NCERT 10th class Geography Chapter 5 बिहार : कृषि एवं वन संसाधन Solution Notes Pdf

यहाँ हम बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल खण्ड (क) अध्याय 5 बिहार : कृषि एवं वन संसाधन के सभी objective और subjective question को हल करेंगे , हम बिहार : कृषि एवं वन संसाधन लघु उत्तरीय प्रश्न नोट्स , बिहार : कृषि एवं वन संसाधन दीर्घ उत्तरीय प्रश्न नोट्स Agriculture & Forest Resources Solution Notes, Bihar Board 10 Social Science, bihar krishi avam van sansadhan

Bihar Board Class 10 Geography chapter 5 बिहार : कृषि एवं वन संसाधन Solution Notes Pdf

वस्तुनिष्ट प्रश्न :-

प्रश्न 1. बिहार में कितने प्रतिशत क्षेत्र में खेती की जाती है?

(क) 50

(ख) 60

(ग) 80

(घ) 36.5 2.

उत्तर- (ख) 60

प्रश्न 2. राज्य की कितनी प्रतिशत जनसंख्या कृषि कार्य में लगी हुई हैं ?

(क) 80

(ख) 75

(ग) 65

(घ) 86 3.

उत्तर- (क) 80

प्रश्न 3. इनमें से कौन गन्ना उत्पादक जिला नहीं है ?

(क) दरभंगा

(ख) पश्चिमी चम्पारण

(ग) मुजफ्फरपुर

(घ) रोहतास

उत्तर– (ग) मुजफ्फरपुर

प्रश्न 4. बिहार के जूट उत्पादन में

(क) वृद्धि हो रही है

(ख) गिरावट हो रहा है।

(ग) स्थिर है

(घ) इनमें कोई नहीं

उत्तर– (ख) गिरावट हो रहा है।

प्रश्न 5. तम्बाकू उत्पादन क्षेत्र है-

(क) गंगा का उत्तरी मैदान

(ख) गंगा का दक्षिणी मैदान

(ग) हिमालय की तराई

(घ) गंगा का दियारा

उत्तर– (क) गंगा का उत्तरी मैदान

प्रश्न 6. कोसी नदी घाटी परियोजना का आरम्भ हुआ

(क) 1950 में

(ख) 1948 में

(ग) 1952 में

(घ) 1954 में

उत्तर– (घ) 1954 में

प्रश्न 7. गण्डक परियोजना का निर्माण किस स्थान पर हुआ?

(क) बेतिया

(ख) बाल्मीकिनगर

(ग) मोतीहारी

(ग) छपरा

उत्तर– (ख) बाल्मीकिनगर

प्रश्न 8. बिहार में नहरों द्वारा सर्वाधिक सिंचाई किस जिले में होती है ?

(क) रोहतास

(ख) सीवान

(ग) गया

(घ) पश्चिमी चम्पारण.

उत्तर- (क) रोहतास

प्रश्न 9. बिहार में कुल कितने अधिसूचित क्षेत्र में वन का विस्तार है ?

(क) 6374 किमी०

(ख) 6370 किमी०

(ग) 6380 किमी०

(घ) 6350 किमी०

उत्तर– (क) 6374 किमी०

प्रश्न 10. कुशेश्वर स्थान किस जिला में स्थित है ?

(क) वैशाली में

(ख) दरभंगा में

(ग) बेगूसराय में

(घ) भागलपुर में

उत्तर– (ख) दरभंगा में

प्रश्न 11. कॉवर झील स्थित है-

(क) दरभंगा जिला में

(ख) भागलपुर जिला में

(ग) बेगूसराय जिला में

(घ) मुजफ्फरपुर जिला में ।

उत्तर– (ग) बेगूसराय जिला में

प्रश्न 12. संजय गाँधी जैविक उद्यान किस नगर में स्थित है?

(क)राजगीर

(ख) बोधगया

(ग) बिहारशरीफ

(घ) पटना

उत्तर– (घ) पटना


लघु उत्तरीय प्रश्न :-

प्रश्न 13. बिहार में धान की फसल के लिए उपयुक्त भौगोलिक दशाभौगोलिक दशाओं का उल्लेख करें।

उत्तर– धान (Paddy) बिहार को खाद्यान्न फसलों में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है । भदई, अना तथा गरमा, अर्थात तीन फसलें लगाई जाती हैं और इसकी खेती राज्य के सभी भागों में होता है।

उत्तरी तथा पर्वी भागों में भदई धान की खेती की जाती है. जबकि अगहनी धान का खता पूरे राज्य में की जाती है.धान का सबसे अधिक उत्पादन, पश्चिमी चम्पारण, रोहतास तथा औरंगाबाद में होता है, इन तीन जिलों में बिहार का 18 प्रतिशत से अधिक धान का उत्पादन होता है। पहले स्थान पर पश्चिमी चम्पारण है जबकि रोहतास और औरंगाबाद का क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान है । अगर क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से देखा जाए तो रोहतास (5.76 प्रतिशत) अब्बल है

प्रश्न 14. बिहार में दलहन के उत्पादन एवं वितरण का संक्षिप्त प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर-बिहार के दलहन (PULSES) फसलों में चना, मसूर, खेसारी, मटर, मंग. अरहर, उरद, तथा कुरथी प्रमुख हैं। इनमें चना, मसूर, खेसारी, मटर एवं गरमा मूंग रबी दलहन की फसलें हैं, जबकि अरहर और मूंग खरीफ दलहन की फसलें हैं। 2006-07 ई० में बिहार में रखी दलहन की खेती 519.6 हजार हेक्टेयर भूमि में की गई और कुल पैदावार 372 हजार मीट्रिक टन था ।

प्रश्न 15.कृषि बिहार की अर्थ-व्यवस्था की रीढ़ है-इस कथन की व्याख्या कीजिए।

उत्तर–  बिहार कृषिप्रधान राज्य है. यहां की लगभग 80% आबादी कृषि पर निर्भर है. खनिज और उद्योग धंधे के कारण जीविका और अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि ही है. इसलिए कृषि को बिहार की अर्थव्यवस्था का ऋण माना जाता है.

प्रश्न 16. नदी घाटी परियोजनाओं के मुख्य उदेश्यों को लिखे।

उत्तर- जल संसाधन के उपयोग के लिए एवं बाढ़ की विभीषिका, सूखे की प्रचण्डता को देखते हुए बिहार में बहुउद्देशीय नदी घाटी योजनाओं का विकास किया गया है जिससे जल-विद्यत, उत्पादन, सिचाई, मछली पालन, पेयजल, औद्योगिक उपयोग, मनोरंजन एवं यातायात का विकास हो सके । इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कई परियोजनाएं बनाई गई हैं। इनमें तीन प्रमुख हैं

  1. सोन नदी घाटी परियोजना
  2. गण्डक नदी घाटी परियोजना
  3. कोसी नदी घाटी परियोजना

प्रश्न 17.बिहार के नहरों के विकास से सम्बंधित समस्याओ को लिखिए।

उत्तर– बिहार के नहरों के विकास से निम्नलिखित समस्याएं हैं:-

  1. सरकारी उदासीनता
  2.  बारहमासी नदीयों का आभाव
  3. पूँजी का आभाव 
  4. नदियों के मार्ग में तीव्र परिवर्तन

प्रश्न 18. बिहार के किस भाग में सिंचाई की आवश्यकता है और क्यों ?

उत्तर- बिहार के कई जिले जैसे रोहतास, गया, नालंदा, नवादा, पटना, जहानाबाद, ऐसे हैं जहां सिंचाई की व्यवस्था नहीं है. इन जिलों में सिंचाई की आवश्यकता है. इसके अतिरिक्त पथरीली इलाकों और घना दृष्टि वाले क्षेत्रों में भी सिंचाई की आवश्यकता है.

प्रश्न 19.बिहार में वनों के अभाव के चार कारणों को लिखिए।

उत्तर– बिहार में वनों के अभाव के चार प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं:-

  1.  आर्थिक लाभ के लिए अंधाधुंध वनों की कटाई
  2.  आवाज भूमि विस्तार के लिए वनों की कटाई
  3.  कृषि भूमि के लिए वनों की कटाई
  4.  उद्योग धंधे के लिए वनों की कटाई

प्रश्न 20. संक्षेप में शुष्क पतझड़वन की चर्चा कीजिए।

उत्तर– बिहार पूर्वी मध्यवर्ती भाग तथा दक्षिण पश्चिम पहाड़ी भागो में इस प्रकार के वनों का विस्तार है. कैमूर और रोहतास जिले में इसका अधिक विस्तार है. यहां के प्रमुख वृक्ष खैर, नीम, पल्लास, महुआ, शीशम हरे आदि है.

प्रश्न 21. बिहार में ऐसे जिलों का नाम लिखिए जहां वन विस्तार एक प्रतिशत से भी कम है।

उत्तर– सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पटना, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, मधेपुर, खगड़िया, नालंदा में 1% से भी कम वन मिलते हैं.

प्रश्न 22. बिहार में स्थित राष्ट्रीय उद्यान एवं अभ्यारण की संख्या बताइए और दो अभ्यारण की चर्चा करें। 

उत्तर- बिहार में मात्र एक राष्ट्रीय उद्यान संजय गांधी जैविक उद्यान. परंतु 14 अभ्यारण है. जिनमें बेगूसराय बांध कवर झील और दरभंगा का कुशेशवर स्थान है.

सबसे बड़ा देश कौन सा है?Which is the largest country?

दुनिया की सबसे ठंडी जगह कौन सी हैं?


दीर्ध उत्तरीय प्रश्न :-

प्रश्न 23. बिहार की कृषि समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करें।

उत्तर– बिहार की 90% आबादी देहात में रहती है और 80% जनसंख्या कृषि पर आश्रित है. इसके बावजूद यहां का प्रति हेक्टेयर उत्पादन अन्य राज्यों की अपेक्षा कम है, यह राज्य कृषि संबंधी अनेक समस्याओं से जूझ रहा है:-

(i)  मिट्टी का कटाव एवं गुणवत्ता का ह्रास:-

भारी वर्षा और बाढ़ के कारण मिट्टी का कटाव होता है, साथ ही वर्षों से लगातार रासायनिक खादों के उपयोग से भी मिट्टी का ह्रास हो रहा है।

(ii)  घटिया बीजों का उपयोग:- 

उच्च कोटि के बीज उपयोग नहीं होने के कारण प्रति एकड़ उपज अन्य राज्यों की अपेक्षा कम है।

(iii)  खेतों का छोटा आकार:- 

हमारे राज्य में खेतों का आकार छोटा है जिसके कारण वैज्ञानिक पद्धति से खेती संभव नहीं हो पाती है.

(iv)  किसानों में रूढ़िवादिता:-

 यहां के किसान परिश्रम पर कम, भाग्य और रूढ़िवादिता पर अधिक भरोसा करते हैं।

(v) सिंचाई की समस्या:-

 यहां की कृषि मॉनसून पर निर्भर है, बाढ़ और सूखा यहां की नियति है, फिर भी सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। यहां शक्ल की गई भूमि के मात्र 46% पर ही सिंचाई हो पाती है, शेष भाग सिंचाई से वंचित रह जाता है।

प्रश्न 24. बिहार में कौन-कौन सी फसलें लगाई जाती है? किसी एक फसल के मुख्य उत्पादनो की व्याख्या कीजिए।

उत्तर- बिहार में चार प्रकार की फसलें भदई, अगहनी, रवि एवं गरमा फसलें लगाई जाती है।

 (i)  अगहनी (winter):-

 या बिहार की सबसे महत्वपूर्ण फसल है. आधी से अधिक कृषिगत भूमि पर अगहनी फसल लगाई जाती है. यह फसल मध्य जून से अगस्त तक लगाई जाती है और नवंबर दिसंबर में काट ली जाती है. धान, ज्वार, बाजरा, अरहर, गन्ना  इस फसल की मुख्य पैदावार है, इनमें अरहर और गन्ना साल भर में तैयार होता है.

प्रश्न 25.बिहार के मुख्य नदी घाटी परियोजनाओं का नाम बताएं एवं सोन  अथवा कोसी परियोजना के महत्व पर प्रकाश डालें।

 उत्तर– बिहार के मुख्य नदी घाटी परियोजना सोन नदी घाटी परियोजना, गंडक नदी घाटी परियोजना, कोसी नदी घाटी परियोजना है.

(i)  सोन:-

 बिहार के सबसे पुरानी और पहली नदी घाटी परियोजना है. इसका विकास अंग्रेज सरकार ने 1847 में सिंचाई के लिए किया था. इससे डेहरी के पास से पूर्व एवं पश्चिम की ओर नहरे निकाली गयी इसकी कुल लंबाई 130 किलोमीटर थी

 इस बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत जल विद्युत उत्पादन के लिए शक्ति ग्रहों की स्थापना की गई है, पश्चिम नहर पर डेहरी के पास 6.6 मेगावाट उत्पादन क्षमता का शक्तिग्रह स्थापित है. इसी प्रकार पूर्वी नहर शाखा पर बारुण नामांक स्थान पर 3.3 मेगावाट क्षमता का शक्ति ग्रह निर्माण किया गया है।

प्रश्न 26.बिहार में वन्य जीवों के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा करें।

 उत्तर- बिहार में वन एवं वन्य प्राणियों के लिए संरक्षण के लिए आदिकाल से कई रीति-रिवाजों का प्रचलन है। कई धार्मिक अनुष्ठान वृक्षों के नीचे ही किए जाते हैं। कई ऐसे आंचलिक त्योहार भी हैं जो वृक्षों से संबंधित है। इस राज्य में परंपरागत रूप से वट, पीपल, आंवला और तुलसी के पेड़ पौधों की पूजा की जाती है। हमारे यहां चिंटा से लेकर सांप जैसे विषैले जंतु को भोजन दिया जाता है और पूजा की जाती है। पंछियों को दाना देने का प्रचलन है।

साथ ही राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यहां 14 अभ्यारण एवं एक राष्ट्रीय उद्यान है जिसके अंतर्गत कूल 2064.41 हेक्टेयर भूमि है। इनमें पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान, बेगूसराय का कावर झील, दरभंगा का कुशेश्वर अस्थान वन वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है।


पिछला अध्याय- 10th class Geography, NCERT book solution

part-1 अध्याय-1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) objective solution Notes

part-2 पाठ-1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) objective solution Notes

अध्याय 1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) प्राकृतिक संसाधन solution Notes

10th class Geography(भूगोल) chapter 1 भारत :संसाधन एवं उपयोग | खण्ड(ख) जल संसाधन Notes

अध्याय -1 भारत : संसाधन एवं उपयोग | खण्ड(ग) वन एवं वन्य प्राणी संसाधन objective solution Notes

भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (ग) वन एवं वन्य प्राणी संसाधन subjective solution Notes

NCERT 10th class Geography Chapter 1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (घ) खनिज संसाधन

NCERT 10th class Geography Chapter 1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (ड०) शक्ति (उर्जा) संसाधन Notes

Bihar Board 10th class Geography chapter 2 कृषि Solution Notes pdf

NCERT 10th class Geography chapter 3 निर्माण उधोग Objective solution Notes pdf

Bihar Board class 10 Geography Chapter 3 निर्माण उधोग subjective solution Notes pdf

NCERT 10th class Geography(भूगोल) Chapter 4 परिवहन, संचार एवं व्यापर solution Notes pdf

यहाँ हमने जाना बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल खण्ड (क) अध्याय 5 बिहार : कृषि एवं वन संसाधन के सभी objective और subjective question के बारे में, हम बिहार : कृषि एवं वन संसाधन लघु उत्तरीय प्रश्न नोट्स , बिहार : कृषि एवं वन संसाधन दीर्घ उत्तरीय प्रश्न नोट्स Agriculture & Forest Resources Solution Notes, Bihar Board Class 10 Geography chapter 5 krishi ewam wan sansadhan , bihar krishi avam van sansadhan, Bihar Board 10 Social Science

4 thoughts on “NCERT 10th class Geography Chapter 5 बिहार : कृषि एवं वन संसाधन Solution Notes Pdf”

Leave a Comment

%d bloggers like this: