NCERT 10th class Geography chapter 5 बिहार : उधोग एवं परिवहन solution Notes

यहाँ हम बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल अध्याय 5 बिहार : उधोग एवं परिवहन solution Notes के बारे में विस्तार से समझेंगे, यहाँ हम बिहार : उधोग एवं परिवहन वस्तुनिष्ट प्रश्न उत्तर, बिहार : उधोग एवं परिवहन लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर, बिहार : उधोग एवं परिवहन दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर को जानेगे, Bihar Industry and Transport solution Notes in hindi

Bihar Board class 10 geography chapter 5 बिहार : उधोग एवं परिवहन solution Notes pdf

किताब का प्रश्न (अभ्यास प्रश्न ):-

वस्तुनिष्ट प्रश्न:-

प्रश्न 1. बिहार के किस शहर में काँच उद्योग स्थापित है ?

(क) हाजीपुर

(ख) शाहपुर

(ग) मुरकुण्डा

(घ) भवानी नगर

उत्तर– (क) हाजीपुर

प्रश्न 2. सिगरेट का कारखाना कहाँ है ?

(क) मुंगेर में

(ख) पटना में

(ग) शाहपुर में

(घ) गया में

उत्तर– (क) मुंगेर में

प्रश्न 3. रेल वर्कशॉप कहाँ स्थित है ? ..

(क) जमालपुर

(ख) भागलपुर

(ग) मुंगेर

(घ) पटना

उत्तर– (क) जमालपुर

प्रश्न 4. खाद कारखाना कहाँ स्थित है ?

(क) बरौनी

(ख) बाढ़

(ग) मोकामा

(घ) लक्खीसराय

उत्तर– (क) बरौनी

5. किस नगर में कालीन तैयार होता है ?

(क) ओबरा

(ख) दाउदनगर

(ग) बिहारशरीफ

(घ) गया

उत्तर– (क) ओबरा

प्रश्न 6. अशोक पेपर मिल किस जिला में स्थित है ?

(क) समस्तीपुर

(ख) पटना

(ग) पूर्णिया

(घ) अररिया

उत्तर– (क) समस्तीपुर

प्रश्न 7. बिहार की पहली रेल लाईन थी ?

(क) मार्टीन लाइट रेलवे

(ख) ईस्ट इन्डिया रेल मार्ग

(ग) भारत रेल

(घ) बिहार रेल सेवा

उत्तर– (ख) ईस्ट इन्डिया रेल मार्ग

प्रश्न 8. पटना हवाई अड्डा का क्या नाम है ?

(क) जय प्रकाश अन्तर्राष्ट्रीय हवाई पत्तन

(ख) पटना हवाई अड्डा

(ग) राजेन्द्र प्रसाद अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

(घ) बिहार हवाई अड्डा

उत्तर– (क) जय प्रकाश अन्तर्राष्ट्रीय हवाई पत्तन

प्रश्न 9. ग्रांड ट्रंक रोड का राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या क्या है?

(क) 1

(ख) 2

(ग) 3

(घ) 4

उत्तर- (ख) 2

प्रश्न 10. बिहार में रेल परिवहन का शुभारम्भ कब से माना जाता है ?

(क) 1842 से

(ख) 1860 से

(ग) 1858 से

(घ) 1862 से

उत्तर– (ख) 1860 से

प्रश्न 11. मध्य-पूर्व रेलवे का मुख्यालय कहाँ है ?

(क) पटना में

(ख) हाजीपुर में

(ग) मुजफ्फरपुर में

(घ) समस्तीपुर में

उत्तर– (ख) हाजीपुर में

प्रश्न 12. बिहार की सीमा में रेलमार्ग की कुल लम्बाई कितनी है ?

(क) 6,283 किमी०

(ख) 5,283 किमी०

(ग) 7,283 किमी०

(घ) 8500 किमी

उत्तर– (क) 6,283 किमी०

13. बिहार में रज्जू मार्ग कहाँ है?

(क) बिहारशरीफ

(ख) राजगीर

(ग) गया

(घ) बांका

उत्तर– (ख) राजगीर

प्रश्न 14. मन्दार हिल किस जिला में स्थित है ?

(क) मुंगेर

(ख) भागलपुर

(ग) बांका

(घ) बक्सर

उत्तर- (ख) भागलपुर

15. राष्ट्रीय पोत संस्थान पटना के किस घाट पर स्थित है ?

(क) महेन्द्र घाट

(ख) गाँधी घाट

(ग) दीघा घाट

(घ) बांस घाट

उत्तर– (ख) गाँधी घाट


लघु उत्तरीय प्रश्न :-

प्रश्न 1.बिहार में जूट उद्योग पर टिप्पणी  लिखिए।

उत्तर– बिहार मैं  जूट के तीन कारखाने कटिहार, पूर्णिया और दरभंगा में है. जिनमें सिर्फ कटिहार का कारखाना वर्तमान में कार्यरत है.

प्रश्न 2. गंगा के किनारे स्थित महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर– गंगा के किनारे मुख्य रूप से कृषि आधारित उद्योग विकसित है. इन उद्योगों में कागज उद्योग, चावल उद्योग, दाल उद्योग, सब्जी उद्योग विकसित है.

प्रश्न 3. औद्योगिक विकास हेतु बिआड़ा के पहल को बताएं।

 उत्तर- औद्योगिक विकास हेतु बिआड़ा के पहल निम्नलिखित है:-

  •  उधोगो  के विकास के लिए रन नीति का निर्माण करना
  •  पुराने उद्योगों को संचालित करना
  •  नए उद्योग लगाने हेतु अनुकूल क्षेत्रों का पता लगाना.
  •   उधोगो से संबंधित लाइसेंस, अनुदान, वस्तु की गुणवत्ता का कार्य करना

प्रश्न 4. नई औद्योगिक नीति के मुख्य बिंदुओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर- नई औद्योगिक नीति के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:-

  •  कृषि आधारित उद्योगों को लगाने पर बल देना
  •  उद्योगों के विकास के लिए सुविधाओं पर जोड़ देना
  •  नए उद्योगों की स्थापना करना
  •  बड़ी-बड़ी कंपनियों के लिए विदेश के लिए आमंत्रित करना
  •  पुराने उद्योगों को फिर से संचालित करना

प्रश्न 5. जमालपुर में किस चीज का वर्कशॉप है, और क्यों प्रसिद्ध है?

उत्तर– मुंगेर जिला में जमालपुर है जहाँ डीजल, रेल इंजन बनाने का वर्कशॉप है. एक समय यह एशिया का सबसे बड़ा वर्कशॉप था.

प्रश्न 6. राजगीर के औद्योगिक विकास पर अपना विचार प्रकट कीजिए।

उत्तर– राजगीर ऐतिहासिक स्थल है. जहां प्राचीन स्मारक, बौद्ध मठ, जैन मठ, शांति स्तूप इत्यादि है. जहां लाखों सैलानी देखने के लिए आते हैं. इसलिए यहां उद्योग अधिक विकसित है, इसके अतिरिक्त आयुर्वेद का कारखाना बन रहा है अन्य उद्योगों का विकास हो रहा है.

प्रश्न 7. मुंगेर में कौन-कौन से उद्योग विकसित है वर्णन कीजिए।

उत्तर– मुंगेर में तंबाकू उद्योग, तेल उद्योग, बंदूक उद्योग, डीजल इंजन निर्माण उद्योग, पर्यटन उद्योग विकसित है.

प्रश्न 8. उत्तरी बिहार की अपेक्षा दक्षिणी बिहार में सड़कों का विकास अधिक हुआ है, क्यों?

उत्तर– उत्तर बिहार प्रत्येक वर्ष प्रायः बाढ़ से ग्रसित रहता है. यहां औसत से अधिक वर्षा भी होती है, जिससे सड़क की मरम्मत और नए सड़कों के निर्माण में बाधा पहुंचती है. जबकि दक्षिण बिहार में ऐसी स्थिति के बराबर है.  यही कारण है कि उत्तर बिहार की अपेक्षा दक्षिण बिहार में सड़कों का विकास अधिक हुआ है.

प्रश्न 9.बिहार में नदियों का परिवहन क्षेत्र में क्या योगदान है?

उत्तर– बिहार में अनेक नदियां बहती हैं, अधिकांश नदियां नौकागम होने के साथ-साथ बारहमासी है, जिसके द्वारा लकड़ी, फल, सब्जी, बालू, बा आदि का परिवहन होता है. इस प्रकार बिहार में नदियों का परिवहन क्षेत्र में बहुत योगदान है. 

प्रश्न 10. बिहार के प्रमुख हवाई अड्डे का नाम लिखिए और वह कहां अवस्थित है?

उत्तर-

हवाई अड्डा स्थान
जयप्रकाश हवाई अड्डा पटना
गया हवाई अड्डा पटना
जोगमानी हवाई अड्डा पूर्णिया
विगटा हवाई अड्डा पटना

प्रश्न 11.उत्तरी बिहार के रेल मार्ग की विवेचना करें।

उत्तर– 2001 तक इस राज्य में रेल लाइन की कुल लंबाई 6,283 किलोमीटर हो गई और हाजीपुर में 2002 में पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय हो गया 2003 में रेल लाइन को और विकसित किया गया और फतुहा इस्लामपुर बड़ी लाइन बिछाई गई इसके बाद राजगीर- नटेसर रेल लाइन विस्तृत हुआ.

प्रश्न 12. बिहार के जल मार्ग पर अपना विचार प्रस्तुत करें।

उत्तर– बिहार में जल मार्ग के लिए नदियों का उपयोग किया जाता है. यहां अनेक नदियां बारहमासी है. जिससे सालों भर जलमार्ग का उपयोग किया जाता है, इस मार्च से प्रायः खाद्यान्न सब्जी, लकड़ी, फल, बालू, यात्री इत्यादि का परिवहन होता है . वर्तमान में गंगा नदी में हल्दिया-इलाहा बाद राष्ट्रीय जलमार्ग विकसित किया गया है.

सबसे बड़ा देश कौन सा है?Which is the largest country?

दुनिया की सबसे ठंडी जगह कौन सी हैं?


 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:-

प्रश्न 1. बिहार के कृषि आधारित एक उद्योग के विकास एवं वितरण पर प्रकाश डालिए।

 उत्तर-

 तंबाकू उद्योग:-

तंबाकू उत्पादन में बिहार का स्थान देश में घटा है. तंबाकू पर आधारित उद्योग बीड़ी, तथा सिगरेट के कारखाने कई जगहों पर स्थापित है. मुंगेर में इंपीरियल टोबैको दिलावरपुर में स्थापित है. बीड़ी उद्योग के लिए तेंदू के पत्ते यहां झारखंड के पहाड़ी क्षेत्र से प्राप्त किए जाते हैं. यहां बीड़ी के 280 से अधिक कारखाने मुंगेर, गया, पटना झाझा, लखीसराय, जमुई बिहार शरीफ, आरा, बक्सर, महनार, दलसिंह सराय, शाहपुर आदि में स्थित है

प्रश्न 2. बिहार में वस्त्र उद्योग पर विस्तार से चर्चा कीजिए।

उत्तर– कच्चे माल के अभाव के कारण बिहार में सूती वस्त्र उद्योग का अधिक विकास नहीं हुआ हैं, लेकिन सस्ते मजदूर तथा बाजार की उपलब्धता के कारण डुमरांव, गया, मोकामा, मुंगेर फुलवारीशरीफ ओरमांझी, भागलपुर में यह उद्योग विकसित हुआ है । यहाँ छोटी-छोटी मिलें स्थापित हैं । सूत कानपुर एवं अहमदाबाद से मंगाया जाता है।

रेशमी वस्त्र उद्योग का सबसे अधिक विकास भागलपुर में हुआ है । हस्तकरघा एवं रेशमी | वस्त्र निदेशालय की स्थापना की गई है, इसके द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया,एवं दरभंगा में रेशमी वस्त्र उद्योग का विकास हुआ है । इस निदेशालय के अधीन भभुआ में बनारसी साडी नालन्दा तथा नवादा में रेशमी वस्त्र उत्पादन को प्रोत्साहन दिया गया है।

बिहार में ऊनी वस्त्र उद्योग नहीं के बराबर है केवल स्थानीय भेड़ों के ऊन से कम्बल आदि निर्माण होता है । औरंगाबाद के ओबरा एवं दाउद नगर किया जाता है । इसके अलावा मुंगेर, मुजफ्फरपुर तथा पटना जिलों में स्थानीय भेड़ों से प्राप्त ऊन से कम्बल बनाए जाते हैं ।

प्रश्न 3. बिहार के प्रमुख सड़क मार्गो के विस्तार एवं विकास पर प्रकाश डालिए।

उत्तर– बिहार में आजादी के बाद सड़कों का विस्तार तेजी से हुआ आजादी तक सड़कों की कुल लंबाई 2104 किलोमीटर थी जबकि आज सड़कों की लंबाई लगभग 81,680  किलोमीटर है. सड़कों को प्रशासनिक एवं कार्मिक दृष्टि से 5 वर्गों में बांटा जा सकता है:-

(i)  राष्ट्रीय उच्च पथ:- 

 यह बिहार के सभी राज्यों एवं क्षेत्रों को जोड़ता है. यह सभी पक्की सड़कें हैं इसकी कुल लंबाई 3134 किलोमीटर है.

(ii) राज्य उच्च पथ:-

 यह जिला से जिला को जोड़ता है. यह भी पक्की सड़कें हैं, जिसकी कुल लंबाई 3849 किलोमीटर है.

(iii)  मुख्य जिला सड़के:-

 यह भी पक्की सड़कें हैं, जो जिला के मुख्य नगर में हूं अनुमंडलो को जोड़ती है इसकी कुल लंबाई 7071 किलोमीटर है.

(iv)  अन्य जिला सड़के:-

 यह अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालय को जोड़ती है. पक्की सड़कें की लंबाई 28281 किलोमीटर है और कच्ची सड़के की लंबाई 990 किलोमीटर है.

(v)  ग्रामीण सड़कें:-

यह ग्राम पंचायत और प्रखंडों को जोड़ती है. पक्की सड़कों की लंबाई 2704 किलोमीटर है और कच्ची सड़के की लंबाई 35881 किलोमीटर है.

 इस प्रकार बिहार में सड़कों का जाल बिछा हुआ है, परंतु प्राकृतिक बताओ जैसे बाढ़ जैसी आदि नए सड़क निर्माण और सड़क मरम्मत में बाधा पहुंच आती है.

प्रश्न 4. बिहार के रेल अथवा जलमार्ग के संबंध में विस्तार से चर्चा कीजिए।

उत्तर– बिहार में जलमार्ग के लिए नदियों का उपयोग किया जाता है . बिहार में कई बड़ी नदियाँ है जिसमें सालोभर जल प्रवाहित होता रहता है, शायद यही कारण है कि इस राज्य में प्राचीन काल से ही जल परिवहन का कार्य होता रहा है । मध्यकाल में भी यतायात का मुख्य साधन जल मार्ग ही था, इसी कारण से नगरों का विकास नदियों के तट पर हुआ । गंगा, घाघरा, कासा, गण्डक और सोन नदियाँ मुख्य रूप से जल परिवहन के लिए उपयोग की जाती हैं ।

घाघरा नदा से खाद्यान, गण्डक से लकड़ी फल सब्जी, सोन नदी से बालू और पुन-पुन नदी से बांस ढोये जाते किन्तु अब नदियों में अवसाद के जमाव, बाढ़ और ग्रीष्म काल में जल के अभाव के कारण परिवहन बाधित हो गया है। गंगा के कई घाटों पर स्टीमर की सुविधा है किन्तु अब पुलों के निर्माण से स्टीमर का परिचालन बहुत ही कम हो गया बड़ी-बड़ी नावें कार्यरत हैं।

वर्तमान में गंगा नदी में हल्दिया-इलाहाबाद राष्ट्रीय जल मार्ग विकसित किया गया है हाल ही में महेन्द्र घाट के पास एक राष्ट्रीय पोत संस्थान (National Ship institute) की स्थापना की गई है। दक्षिणी बिहार की सोन नदी से निकाली गई नहरों को परिवहनीय बनाया गया है . प० सोन नहर से निकल आरा नहर नाव परिवहन परिचालन की सुविधा प्रस्तुत करता है.


पिछला अध्याय- 10th class Geography, NCERT book solution

part-1 अध्याय-1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) objective solution Notes

part-2 पाठ-1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) objective solution Notes

अध्याय 1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) प्राकृतिक संसाधन solution Notes

10th class Geography(भूगोल) chapter 1 भारत :संसाधन एवं उपयोग | खण्ड(ख) जल संसाधन Notes

अध्याय -1 भारत : संसाधन एवं उपयोग | खण्ड(ग) वन एवं वन्य प्राणी संसाधन objective solution Notes

भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (ग) वन एवं वन्य प्राणी संसाधन subjective solution Notes

NCERT 10th class Geography Chapter 1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (घ) खनिज संसाधन

NCERT 10th class Geography Chapter 1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (ड०) शक्ति (उर्जा) संसाधन Notes

Bihar Board 10th class Geography chapter 2 कृषि Solution Notes pdf

NCERT 10th class Geography chapter 3 निर्माण उधोग Objective solution Notes pdf

Bihar Board class 10 Geography Chapter 3 निर्माण उधोग subjective solution Notes pdf

NCERT 10th class Geography(भूगोल) Chapter 4 परिवहन, संचार एवं व्यापर solution Notes pdf

NCERT 10th class Geography Chapter 5 बिहार : कृषि एवं वन संसाधन Solution Notes Pdf

NCERT 10th Class Geography Chapter 5 खनिज एवं उर्जा संसाधन solution Notes pdf


यहाँ हमने जाना बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल अध्याय 5 बिहार : उधोग एवं परिवहन solution Notes के बारे में विस्तार से समझेंगे, यहाँ हम बिहार : उधोग एवं परिवहन वस्तुनिष्ट प्रश्न उत्तर, बिहार : उधोग एवं परिवहन लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर, बिहार : उधोग एवं परिवहन दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर के बारे में,

Leave a Comment

%d bloggers like this: