आज हम यहाँ जानेंगे नोबेल पुरस्कार और सम्मान | Nobel prize winners in india पुरस्कार और सम्मान | Nobel prize winners in india के बारे में यहाँ हम जानेगे नोबेल पुरस्कार क्या है, भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता कौन कौन है, बार नोबेल पुरस्कार पानेवाले व्यक्ति, nobel prize in literature, nobel prize in physics, nobel price mcq question nobel prize money समान्य ज्ञान, तो चलिए जानते है
> विश्व के प्रमुख देशो के समाचारपत्र एवं प्रकाशन स्थल Notes
>प्रमुख देशों के राष्ट्रीय चिन्ह

नोबेल पुरस्कार क्या है?
नोबेल पुरस्कार की स्थापना स्वीडेन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल ने 1901 ई. में की थी। अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का जन्म 1833 ई. में स्वीडेन के शहर स्टॉकहोम में हुआ था। 9 वर्ष की उम्र में वे अपने परिवार के साथ रूस चले गये। अल्फ्रेड नोबेल एक अविवाहित स्वीडिश वैज्ञानिक और केमिकल इंजीनियर थे, जिसने 1867 ई. में डायनामाइट की खोज की।
स्वीडिश लोगों को 1896 में उनकी मृत्यु के बाद ही पुरस्कारों के बारे में पता चला जब उन्होंने उनकी वसीयत पढ़ी जिसमें उन्होंने अपने धन से मिलने वाली सारी वार्षिक आय पुरस्कारों की मदद करने में दान कर दी थी।
अपनी वसीयत में उन्होंने आदेश दिया था कि “सबसे योग्य व्यक्ति चाहे वह स्केडीनेवियन हो या न हो पुरस्कार प्राप्त करेगा।” उनके द्वारा छोड़े गये धन पर मिलने वाला ब्याज उन व्यक्तियों के बीच वार्षिक रूप से बाँटा जायेगा, जिन्होंने विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। विश्व के 58,960,000 अमेरिकी डॉलर के सबसे अधिक गौरवशाली पुरस्कार को नोबेल फाउंडेशन द्वारा मदद प्रदान की जाती है।
नोट: पहले नोबेल पुरस्कार पाँच विषयों में कार्य के लिए दिये जाते थे। अर्थशास्त्र के लिए पुरस्कार स्वेरिजेश रिक्स बैंक, स्वीडिश बैंक द्वारा अपनी 300वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में 1967 में आरंभ किया गया और इसे 1969 में पहली बार प्रदान किया गया। इसे अर्थशास्त्र में नोबेल स्मृति पुरस्कार भी कहा जाता है।
नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय | Nobel prize winners in india
रवीन्द्र नाथ टैगोर :-
1910 में एक अंग्रेज कवि W.B. यीट्स (Yeats) ने टैगोर की काव्य संग्रह गीतांजलि का अंग्रेजी अनुवाद किया एवं प्रस्तावना लिखी जिस पर 1913 में टैगोर को नोबेल पुरस्कार मिला।
सी. वी. रमन :-
इनकी खोज ‘रमन प्रभाव’ के लिए इन्हें 1930 में भौतिक का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
हरगोबिन्द खुराना :-
इन्हें 1968 में ‘कृत्रिम जीन के संश्लेषण’ के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
मदर टरेसा :-
इन्हें 1979 में इनके ‘समाज सेवा संबंधी कार्यो’ के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।
सुब्रह्मण्यम चन्द्रशेखर :-
इन्हें 1983 में इनकी खोज ‘चन्द्रशेखर सीमा’ के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
अमर्त्य सेन :-
इन्हें 1998 में ‘कल्याणकारी अर्थशास्त्र’ के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला।
वी. एस. नायपाल :-
इन्हें 2001 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
वेंकटरमण रामकृष्ण :-
भारतीय अमेरिकी रामकृष्ण को अमेरिका के थॉमस ई. स्टेज और इजरायल की अदा ई. योनथ के साथ प्रोटीन का निर्माण करने वाले राइबोसोम की संरचना और कार्य प्रणाली की खोज के लिए संयुक्त रूप से 2009 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
कैलाश सत्यार्थी :-
इन्हें 2014 में (पाकिस्तान की मलाला यूसफजई के साथ) शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।
नोट: 1937, 1938, 1939, 1947 एवं 1948 में गाँधी जी को पाँच बार शांति पुरस्कारों के लिए नामित किया गया, पर एक बार भी उन्हें इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया।
- अब तक केवल दो बार मृत व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया गया है पहली बार एरि एक्सेल कार्लफल्डट को 1931 ई. में और दूसरी बार संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव डैग हैमरसोल्ड को 1961 ई. में।
- प्रत्येक पुरस्कार में एक वर्ष में अधिकतम तीन लोगों को पुरस्कार दिया जा सकता है। इनमें से प्रत्येक विजेता को एक स्वर्ण पदक, डिप्लोमा, स्वीडिश नागरिकता में एक्सटेंशन और धन दिया जाता है।
- पुरस्कार के लिए बनी समिति और चयनकर्ता प्रत्येक वर्ष अक्टूबर में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा करते हैं लेकिन पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसम्बर को किया जाता है।
- अगर एक पुरस्कार में दो विजेता हैं, तो धन राशि दोनों में समान रूप से बाँट दी जाती है। पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की संख्या अगर तीन है तो चयन समिति के पास यह अधिकार होता है कि वह धनराशि को तीनों में बराबर बाँट दे या एक को आधा दे दे और बाकी दो को बचा धन बराबर बाँट दे।
- 1974 में नियम बना दिया गया कि मरणोपरांत किसी को नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जायेगा।
दो बार नोबेल पुरस्कार पानेवाले व्यक्ति
मैडम क्यूरी:-
1903 में रेडियो सक्रियता (भौतिकी) की खोज के लिए और 1911 में शुद्ध रेडियम रसायन के निष्कर्षण के लिए।
लीनस पॉलिंग :-
1954 में हाइब्रिडाइज्ड कक्षीय सिद्धांत रसायन के लिए और 1962 में नाभिकीय परीक्षण निषेध संधि एक्टिविज्म (शांति) के लिए।
जॉन बारडीन :-
1956 में ट्रांजिस्टर (भौतिकी) के आविष्कार के लिएऔर 1972 में अतिचालकता के सिद्धांत (भौतिकी) के लिए।
फ्रेडरिक सेंगर :-
1958 में इंसुलिन मोलिक्यूल की संरचना (रसायन) के लिए तथा, 1980 में वायरस न्यूक्ल्यिोटाइड के सीक्वेंसिंग (रसायन) के लिए।
- इंटरनेशनल कमेटी आफ रेड क्रॉस को शान्ति का नोबेल पुरस्कार 3 बार दिया गया है- 1917, 1944 एवं 1963 में।
- सर विलियम हेनरी ब्रैग ने अपने बेटे विलियम एल ब्रैग के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 1980 में प्राप्त किया।
- सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुरुष लॉरेन्स ब्रैग (25 वर्ष) एवं महिला मलाला युसुफ जई (17 वर्ष)।
- सबसे अधिक उम्र में लियोनिद हरक्विज ने नोबेल पुरस्कार जीता है। उन्हें वर्ष 2007 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। उनकी उम्र उस समय 90 वर्ष थी।
- द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 1940 से 1942 तक नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया।
>whatsApp क्या हैं? : और इसे किसने बनाया : और इसका मालिक कौन हैं पूरी जानकारी
>दुनिया की सबसे ठंडी जगह कौन सी हैं?
आज हमने जाना नोबेल पुरस्कार और सम्मान | Nobel prize winners in india के बारे में, हमने जाना नोबेल पुरस्कार क्या है, भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता कौन कौन है, बार नोबेल पुरस्कार पानेवाले व्यक्ति, nobel prize in literature, nobel prize in physics, nobel prize money समान्य ज्ञान,
17 thoughts on “नोबेल पुरस्कार और सम्मान | Nobel prize winners in india”