यहाँ हम बिहार बोर्ड कक्षा-10 Geography (भूगोल) अध्याय 2 कृषि Solution Notes के बारे में जानेगे यहाँ हम objective और subjective करे प्रश्नों को हल करेंगे . 10th class Geography कृषि objective solution, 10th class Geography कृषि subjective solution, NCERT 10th class Geography कृषि, BSEB 10th class Geography कृषि, 10th class Geography krishi
NCERT 10th class भूगोल पाठ 2 कृषि Solution Notes pdf:-
10th class geography chapter 2 कृषि objective solution:-
प्रश्न 1. प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि किसे कहते हैं?
उत्तर– भूमि पर छोटे टुकड़े प्रारंभिक कृषि औजारोंऔर परिवारिक श्रम की सहायता से की जाने वाली कृषि प्रारंभिक जीविका निर्वाहन कृषि कहते हैं.
प्रश्न 2.कर्तन दहन कृषि प्रणाली किसे कहते हैं?
उत्तर– भूमि के टुकड़े को वनस्पति रहित करके परिवारिक श्रम द्वारा भरण पोषण के लिए की जाने वाली कृषि को कर्तन दहन कृषि प्रणाली कहते हैं.
प्रश्न 3. झूम खेती किसे कहते हैं?
उत्तर– स्थान बदल-बदल कर की जाने वाली कृषि को झूम कृषि कहते हैं. यह असम, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में होता है. मणिपुर में इसे वानिकी कहते हैं और अंडमान निकोबार में इसे दिषा कहते हैं.
प्रश्न 4. गहन जीविका क्या है?
उत्तर- अधिक उत्पादन के लिए अधिक मात्रा में जैव रासायनिक निवेश और सिंचाई द्वारा की जाने वाली कृषि को गहन जीविका कृषि कहते हैं.
प्रश्न 5. वानिकी कृषि क्या है?
उत्तर– बड़े पैमाने पर अधिक उत्पादन के लिए उत्तम बीज रासायनिक खाद, उर्वरक, कीटनाशक आदि का प्रयोग से की जाने वाली कृषि को वानिकी कृषि कहते हैं.
प्रश्न 6. रोपण कृषि किसे कहते हैं?
उत्तर– वह वानिकी कृषि जिसमें एकल फसल उगाई जाती है तथा जिसमें अधिक पूंजी और श्रम के सहायता से की जाती है उसे रोपण कृषि कहते हैं.
प्रश्न 7. ऋतु के आधार पर भारत में कितने प्रकार की फसल होती है?
उत्तर– ऋतु के आधार पर भारत में तीन प्रकार की फसल होती है जो निम्न है:-
- खरीफ फसल:- जून-जुलाई में वर्षा ऋतु में बोई जाती है तथा इनकी कटाई अक्टूबर-नवंबर में कर दी जाती है जैसे धान, मकई, बाजरा, अरहर आदि
- रवि फसल:- अक्टूबर-नवंबर में शीत ऋतु में बोई जाती है तथा मार्च-अप्रैल में काट ली जाती है जैसे- गेहूं, जौ, चना, मसूर, मटर, तीसी, सरसों
- जायद:- यह मार्च-अप्रैल में लगाई जाती है तथा मई-जून तक काट ली जाती है जैसे- सब्जी, ककड़ी, खीरा, खरबूजा, तरबूजा
प्रश्न 8. धान(चावल) के लिए भौगोलिक दशाएं लिखें ?
उत्तर– भारत में चावल प्रमुख खदान फसल है. इसकी भौगोलिक दशा जो उत्पादन के लिए जरूरी है,
- उष्णकटिबंधीय फसल होने के बावजूद इसकी उपज के लिए 24 से 27 डिग्री सेल्सियस तापमान जरूरी है.
- 125- 200 cm वर्षा जरूरी है
- उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी आवश्यकता है
- सस्ते कुशल श्रमिक एवं विस्तृत बाजार उपलब्ध हो
उत्पादक क्षेत्र :- हरियाणा, पंजाब, उड़ीसा, बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश
प्रश्न 9. गन्ना के लिए भौगोलिक दशाएं लिखें .
उत्तर– यह बांस की प्रजाति का पौधा है. इसके उत्पादक के लिए निम्न भौगोलिक दशाएं इस प्रकार है:-
- यह एक उष्ण एवं उपोषण कटिबंधीय फसल है. इसकी उपज के लिए 21-27 डिग्री सेल्सियस तापमान होना जरूरी है.
- वर्षा 75cm से100 cm तक जरूरी है.
- यह अनेक प्रकार की मिट्टी में उगाई जाती है
- सस्ते कुशल एवं विस्तृत बाजार उपलब्ध हो
प्रश्न 10. चाय के लिए भौगोलिक दशाएं लिखें .
उत्तर– चाय के लिए भौगोलिक दशाएं नियम है:-
- उष्ण तथा उपोषण कटिबंधीय पौधा होने के बावजूद इसकी उपज के लिए 28-30 डिग्री सेल्सियस तापमान आवश्यक है.
- 200-250 cm वर्षा आवश्यक है
- मिट्टी सुप्रवाहित एवं उर्वरक होनी चाहिए
- सस्ते कुशल श्रमिक एवं विस्तृत बाजार होना चाहिए
प्रश्न 11. गेहूं उत्पादन में विश्व में भारत का कौन सा स्थान है?
उत्तर– दूसरा
प्रश्न 12. देश में हरित क्रांति कब आयी?
उत्तर– 1967 ईस्वी में
प्रश्न 13. निम्नलिखित का उत्पादन भारत के किस राज्य में अधिक होता है?
फसल | अधिक उत्पादक राज्य |
---|---|
गेहूं | उत्तर प्रदेश |
ज्वार | मध्य प्रदेश |
बाजरा | राज्यस्थान |
रागी | कर्नाटक |
मूंगफली | गुजरात |
सरसों | राज्यस्थान |
प्रश्न 14. तिलहन उत्पादन भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
उत्तर– प्रथम
प्रश्न 15. दो बड़े सोया उत्पादक राज्य बताएं?
उत्तर- मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र
प्रश्न 16. चाय में कौन सा पदार्थ होता है जिससे पीने पर ताजी आती है?
उत्तर– थीन नामक पदार्थ
प्रश्न 17. विश्व का अग्रणी चाय उत्पादक और निर्यातक देश कौन है?
उत्तर– भारत
प्रश्न 18. कॉफ़ी के तीन किस्म कौन-कौन है?
उत्तर– कॉफी के तीन प्रमुख किस्में निम्नलिखित हैं:-
- अवेरिका
- लीबेरीका
- रोबस्ता
प्रश्न 19. काजू के उत्पादक दो बड़े राज्यों का नाम लिखें ?
उत्तर–
प्रश्न 20. रबड़ की बागानी कृषि कब और कहां प्रारंभ हुयी?
उत्तर– 1807 ईस्वी में ट्रावनकोट और मालाबार में
प्रश्न 21. निम्नलिखित का संबंध किससे है?
क्रांति | संबंध |
---|---|
हरित क्रांति | कृषि |
पीली क्रांति | तिलहन |
निली क्रांति | आय |
रजत क्रांति | अंडा |
श्वेत क्रांति | दूध |
प्रश्न 21. खाद्य सुरक्षा क्या है?
उत्तर– निर्धन से निर्धन व्यक्ति एक पौष्टिक आहार पहुंचाने के लिए जो प्रणाली अपनाई जाती है उसे खाद सुरक्षा प्रणाली कहते हैं इसके दो मुख्य अंग है.
- बफर स्टॉक
- जनवितरण प्रणाली
प्रश्न 22. भारत में कृषि के चार महत्व लिखें?
उत्तर– भारत में कृषि के महत्व निम्नलिखित हैं:-
- यह देश के आर्थिक जीवन का प्राण है. भारत में लगभग 2/3 लोगों की जीविका कृषि पर आधारित है.
- यहां की विशाल जनसंख्या के लिए भोजन कृषि से ही प्राप्त होती है.
- कई कृषि जन्य कच्चे माल उद्योग को प्राप्त होते हैं जैसे- कपा, सूती वस्त्र उद्योग, गन्ना- चीनी उद्योग, जूट उद्योग एवं अन्य कृषि उत्पाद कृषि प्रसंस्करण उद्योगों को कच्चा माल देते हैं.
- राष्ट्रीय आय में राष्ट्रीय कृषि का मुख्य योगदान है देश की 29% आए कृषि से ही होती है.
प्रश्न 23. शुष्क भूमि कृषि के पांच विशेषताएं बताएं?
उत्तर– शुष्क भूमि कृषि के पांच विशेषताएं निम्न है:-
- वर्षा जल को संरक्षित करने की विधियों का प्रयोग किया जाता है ताकि शुष्क समय में इसका उपयोग किया जा सके.
- आवश्यकता से अधिक जल को भूमिगत जल में पुनः भरण के लिए सुरक्षित रखा जाता है.
- शुष्कता के कारण यहां की मिट्टी में ह्यूमस की मात्रा बहुत कम होती है
- शुष्कता के कारण मिट्टी की ऊपरी परत का वायु द्वारा कटाव होता है.
- शुष्क भूमि कृषि अधिकांश गरीब किसान करते हैं जिनके पास उन्नत कृषि करने के लिए पूंजी एवं आवश्यकता साधन का अभाव रहता है.
प्रश्न 24. वर्धन काल क्या है?
उत्तर– फसल के बोने, बढने और पकने के लिए उपयुक्त मौसम वाला समय वर्धन काल कहलाता है.
प्रश्न 25. हरित क्रांति से क्या समझते हैं?
उत्तर– हमारे देश के कृषि में क्रांतिकारी विकास. इसमें मुख्यतः नये बीजो, खादो और उर्वरकों का प्रयोग तथा सुनिश्चित जलापूर्ति की व्यवस्था के फल स्वरुप कुछ अनाजों के उपज में अधिक वृद्धि हुई.
प्रश्न 26. रोपण कृषि किसे कहते हैं?
उत्तर- बड़ी-बड़ी आर्थिक इकाइयों में व्यापारिक उत्पादन के लिए एक या एक से अधिक किस्म के पौधों के रोपण की पद्धति को रोपण कृषि कहते है .
अभ्यास प्रश्न:-
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें :
(क) भारत के दो सबसे महत्वपूर्ण नदियों के नाम बताओ .
उत्तर– ध्यान, गेहूं
(ख) भारत में कौन से तीन प्रमुख मोटे अनाज उगाए जाते हैं?
उत्तर– ज्वार, बाजरा, रागी
(ग) भारत की तीन नकदी फसलों के नाम बताओ.
उत्तर– चाय, गन्ना, तंबाकू
(घ) हमारे देश की सबसे प्रमुख रोपण फसल कौन-सी है?
उत्तर– चाय
2. अंतर बताओ : 10th class Geography कृषि
(क) नकदी फसल और रोपण फसल .
उत्तर– वे फसल जो आर्थिक लाभ के लिए लगाई जाती है तथा जीवन निर्वाहन हेतु की जाती है जैसे- गन्ना, मक्का
वह वानिकी कृषि जिसमें एकल फसल लगाई जाती है तथा जिसमें आर्थिक पूंजी और श्रम की सहायता से की जाती है. रोपण कृषि काल आता है.
(ख) व्यापारिक कृषि और निर्वाहन कृषि.
उत्तर-व्यपारिक कृषि में खेती आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से की जाती है. इसमें पूंजी एवं तकनीक में खर्च की जाती है, ताकि अधिक से अधिक उत्पादन हो
परंपरागत तरीके से की जाने वाली खेती निर्वाहन कहलाती है. इस स्थिति में कम पूंजी लगाकर जीवन निर्वाहन हेतु फसल उत्पादन की जाती है जैसे- धान की खेती.
3. निम्नलिखित में से प्रत्येक के लिए एक शब्द लिखो :
(क) हमारे देश में मौनसून के आरंभ में बोई जाने वाली और शरद ऋतु में काटी जाने वाली फसल।
उत्तर– खरीफ फसल- धान,मकई,बाजरा अरहर
(ख) वर्षा के पश्चात् जाड़े में बोई जाने वाली और वसंत में काटी जाने वाली फसलें।
उत्तर– रबी फसल-गेहूँ,जौ,चना,मसूर,मटर,तीसी,सरसों
>>दुनिया की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
>>दुनिया की सबसे ठंडी जगह कौन सी हैं?
(ग) भूमि जिसे खेती करके छोड़ दिया गया है ताकि उर्वरता लौट सके और उस पर पुनः खेती हो सके।
उत्तर– चालू परती भूमि
(घ) कारखाने के उत्पादन से मिलती-जुलती वैज्ञानिक तथ व्यापारिक ढंग से की जाने वाली एक फसली खेती
उत्तर– चाय
लघु उत्तरीय प्रश्न :
1. भारत में उपजने वाली दो खाध, नकदी एवं रेशेवाली फसलों का नाम लिखो.
उत्तर–
फसल | खाद्य फसल |
---|---|
खाध फसल | गेहूं, धान |
नकदी फसल | चाय, कहवा |
रेसेवाली फसल | कपास, जूट |
2. उपयुक्त फसलों के उत्पादन करने वाले दो प्रमुख राज्यों का नाम लिखो.
उत्तर-
फसल | उत्पादन राज्य |
---|---|
धान | बिहार, पश्चिम बंगाल |
चाय | असम, पश्चिम बंगाल |
कहवा | कर्नाटक,तमिलनाडु |
जूट | उत्तरप्रदेश, बिहार |
गेहूँ | पंजाब, यूपी |
प्रश्न 3.भारत में उपजाएँ जाने वाली वर्षाधीन फसलों के नाम लिखें.
उत्तर– ज्वार, बाजरा, रागी
प्रश्न 4. शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद में कृषि के योगदान की चर्चा कीजिए .
उत्तर– भारत कृषि प्रधान देश है. यहां के करीब दो तिहाई आबादी कृषि कार्य में लिप्त है.कृषि से 24% आय प्राप्त होती है. आंतरिक और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अधिकांश कृषि उत्पाद की ही महत्वपूर्ण भूमिका है. देश के अधिकांश उद्योग कृषि आधारित उद्योग है जिनके कच्चा माल कृषि से ही प्राप्त होता है इस प्रकार से शेष राष्ट्रीय उत्पाद में कृषि की बहुत बड़ी भूमिका है.
प्रश्न 5. भारतीय कृषि की निम्न उत्पादकता के कारणों को संक्षेप में लिखिए .
उत्तर– भारतीय कृषि के निम्न उत्पादकता के कारण निम्न है:-
- जनसंख्या का कृषि भूमि पर निरंतर बढ़ता दबाव
- घाटता कृषि भूमि क्षेत्र
- खेतों का छोटा आकार
- भू-स्वामित्व प्रणाली
- कम पूंजी निवेश
- सिंचाई की और अनिश्चित सुविधाएं
प्रश्न 6. हरित क्रांति से आप क्या समझते हैं?
उत्तर– 1960-70 के दशक में नए चीजों खाद और उर्वरको के प्रयोग से फसल उत्पादन विशेषकर गेहूं के उत्पादन में अप्रत्याशित वृद्धि हुई जिसे हरित क्रांति की संज्ञा दी गई.
प्रश्न 7. भारतीय कृषि की पांच प्रमुख विशेषताओं को लिखिए.
उत्तर– भारतीय कृषि की पांच प्रमुख विशेषता निम्न है:-
- यह देश के आर्थिक जीवन का प्राण है. भारत में लगभग 2/3 लोगों की जीविका कृषि पर आधारित है.
- यहां के विशाल जनसंख्या के लिए भोजन कृषि से ही प्राप्त होता है.
- कई कृष्ण जन्य कच्चेमाल उद्योगों को प्राप्त होते हैं जैसे:- कपास- सूती वस्त्र उद्योग, गन्ना- चीनी उद्योग, जूट उद्योग एवं अन्य कृषि प्रसंस्करण उद्योगों को कच्चा माल देते हैं.
- जलवायु मिट्टी धरातल की विविधता के कारण भारत में फसलों की विविधता भी पाई जाती है. चाय, गन्ना मोटे अनाज एवं कुछ तिलहन के उत्पादन में भारत विश्व में अग्रणी है. चावल, जूट, तंबाकू, गेहूं, कपास इत्यादि के उत्पादन में दूसरा चौथा स्थान है.
- राष्ट्रीय आय में भारतीय कृषि का मुख्य योगदान है. देश की 24% आय कृषि से प्राप्त होती है.
प्रश्न 8. भारत में उप जाए जाने वाली प्रमुख खाद्य एवं व्यवसायिक फसलों के नाम लिखिए.
उत्तर– भारत में प्रमुख खाद्य फसल:- धान, गेहूं, मक्का, ज्वार, बाजरा, दलहन, तिलहन, रागी.
प्रमुख व्यवसायिक फसल:- गन्ना, चाय, कहवा, तम्बाकु, केला
Class 10 Hindi वर्णिका Chapter 1 दही वाली मंगम्मा Solution Notes
Class 10 कव्यखंड Hindi Chapter 1 राम बिनु बिरथे जगी जनमा, जो नर दुख में दुख नहिं मानै
कारण बताओं:-
प्रश्न 1. कपास की खेती दक्कन प्रदेश की काली मिट्टी में अधिकांशतः होती .
उत्तर– दक्कन प्रदेश में तेज धूप पढ़ती है. जिससे कपास की फसल तेज गति से बढ़ती है. काली मिट्टी के नमी धारण करने की क्षमता अधिक होती है जो कपास के लिए काफी उपयुक्त है इसी कारण कपास की खेती दक्कन प्रदेश की काली मिट्टी में होती है.
प्रश्न 2. गन्ने की उपज उतरी भारत की अपेक्षा दक्षिण भारत में अधिक है.
उत्तर– दक्षिण भारत में गन्ना उत्पादन के लिए अनुकूल भौगोलिक दशाएं उपयुक्त था. वहां 21-27 डिग्री सेल्सियस तापमान, 75 cm-100 cm तक वर्षा और उपोषण जलवायु है. जो गन्ना उत्पादन के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं यही कारण है कि उत्तरी भारत की अपेक्षा दक्षिण भारत में गन्ने की उपज अधिक है.
प्रश्न 3. भारत का पास का आयात एवं निर्यात दोनों करता है.
उत्तर– भारत में कपास का उत्पादन हमारी आवश्यकता से अधिक होता है जिससे हम कपास निर्यात करते हैं. दूसरी ओर भारत में उच्च कोटि के कपास नहीं होते हैं इसलिए हम उनका आयात करते हैं. इस प्रकार भारत कपास का आयात और निर्यात देश है.
प्रश्न 4.भारत विश्व का एक अग्रणी चाय निर्यातक देश है.
उत्तर– भारत में चाय उत्पादन के लिए अनुकूल भौगोलिक दशाएं मौजूद है. जिससे हमारी आवश्यकता से अधिक चाय का उत्पादन होता है. विश्व के बाजारों में भारतीय चाय की मांग अधिक है इसी कारण भारत विश्व का अग्रणी चाय निर्यातक देश है.
>>प्रथम विश्वयुद्ध से जुडी महत्वपूर्ण तथ्य
>>जर्मनी का एकीकरण से जुडी तथ्य
पिछला अध्याय- 10th class Geography
part-1 अध्याय-1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) objective solution Notes
part-2 पाठ-1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) objective solution Notes
अध्याय 1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) प्राकृतिक संसाधन solution Notes
10th class Geography(भूगोल) chapter 1 भारत :संसाधन एवं उपयोग | खण्ड(ख) जल संसाधन Notes
अध्याय -1 भारत : संसाधन एवं उपयोग | खण्ड(ग) वन एवं वन्य प्राणी संसाधन objective solution Notes
भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (ग) वन एवं वन्य प्राणी संसाधन subjective solution Notes
NCERT 10th class Geography Chapter 1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (घ) खनिज संसाधन
यहाँ हमने जाना बिहार बोर्ड कक्षा-10 Geography (भूगोल) अध्याय 2 कृषि Solution Notes के बारे में, यहाँ हम objective और subjective को हल किया . 10th class Geography कृषि objective solution, 10th class Geography कृषि subjective solution, NCERT 10th class Geography कृषि, BSEB 10th class Geography कृषि , 10th class Geography krishi, 10th class Geography krishi objective,
2021 इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू पूरी जानकारी के साथ
3 thoughts on “Bihar Board 10th class Geography chapter 2 कृषि Solution Notes pdf”