हैं कि उनके दशमलव बिंदु एक दूसरे के ऊपर नीचे रहे और इन संख्याओं को सामान विधि से जोड़ते हैं उत्तर में दशमलव बिंदु के ठीक नीचे दशमलव बिंदु लगाते हैं इसी प्रकार घट घटाने की प्रक्रिया की जाती है जैसे:-

348 + 36.4 + 9.35 + 0.473 + 0.0067 + 0.8 = 395.0297


☀ दशमलव भिन्न को एक पूर्णांक से गुणा करना:-

बिना दशमलव बिंदु का ध्यान रखें इस संख्या को दिए गए पूर्णांक से गुणा करके गुणनफल में दशमलव बिंदु कितने अंक से पहले लगाएं जीतने की दी गई दशमलव भिन्न वाली संख्या में है जैसे:– (i) 24.7156 x 12 = 2965872

अब गुणनफल में दशमलव के4 स्थान लेने पर:

24.7156 x 12 = 296.5872


☀ दशमलव भिन्नों की गुणा:-

दी गई संख्याओं को बिना दशमलव बिंदु के गुणा कर लेते हैं गुणनफल में दशमलव बिंदु उतने स्थान पूर्व लेते हैं जितना कि दी गई भिन्नों के दशमलव स्थानों का योग है जैसे (i) 13.6 x 1.24 

136 x 124 = 16864

दी गई संख्याओं में दशमलव स्थानों का योग ( 1 + 2) = 3 

अतः गुणनफल में दशमलव के तीन स्थान लेने पर 13.6 x 1.24 = 16.864


☀ दशमलव भिन्न को एक पूर्णांक से भाग देना:-

दशमलव भिन्न को बिना दशमलव का ध्यान रखें दिए गए पूर्णांक से भाग तथा भागफल में उतने स्थानों से पूर्व दशमलव बिंदु लगाएं जितने दशमलव स्थान दी गई भिंन्न में है  जैसे (i) .0221 17 

= 221  17 = 13 , दशमलव स्थान = 4

= 0.0221  17 = 0.0013


☀ दशमलव भिन्न को दशमलव भिन्न से भाग देना:-

भाज्य तथा भाजक प्रत्येक को 10 की ऐसी घाट से गुणा करें कि भाजक एक पूर्णांक बन जाए अब ऊपर दी गई विधि से भाग दें जैसे:- 0.0256 0.016 = 1.6


☀ दशमलव भिन्नों के महत्तम समापवर्तक तथा लघुत्तम समापवर्तक ज्ञात करना:-

दी गई  भिन्नों में यदि आवश्यक हो तो कुछ 0 लगाकर दशमलव अंक समान कर ले बिना दशमलव बिंदु का ध्यान रखें इन संख्याओं का महत्तम समापवर्तक तथा लघुत्तम समापवर्तक ज्ञात करें अब उतनी स्थानों पूर्ण दशमलव बिंदु लगाएं जितने दशमलव स्थान प्रत्येक संख्या में है

जैसे:- (i) 0.27, 1.8, 0.036  का महत्तम समापवर्तक तथा लघुत्तम समापवर्तक ज्ञात करें

 दशमलव स्थान बराबर लेने पर दी गई संख्याएं हैं: 

0.270, 1.8 00, 0.036 

बिना दशमलव बिंदु के यह संख्याएं हैं 270, 1800,36

अब 270, 1800, 36 का म॰स॰ = 18

अतः दी गई संख्याओं का म॰स॰ = .018

270,1800,36 का ल॰स॰ = 18 x 5 x 2 x 3 x 10 = 5400

दी गई संख्याओं का ल॰स॰ = 5.400 = 5.4

Leave a Comment

%d bloggers like this: