यूरोप महाद्वीप | Europe continent in Hindi Notes pdf Yurop mahadip

यहाँ हम जानेंगे यूरोप महाद्वीप | Europe continent in Hindi Notes pdf Yourop mahadip के बारे में हम इसे विस्तार से पढेंगे हमने पिछले पाठ में पढ़ा था एशिया यूरोप के बारे में, अगर आपने नहीं पढ़ा है तो निचे दिए गये लिंक के द्वारा पढ़ सकते है.

जाने- एशिया महाद्वीप | asia continent in hindi के बारे में पूरी जानकारी | asia mahadip Notes pdf

यूरोप महाद्वीप | Europe continent in Hindi Notes pdf

  • यूराल एवं काकेशश पर्वत एशिया महाद्वीप को यूरोप से पृथक करता है। इस महाद्वीप में 46 देश हैं। यह विश्व का सर्वाधिक नगरीकृत महाद्वीप है।
  • यूरोप को प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप भी कहा जाता है.
  • यूरोप महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से आस्ट्रेलिया को छोड़कर अन्य सभी महाद्वीपों से छोटा है।
  • यूरोप महाद्वीप उत्तर में उत्तरी ध्रव सागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और काला सागर तथा पश्चिम में अन्ध महासागर से घिरा है।
  • यूरोप का सर्वोच्च शिखर एलबुर्ज (5,642 मीटर) रूस में स्थित है। आल्पस की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट ब्लैक फ्रांस में है।
  • यूरोप महाद्वीप की सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदी डेन्यूब (2,842 किमी लम्बी) आस्ट्रिया, बुल्गारिया, चेक, स्लोवाकिया, यूगोस्लाविया और रूमानिया से होकर बहती हुई यूक्रेन की सीमा के निकट काला सागर में गिरती है। डेन्यूब नदी के तट पर बुडापेस्ट, बुखारेस्ट, वियाना और बेलग्रेड बंदरगाह स्थित हैं।
  • यूरोप की सबसे लंबी नदी वोल्गा नदी (3687 किमी.) है। इसे डॉन नदी में मिला दिया गया है। इससे काला सागर से होकर समुद्री जहाज महाद्वीप के भीतरी भागों में जाने लगे हैं।
  • यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर लंदन है, जो टेम्स नदी के तट पर बसा है।
  • फ्रांस की राजधानी पेरिस है, जो सीन नदी के तट पर बसा है। यह विश्व का सुन्दर नगर माना जाता है। इसे फैशन की नगरी भी कहा जाता है।
  • यूरोप के यूक्रेन गणराज्य विश्व का प्रमुख गेहूँ उत्पादक क्षेत्र है, जो ‘विश्व का अन्न भण्डार‘ या ‘रोटी की डलिया‘ कहलाता है।
  • इटली विश्व का सर्वाधिक अंगूर व जैतून उत्पादक देश है।
  • राइन नदी का जलमार्ग यूरोप का सर्वाधिक व्यस्त अंतःस्थलीय जलमार्ग है।
  • यूरोप का सबसे महत्वपूर्ण रेलमार्ग ओरिएण्ट रेलमार्ग है, जो फ्रांस के पेरिस नगर से टर्की के कुस्तुन्तुनिया नगर के मध्य तक जाती है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सर्वाधिक बड़ा देश रूस, यूरोप महाद्वीप में स्थित है।
  • शैम्पेन शराब विश्व में सबसे अधिक फ्रांस में बनती है। फ्रांस सुरा और सुन्दरियों का देश भी कहा जाता है।
  • यूरोप के अधिकांश देश को तीन ओर से सागरों द्वारा घिरा होने के कारण प्रायद्वीपों का महाद्वीप कहा जाता है।
  • यूरोप के फिनलैंड को झीलों का देश कहते हैं।
  • यूरोप का ब्लैक फॉरेस्ट और हॉर्ज पर्वत भ्रंशोत्थ पर्वत है।
  • इटली को यूरोप का भारत कहा जाता है, क्योंकि यह भी भारत की तरह कृषि प्रधान देश है। यहाँ हिमालय की तरह आल्प्स पर्वत है।
  • यूरोप में जल विधुत का सर्वाधिक विकास इटली एवं स्वीडन में हुआ है।
  • फ्रांस को ह्वाइन यार्ड और नार्वे को फियोर्ड तटों का देश कहते है।
  • इंगलिश चैनल फ्रांस को युनाइटेड किंगडम से अलग करता है।
  • डोवर जलडमरूमध्य से जाने वाली चैनल सुरंग यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस को जोड़ती है। इस रेलवे सुरंग की कुल लम्बाई 50.42 किमी है । इसकी गहराई 75 m है। इसकी शुरुआत 6 मई, 1994 इ. को हुआ और 14 नवम्बर, 1994 ई. से यात्री सेवा की शुरुआत हुई।
  • गल्फ स्ट्रीम जलधारा यूरोप का गर्म कम्बल के उपनाम से जाना जाता है।
  • स्विट्जरलैण्ड को यूरोप का खेल का मैदान (Playground of Europe) कहा जाता है।
  • नीदरलैण्ड ने उत्तरी सागर के तट के साथ बड़े-बड़े तटबंध बनाकर समुंद्र से भूमि प्राप्त की है। इन तटबन्धों को डाइक कहते हैं। इस प्रकार प्राप्त भूमि को पोल्डर कहते हैं।
  • आल्प्स पर्वत का सर्वाधिक विस्तार स्विट्जरलैण्ड में है।
  • स्विटजरलैण्ड और इटली के बीच ग्रेट सेण्ट बरनार्ड दर्रा मार्ग प्रदान करता है।
  • आस्टिया एवं इटली के बीच ब्रेनर दर्रा मार्ग प्रदान करता है।
  • विश्व का सबसे लम्बा भूमिगत रेलमार्ग लंदन एवं पेरिस को जोड़ता है।
  • पो नदी को इटली की गंगा कहा जाता है।
  • फ्रांस की सीन नदी इंग्लिश चैनल में गिरती है।
  • फ्रांस को भूमि व जलवायु की दृष्टि से लघु यूरोप कहा जाता है।
  • फ्रांस यूरोप का एक मात्र देश है, जो खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर है। इसे ‘किसानों का देश‘ एवं समुद्रों की रानी भी कहते हैं।
  • नार्वे के स्वेलबार्ड द्वीप में अन्तर्राष्ट्रीय बीज भंडार बनाया गया है।
  • ग्रेट-ब्रिटेन के अन्तर्गत इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड सम्मिलित है जो क्रमशः इसके पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी भाग है। उत्तरी आयरलैंड सहित ग्रेट-ब्रिटेन को यूनाइटेड किंगडम कहते हैं। इंगलिश चैनल व डोबर जलसंधि द्वारा यह यूरोप की मुख्य भूमि से अलग है।
  • जॉर्जिया, आर्मेनिया व अजरबेजान को संयुक्त रूप से काकेशस राज्य कहा जाता है।
  • मास्को को पाँच सागरों का पत्तन कहा जाता है। ये हैं कैस्पियन सागर, काला सागर, बाल्टिक सागर, खेत सागर व लडोगा झील ।

इसे भी पढ़े –

महाद्वीप के नाम

1. एशिया

2. यूरोप

3. उतरी अमेरिका

4. दक्षिणी अमेरिका

5. अफ्रीका

6. आस्ट्रेलिया

7. अण्टार्कटिका

आज हमने जाना यूरोप महाद्वीप | Europe continent in Hindi Notes pdf Yourop mahadip के बारे में आशा करता हूँ की आपको पसंद आया.

इसे भी पढ़ें महत्वपूर्ण शब्दावलियाँ | important terms in hindi

भारत की हरनाज बनी 2021 की मिस यूनिवर्स India’s Miss Universe Harnaaz Sandhu crowned 2021

नोबेल पुरस्कार और सम्मान | Nobel prize winners in india

विश्व के प्रमुख देशो के समाचारपत्र एवं प्रकाशन स्थल Notes

>CSBC Bihar Police Prohibition Constable Recruitment 2021

नोट : यह जानकारी लुसेंट के समान्य ज्ञान से लिया गया है.
%d bloggers like this: