विश्व के प्रमुख पठार | major plateaus of the world Notes

यहाँ हम, जानेगे विश्व के प्रमुख पठार | major plateaus of the world | Vishav Ke Pramukh Pathar के बारे में, Vishav Ke Pramukh Pathar Notes , विश्व के प्रमुख पठार नोट्स

विश्व के प्रमुख पठार | major plateaus of the world Notes Pdf

1. ग्रीनलैंड का पठार:

अन्ध महासागर के उत्तरी भाग में लगभग 21,75,600 वर्ग किमी क्षेत्र में हिम से ढंका विशाल पठार है। इसे ग्रीनलैंड का पठार कहा जाता है।

2. कोलम्बिया का पठार :

यह संयुक्त राज्य अमेरिका के ओरगन, वाशिंगटन और इडाहो राज्यों के मध्य 4,62,500 वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत रूप में फैला है। 1

3. मैक्सिको का पठार :

यह पठार पश्चिम सियारामाद्रे सियारामाद्रे पर्वत-श्रेणियों के मध्य स्थित है।

4. तिब्बत का पठार :

यह हिमालय के उत्तर और क्यूनलुन पर्वत के दक्षिण में 4,000 से 5,000 मीटर तक की ऊँचाई पर स्थित है।

5. मंगोलिया का पठार :

यह चीन के उत्तरी-मध्य भाग में मंगोलिया गणराज्य में स्थित है।

6. ब्राजील का पठार :

दक्षिणी अमेरिका के मध्य पूर्वी भाग में यह पठार त्रिभुजाकार रूप में स्थित है।

7. बोलीविया का पठार :

यह पठार 800 किमी लम्बा और 128 किमी चौड़ा तथा इसकी औसत ऊँचाई 3,110 मीटर है। यह बोलीविया एण्डीज पर्वतमाला क्षेत्र में विस्तृत रूप में फैला है। 

8. अलास्का का पठार :

इसका निर्माण यूकन और उसकी सहायक नदियों द्वारा हुई है अतः इसे यूकन का पठार भी कहा जाता है। कनाडा की ओर इसकी ऊँचाई लगभग 900 मीटर है। 

9. ग्रेट बेसिन का पठार:

यह कोलम्बिया पठार के दक्षिण में कोलोरेडो और कोलम्बिया नदियों के मध्य 5,25,000 वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत है। 

10. कोलोरेडो का पठार:

यह ग्रेट बेसिन के दक्षिण में स्थित है तथा इसका विस्तार युटाह और एरीजोना राज्यों में पाया जाता है।

11. दक्कन का पठार:

यह पठार दक्षिणी भारत में स्थित है। इसे तीन ओर से पर्वत-श्रेणियों ने घेर रखा है। इसके पूर्व में पूर्वी घाट, पश्चिम में पश्चिमी घाट तथा उत्तर में विंध्याचल एवं सतपुड़ा की श्रेणियाँ हैं। 

12 ईरान का पठार :

इसे एशिया माइनर का पठार या ईरान का मध्यवर्ती पठार भी कहते हैं। इसकी औसत ऊँचाई 900-1,500 मीटर के मध्य है।

13. अरब का पठार :

यह दक्षिण-पश्चिम एशिया में स्थित है। इसके पूर्व में फारस की खाड़ी, पश्चिम में लाल सागर, उत्तर-पश्चिम में भूमध्य सागर और दक्षिण में अरब सागर स्थित है। 

14. अनातोलिया का पठार:

यह टर्की के एन्टिक एवं टारस श्रेणियों के मध्य स्थित है। इसे टी का पठार भी कहते हैं। इसकी औसत ऊँचाई 800 मीटर है।

15. अबीसीनिया का पठार :

यह पठार पूर्वी अफ्रीका के इथियोपिया एवं सोमालिया के क्षेत्र में विस्तृत रूप में फैला है।

16. मेडागास्कर का पठार :

मेडागास्कर द्वीप अफ्रीका के दक्षिण-पूर्व हिन्द महासागर में स्थित है। इस द्वीप के मध्यवर्ती भाग पठारी है, जिसे मेडागास्कर या मालागासी का पठार कहा जाता है।

17. आस्ट्रेलिया का पठार :

आस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग में आस्ट्रेलिया का पठार स्थित है । इसकी सामान्य ऊँचाई 180 से 600 मीटर के मध्य है। इस पठार का दक्षिणी भाग मरुस्थलीय है।

18. चियापास का पठार :

यह दक्षिणी मैक्सिको में प्रशान्त महासागर के तट पर स्थित है। इसके उत्तर में तबास्को, दक्षिणी-पश्चिम में तेहुआ-न्टेपेक की खाड़ी, पूर्व में ग्वाटेमाला और पश्चिम में ओकस्का और बेराक्रुज स्थित है।

19. सटा का पठार :

स्पेन के आइबेरियन प्रायद्वीप पर मेसेटा का पठार स्थित है। इस पठार की औसत ऊँचाई 610 मीटर है।

20. चीन का पठार :

यह दक्षिणी एशिया के पूर्वी प्रायद्वीप पर स्थित है। इस भाग पर सालविन सीकांग, मीकांग, मीनाम आदि नदियाँ प्रवाहित होती हैं।

>दुनिया की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?


इसमें हमने जाना विश्व के प्रमुख पठार, major plateaus of the world, Vishav Ke Pramukh Pathar के बारे में, Vishav Ke Pramukh Pathar Notes , विश्व के प्रमुख पठार नोट्स, विश्व के प्रमुख पठार एवं उनकी स्थिति, major plateaus of the world in hindi

1 thought on “विश्व के प्रमुख पठार | major plateaus of the world Notes”

Leave a Comment

%d bloggers like this: