आस्ट्रेलिया महाद्वीप | Australia continent in Hindi Notes Pdf– पिछली अध्याय में हमने पढ़ा था महाद्वीप क्या है? और उनके प्रकार और हमने जाना था एशिया महाद्वीप से जुड़े तथ्य के बारे में तथा यूरोप महाद्वीप से जुड़े तथ्य के बार में उत्तरी अमेरिका महाद्वीप , दक्षिणी महाद्वीप अफ्रीका महाद्वीप के बारे में, अगर आपने नहीं पढ़ा है तो निचे दिए गये लिंक से जरुर पढ़ ले.
इसे भी पढ़े: एशिया महाद्वीप | asia continent in hindi के बारे में पूरी जानकारी | asia mahadip Notes pdf
> यूरोप महाद्वीप | Europe continent in Hindi Notes pdf Yurop mahadip
>उत्तरी अमेरिका महाद्वीप | North America continent in Hindi Notes
>दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप | South America continent In Hindi Notes
>अफ्रीका महाद्वीप | Africa continent in Hindi Notes pdf
आस्ट्रेलिया महाद्वीप तथ्य | Australia continent Fact in Hindi Notes Pdf
आस्ट्रेलिया महाद्वीप से जुडी महत्वपूर्ण बाते:
- यह सबसे छोटा महाद्वीप है, जो दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। मकर वृत इसके मध्य से गुजरता है। इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहते हैं।
- आस्ट्रेलिया की खोज़ ऐबेल तस्मान (1642 ई.) और कप्तान कुक (1769 ई.) ने की थी।
- इस महाद्वीप में 22 देश हैं। आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को एबोर्जिन्स कहते हैं।
- आस्ट्रेलिया और न्यूगिनी के बीच टॉरेस जलसन्धि है।
- आस्ट्रेलिया की प्रमुख पर्वत श्रृंखला ग्रेट डिवाइडिंग रेंज है। इस पर्वत श्रेणी और महाद्वीप का सर्वोच्च शिखर कोस्यूस्को (2,228 मीटर ऊँचा) है।
- आस्ट्रेलिया की विश्वविख्यात सोने की खानें कालगूर्ली और कूलगार्डी हैं।
- आस्ट्रेलिया विश्वप्रसिद्ध मैरिनो ऊन का प्रमुख उत्पादक देश है। यह विश्व में सर्वाधिक ऊन निर्यातक देश भी है। दूसरा स्थान ऊन निर्यात में दक्षिण अफ्रीका का है।
- आस्ट्रेलिया में भेड़ पालन केन्द्रों पर काम करने वाले मजदूरों को जेकारू कहते हैं।
- आस्ट्रेलिया का सबसे लम्बा रेलमार्ग आस्ट्रेलियाई ट्रान्स कॉण्टीनेन्टल रेलमार्ग है, जो पर्थ से सिडनी के मध्य स्थित है।
- मर्रे-डार्लिंग की घाटी आस्ट्रेलिया का सबसे प्रमुख कृषि क्षेत्र है। यह उपजाऊ भूमि रेवेरिना कहलाती है।
- वर्षा की कमी के कारण आस्ट्रेलिया के मध्यवर्ती निम्न भूमि में अनेक गहरे कुएँ खोदे गये हैं जिनसे अपने-आप बड़े वेग से पानी ऊपर निकलता रहता है। ये उत्खूत कूप (Artesian Wells) कहलाते हैं। इन कूपों का विस्तृत क्षेत्र ग्रेट आर्टीजन बेसिन कहलाता है।
- आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य के उत्तर-पूर्वी तट के साथ-साथ समुद्र में एक प्रवाल भित्ति है, जिसे ग्रेट बैरियर रीफ कहते हैं। इस प्रवाल भित्ति का निर्माण प्रवाल नामक छोटे-छोटे जीवों के अस्थि-पंजरों (Coral Polypes) के लगातार जमाव से हुआ है।
- यूरेनियम के उत्पादन में आस्ट्रेलिया का विश्व में तीसरा स्थान है।
- आस्ट्रेलिया विश्व में सर्वाधिक बॉक्साइट उत्खनित करने वाला देश है।
- जस्ता अयस्क उत्पादित करने में आस्ट्रेलिया का स्थान विश्व में तीसरा है।
- आस्ट्रेलिया के पूर्वी तटीय क्षेत्र में प्रख्यात मूंगे की चट्टानें ग्रेटबैरियर रीफ स्थित हैं।
- आस्ट्रेलिया विश्व में सर्वाधिक सीसा अयस्क उत्खनित करने वाला देश है।
- आस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र का मैदान कारपेन्ट्रिया का मैदान कहलाता है। इस महाद्वीप का प्रमुख मरुस्थल है-गिब्सन और विक्टोरिया।
- आस्ट्रेलिया के प्रमुख गेहूँ उत्पादक प्रदेश हैं यूसाउथवेल्स एवं विक्टोरिया ।
- आस्ट्रेलिया महाद्वीप को द लैंड ऑफ गोल्डेन फ्लीस, लैंड ऑफ कंगारू एवं प्यासी भूमि का देश कहा जाता है।
- आस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्व में स्थित न्यूजीलैण्ड को दक्षिण का ब्रिटेन कहा जाता है।
- न्यूजीलैण्ड में एमू और कोकाबर्रा नामक पक्षी पाए जाते हैं।
- एमू की टाँगें लंबी होती हैं और इसे पंख नहीं होती है इस कारण यह खूब तेज दौड़ सकती है लेकिन उड़ नहीं सकती है। कोकाबर्ग को लॉफिंग जैकास भी कहते हैं।
- प्लैटीपस आस्ट्रेलिया का विचित्र जन्तु है जो दौड़ता है, जमीन में सुरंग बनाता है और पानी में तैरता है । चार पैरों वाला यह जीव अंडे देता है।
- कोआला आस्ट्रेलिया का धानी प्राणी वर्ग का दूसरा प्रमुख जानवर है। कोआला पेड़ों पर रहता है और यूकिलिप्टस की पत्तियाँ खाता है । यह रात को जागता है और दिन के समय उँघता या सोता है।
- नकल करने में कुशल पक्षी लायर बर्ड आस्ट्रेलिया में पाया जाता है। यह दूसरे पक्षियों के गाने, कुत्ते के भौंकने तथा गुजरती हुई कारों के हॉर्न की आवाज की नकल कर लेता है।
- न्यूजीलैंड के दोनों प्रमुख द्वीप कुक जलसंधि द्वारा एक दूसरे से अलग है।
- न्यूजीलैंड की सर्वोच्च चोटी माउंट कुक (ऊँचाई 1754 मी.) है। यहाँ के मूल निवासी माओरी कुक शिखर को ओरंगो कहते हैं।
- किवी न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी है।
इसे भी पढ़े –
महाद्वीप के नाम
1. एशिया
2. यूरोप
3. उतरी अमेरिका
5. अफ्रीका
6. आस्ट्रेलिया
7. अण्टार्कटिका
इस पोस्ट में हमने जाना आस्ट्रेलिया महाद्वीप | Australia continent in Hindi Notes Pdf के बारे में आशा करता हूँ आपको ये पसंद आया होगा और आपके लिए ये लाभकारी होगा.
नोबेल पुरस्कार और सम्मान | Nobel prize winners in india