Maths formula : साधारण ब्याज का सूत्र | Simple Interest Formula

इसमें हम जानेंगे Maths formula : साधारण ब्याज का सूत्र | Simple Interest Formula के बारे में यह जानकारी ये जानकारी सभी class के लिए है यानि ये Maths Formula BSEB Class 1 to 12 with PDF या Sadharan byaj ka sutr यह किसी की exam के लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण है। All Maths Formula, साधारण ब्याज से संबंधित सूत्र

जाने-  Join Telegram

साधारण ब्याज का सूत्र | Simple Interest Formula

☀ जब कोई व्यक्ति किसी साहूकार अथवा बैंक से रुपया उधार लेता है तो दूसरे का धन प्रयोग करने के लिए उसे

अतिरिक्त धन देना पड़ता है इस अतिरिक्त धन को ब्याज कहते हैं।

☀ उधार लिए गए धन को मूलधन कहते हैं।

☀ मूलधन तथा ब्याज के योगफल को मिश्रधन कहते हैं।

साधारण ब्याज किसे कहते है?

जो ब्याज केवल मूलधन पर एक निश्चित अवधि के लिए एक ही दर पर लगाया जाता है उसे साधारण ब्याज कहते हैं

साधारण ब्याज=  (मूलधन × दर × समय) /100

साधारण ब्याज =  मिश्रधन –  मूलधन

मूलधन = (100 × साधारण ब्याज) / ( समय × दर)

 दर= (100 × साधारण ब्याज) / (मूलधन × समय)

समय = (100 × साधारण ब्याज) / ( मूलधन × दर)

☀ मिश्रधन =  मूलधन + ब्याज

मिश्रधन =  { मूलधन × (100 + समय × दर) }/100

☀ मूलधन =  ( मिश्रधन × 100) / {100 + ( समय × दर) }

☀ मूलधन =  मिश्रधन –  ब्याज

☀ माना कोई धन T वर्ष बाद देय है तथा ब्याज की दर R% वार्षिक है तब तत्काल धन = (देय धन × 100)/ {100 + (R × T)}

Leave a Comment

%d bloggers like this: