अंटार्कटिक महाद्वीप | Antarctic continent In Hindi Notes pdf– पिछले अध्याय में हमने पढ़ा है की महाद्वीप क्या है? और उनके प्रकार और हमने जाना था एशिया महाद्वीप से जुड़े तथ्य के बारे में तथा यूरोप महाद्वीप से जुड़े तथ्य के बार में उत्तरी अमेरिका महाद्वीप , दक्षिणी महाद्वीप अफ्रीका महाद्वीप, आस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में, अगर आपने नहीं पढ़ा है तो निचे दिए गये लिंक से जरुर पढ़ ले. अंटार्कटिक महाद्वीप फैक्ट
इसे भी पढ़े: एशिया महाद्वीप | asia continent in hindi के बारे में पूरी जानकारी | asia mahadip Notes pdf
> यूरोप महाद्वीप | Europe continent in Hindi Notes pdf Yurop mahadip
>उत्तरी अमेरिका महाद्वीप | North America continent in Hindi Notes
>दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप | South America continent In Hindi Notes
>अफ्रीका महाद्वीप | Africa continent in Hindi Notes pdf
>आस्ट्रेलिया महाद्वीप | Australia continent in Hindi Notes Pdf
अंटार्कटिक महाद्वीप तथ्य | Antarctic continent Facts In Hindi Notes pdf
अंटार्कटिक महाद्वीप से जुडी महत्वपूर्ण तथ्य
- अंटार्कटिक महाद्वीप विश्व का पाँचवाँ बड़ा महाद्वीप है। यह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है।
- अटार्कटिक की भूमि तीन महासागरों-हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर और अटलांटिक महासागर से घिरी है। इन महासागरों के दक्षिणी छोर को दक्षिणी महासागर या अंटार्कटिक महासागर कहते हैं। वेडेल सागर व रॉस सागर अंटार्कटिक महासागर के ही भाग हैं। इसका ताप 4°C से कम रहता है।
- इस महाद्वीप की खोज का सर्वप्रथम प्रयास अंग्रेज नाविक जेम्स कुक के द्वारा किया गया, लेकिन वह इसके मुख्य भूमि तक नहीं पहुँच पाया।
- इस महाद्वीप की मुख्य भूमि की खोज करने का श्रेय फेबियन वेलिंग शॉसेन को जाता है जिसने 1820 ई. में बोस्टॉक नामक जहाज पर सवार होकर इसके मुख्य भूमि तक पहुँचा ।
- अंटार्कटिक का 98% भाग सदा बर्फ से ढंका रहता है। पूर्णतः हिमाच्छादित रहने के कारण इसे श्वेत महाद्वीप भी कहा जाता है।
- दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाले प्रथम व्यक्ति नार्वे निवासी एमंडसन (1911 ई.) था।
- शीत ऋतु और ग्रीष्म ऋतु में महाद्वीप का अलग-अलग आकार होने के कारण इसे गतिशील महाद्वीप भी कहा जाता है।
- क्वीन मोड पर्वतश्रेणी इस महाद्वीप को दो बराबर भागों में बाँटती है। यहाँ की सर्वोच्च चोटी बिंसन मासिफ (5140 मीटर) है।
- माउंट एब्रुश अन्टार्कटिक का अकेला सक्रिय ज्वालामुखी है।
- विश्व में सबसे कम तापमान अंटार्कटिक के वोस्टॉक में रिकार्ड किया गया था, जो-89.2°C है।
- अंटार्कटिक में पोल ऑफ कोल्ड में विश्व का न्यूनतम वार्षिक तापमान मिलता है।
- सूर्य के उत्तरायण के बाद अंटार्कटिक में छह महीने तक रात होती है जबकि सूर्य के दक्षिणायन के बाद यहाँ छह महीने तक दिन रहता है।
- लाइकेन व मॉस अंटार्कटिक की मुख्य वनस्पति है।
- यहाँ की क्रिल मछली झुंडों में रहती हैं।
अंटार्कटिक : भारत
- डॉ. गिरीराज सिरोही (बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश) दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाले प्रथम भारतीय थे।
- भारत ने अपना अंटार्कटिक अभियान 1981-82 ई. में प्रारंभ किया।
- भारत का पहला अंटार्कटिक अभियान दल डॉ. सईद जहर कासिम (Dr. Sayeed Zahoor Quasim) के नेतृत्व में 9 जनवरी, 1982 ई. को शुरू हुआ।
- भारत ने अंटार्कटिक में अपना पहला शोध केंद्र (Research Station) दक्षिणी गंगोत्री 1983 ई. में स्थापित किया, जो अब नष्ट हो गया है।
- 1989 ई. में दुसरे भारतीय शोध केंद्र मैत्री की स्थापना हुई।
- लार्समन हिल्स में भारत ने अपना तीसरा अनुसंधानकेंद्र भारती स्थापित किया।
अंटार्कटिक महाद्वीप की खोज किसने की थी?
अंटार्कटिक महाद्वीप की खोज कैप्टन जेम्स क्लार्क रॅास ने 1911 ई. में की थी।
इसे भी पढ़े –
महाद्वीप के नाम
1. एशिया
2. यूरोप
3. उतरी अमेरिका
5. अफ्रीका
6. आस्ट्रेलिया
7. अण्टार्कटिका
आपने इस पोस्ट में पढ़ा अंटार्कटिक महाद्वीप | Antarctic continent In Hindi Notes pdf के बारे में, आशा करता हूँ की आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा.
नोबेल पुरस्कार और सम्मान | Nobel prize winners in india
विश्व के प्रमुख देशो के समाचारपत्र एवं प्रकाशन स्थल Notes
>CSBC Bihar Police Prohibition Constable Recruitment 2021
2 thoughts on “अंटार्कटिक महाद्वीप | Antarctic continent In Hindi Notes pdf”