NCERT Class 10 Civics Chapter 2 लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष Solution Notes pdf

हम जानेगे लोकतांत्रिक राजनीति भाग-2  किताब अध्याय –2  लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष के बारे में विस्तार से पढेंगे. यहाँ हम लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष पाठ के सभी प्रश्नों को हल करेनेग class 10th civics chapter 2 के सभी objective प्रश्नों को हल करेंगे और जानेगे . Bihar Board class 10 Civics chapter 2 subjective Solution, loktantr me pratispardha ewam sangharsh subjective question, लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष प्रश्न उत्तर, लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष नागरिकशास्त्र , लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष सलूशन, class 10th civics, bseb 10th civics, NCERT civics Notes,

Bihar Board Class 10 civics chapter 2 लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष Subjective solution Notes

किताब का प्रश्नावली:-

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (very-short Answer Question):-

प्रश्न 1.  संघ राज्य का अर्थ बताएँ .

उत्तर- अनेक स्वतंत्र और संप्रभु राज्य जब आपस में मिलकर सामान्य केंद्रीय सत्ता को स्वीकार कर लेते हैं तब यह संघ राज्य कहलाता है. जैसे भारत राज्यों का संघ है.

प्रश्न 2.  संघीय शासन की दो विशेषताएं बताएं .

उत्तर– संघीय शासन की दो विशेषताएं हैं:-

  1.  सर्वोच्च सत्ता केंद्रीय सरकार और उसकी विभिन्न आनुषंगिक इकाइयों में बटी रहती है.
  2.  संघीय शासन व्यवस्था में केंद्र सरकार पर केंद्रीय सरकार और राज्य स्तर पर प्रांतीय सरकार होती है अर्थात दोहरी सरकार होती है केंद्र के अधीन राष्ट्रीय महत्त्व और राज्य के अधीन स्थानीय महत्व के विषय होते हैं. 

>>Class 10 Civics chapter 3 लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष Objective solution Notes

>>chapter 3 लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष BSEB Class 10 civics subjective solution Notes pdf

लघु उत्तरीय प्रश्न( Short-Answer Question):-

प्रश्न 1.  सत्ता की साझेदारी से आप क्या समझते हैं?

उत्तर– किसी देश के अंदर जब सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व सत्ता में मिलता है तब इसे सत्ता की साझेदारी करते हैं जैसे आज भारत में सरकार लगभग हर वर्ग  सतह का  हिस्सेदार है.

प्रश्न 2.  सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र में क्या महत्व रखती है?

उत्तर- लोकतंत्र जनमत पर ही आधारित शासन है जिसका उद्देश्य हर वर्ग की जनता का कल्याण करना है. अगर हर वर्ग का सत्ता में प्रतिनिधित्व हो तो या लोकतंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ हर वर्ग का कल्याण करता है. संतुष्ट जनता से ही स्वस्थ देश और स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण होता है. अतः सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र में बहुत मायने रखती है.

प्रश्न 3.  सत्ता की साझेदारी के अलग-अलग तरीके क्या है ?

उत्तर- किसी लोकतंत्र देश में प्रायः यह देखने को मिलता है कि वहां विभिन्न धर्म, जाति,  संस्कृति, भाषा के लोग रहते हैं. इसके अतिरिक्त पुरुष, स्त्री, व्यापारी, उद्योगपति, किसान, मजदूर, शिक्षा, आदि का भी समूह होता है. ऐसी स्थिति में सर्वकल्याण के लिए सबका सता में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष साझेदारी होना आवश्यक है जिसके निम्न तरीके हैं:-

  1.  विभिन्न सामाजिक समूह जैसे भाषायी, धार्मिक एवं अन्य समूहों के बीच सता बांटकर
  2.  सामाजिक रुप से कमजोर समुदाय एवं महिलाओं को विद्याचिकाएवं प्रशासन के हिस्सेदारी के लिए आरक्षण जैसी व्यवस्था कर
  3.  व्यापारी, उद्योगपति,  किसान, शिक्षा औद्योगिक मजदूर जैसे संगठित हित समूह सरकार की विभिन्न समितियों में प्रतिनिधि बनकर या अप्रत्यक्ष दबाव डालकर.

>>Bihar Board Class 10 History Chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद subjective solution Notes

>>NCERT Class 10 History Chapter 2 समाजवाद एवं साम्यवाद subjective solution Notes

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न(Long-Answer Question ):-

प्रश्न 1. राजनैतिक दल किस तरह से सत्ता में साझेदारी करते हैं ?

उत्तर-

राजनीतिक दल लोगों के ऐसे संगठित समूह है जो चुनाव लड़ने और राजनैतिक सत्ता हासिल करने के उद्देश्य से काम करता है। अतः विभिन्न राजनैतिक दल सत्ता प्राप्त करने के लिए प्रतिस्पर्धा के रूप में काम करते हैं. उनकी आपसी प्रतिद्वंद्विता यह निश्चित करती है कि सत्ता हमेशा किसी एक व्यक्ति या संगठित व्यक्ति समह के हाथ में न रहे. अगर हम राजनैतिक दलों के इतिहास पर गौर करें तो पता चलता है कि सत्ता बारी-बारी से अलग-अलग विचारधाराऔर समूहों वाले राजनीतिक दलों के हाथ में आती जाती रहती है.

सत्ता की साझेदारी का प्रत्यक्ष रूप तब भी दिखता है जब दो या दो से अधिक दले मिलकर चुनाव लड़ती है या सरकार का गठन करती है। इसलिए सत्ता की साझेदारी का सबसे अद्यतन रूप गठबंधन की राजनीति या गठबंधन की सरकारों में दिखता है, जब विभिन्न विचारधाराओं, विभिन्न सामाजिक समूहों और विभिन्न क्षेत्रीय और स्थानीय हितों वाले राजनीतिक दल एक साथ एक समय में सरकार के एक स्तर पर सत्ता में साझेदारी करते हैं.

प्रश्न 2. गठबंधन की सरकारों में सत्ता में साझेदारी कौन-कौन होते हैं ?

उत्तर– चुनाव में जब किसी दल को बहुमत नहीं मिलता है तब गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति पैदा होती है. ऐसा बहुदलीय चुनाव पद्धति के कारण होता है. प्रायः के गठन में विभिन्न विचारधाराओं, विभिन्न सामाजिक समूह और विभिन्न क्षेत्रीय तथा स्थानीय  हीतो  वाले राजनीतिक दल शामिल होते हैं.

भारत के संदर्भ में देखा जाए तो कभी-कभी चुनाव के पहले ही गठबंधन सरकार बनाने की पृष्ठभूमि तैयार हो जाती है. गठबंधन सरकार में उस दल की साझेदारी अधिक होती है जिन के निर्वाचित सदस्यों की संख्या अधिक होती है. फिर भी सब को उचित अनुपात में साझेदारी और विभण प्राप्त होते हैं. लोकतांत्रिक दृष्टिकोण से यह बुरा भी नहीं है. परंतु स्वार्थ की राजनीति ऐसे सरकार को मझधार में भी डाल देती है जिसका खामियाजा अंततः आम जनता को ही भुगतना पड़ता है.

प्रश्न 3.  दबाव समूह किस तरह से सरकार को प्रभावित कर  सत्ता में साझेदारी  बनते हैं ?

उत्तर– समाज प्रायः विविधताओं से भरा रहता है. पर राजनीतिक तौर पर सामंजस्य बैठाने के लिए सब की सत्ता में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भागीदारी आवश्यक है और यही लोकतंत्र की बुनियादी सिद्धांत भी है. यह आवश्यक नहीं है कि सत्ता में प्रत्यक्ष  साझीदार बन कर ही अपने हितों की रक्षा की जाए. इसके लिए व्यापारी, उद्योग, किसान, शिक्षक, औद्योगिक मजदूर जैसे संगठित हित समूह अपने हितों के लिए आंदोलन करके या किसी अन्य तरीकों से सरकार पर दबाव बनाते हैं और उनकी फैसलों को प्रभावित करते हैं.

यदि सरकार इन दबाव  समूह की बात नहीं मानती है तब ऐसी स्थिति में समाज के एक हिस्से में व्यापक जन असंतोष कर सकता है और इसका दुष्परिणाम ही होगा जो देश या समाज हित में नहीं हो सकता. इस दबाव समूह में सरकार उनकी  हीतो को समझती है और दूसरे वर्गों को हानि पहुंचाते हुए इन दबाव समूहों के लिए काम करती है. इसका यह भी एक प्रकार से सत्ता में प्रत्यक्ष भागीदारी भी है.

>>प्रथम विश्वयुद्ध से जुडी महत्वपूर्ण तथ्य

>>जर्मनी का एकीकरण से जुडी तथ्य


  >>Class 10th civics Chapter 2 लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष objective Notes pdf

>>Class 10 Civics(नागरिकशास्त्र) | पाठ- 1 | लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | solution Notes

>>दुनिया की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?

                      >>दुनिया की सबसे ठंडी जगह कौन सी हैं?

लोकतांत्रिक राजनीति भाग-2  किताब अध्याय –2  लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष के बारे में विस्तार से पढेंगे. यहाँ हम लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष पाठ के सभी प्रश्नों को हल करेनेग class 10th civics chapter 2 के सभी objective प्रश्नों को हल करेंगे और जानेगे . Bihar Board class 10 Civics chapter 2 subjective Solution, loktantr me pratispardha ewam sangharsh subjective question, लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष प्रश्न उत्तर, लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष नागरिकशास्त्र , लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष सलूशन, class 10th civics, bseb 10th civics, NCERT civics Notes , 10th class Competition and struggle in a democracy

4 thoughts on “NCERT Class 10 Civics Chapter 2 लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष Solution Notes pdf”

Leave a Comment

%d bloggers like this: