अफ्रीका महाद्वीप | Africa continent in Hindi Notes pdf– पिछली अध्याय में हमने पढ़ा था महाद्वीप क्या है? और उनके प्रकार और हमने जाना था एशिया महाद्वीप से जुड़े तथ्य के बारे में तथा यूरोप महाद्वीप से जुड़े तथ्य के बार में उत्तरी अमेरिका महाद्वीप , दक्षिणी महाद्वीप के बारे में, अगर आपने नहीं पढ़ा है तो निचे दिए गये लिंक से जरुर पढ़ ले.
Africa continent pdf
इसे भी पढ़े: एशिया महाद्वीप | asia continent in hindi के बारे में पूरी जानकारी | asia mahadip Notes pdf
> यूरोप महाद्वीप | Europe continent in Hindi Notes pdf Yurop mahadip
>उत्तरी अमेरिका महाद्वीप | North America continent in Hindi Notes
>दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप | South America continent In Hindi Notes
अफ्रीका महाद्वीप | Africa continent in Hindi Notes pdf
अफ्रीका महाद्वीप से जुडी महत्वपूर्ण तथ्य | Africa continent Fact
- विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका है, जो जिब्राल्टर जलसंधि द्वारा यूरोप से पृथक् होता है। इसके पूर्व में हिन्द महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर है।
- अफ्रीका एक मात्र महाद्वीप है जिससे होकर विषुवत वृत, कर्क वृत, और मकर वृत गुजरते हैं।
- अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से होकर विषुवत रेखा गुजरती है और इससे विश्व की सबसे लम्बी नदी नील निकलती है जो भूमध्य सागर में गिरती है।
- अफ्रीका में बुशमैन (कालाहारी), पिग्मी (कांगो बेसिन), बद्रू (सहारा मरुस्थल) में मिलने वाली प्रमुख आदिम जातियाँ हैं। सहारा में पायी जाने वाली तुआरेग जनजाति विदेशी पर्यटकों के लिए मार्गदर्शक का काम करता है।
- 13 सितम्बर, 2012 ई. को विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने करीब 90 वर्षों से चले आ रहे अल-अजीजिया (लीबिया) के अधिकतम तापमान 58°C के रिकार्ड को निरस्त कर दिया, जिसके कारण अब विश्व का सबसे गर्म स्थान ग्रीनलैंड रैंच मृत्यघाटी कैलिफोर्निया (यू. एस. ए.) हो गया, जिसका तापमान 56.7°C है, जिसका मापन 10 जुलाई, 1913 ई. को किया गया था।
- अफ्रीका की कांगो नदी विषुवत रेखा को और लिम्पोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है।
- अफ्रीका का ट्रांसवाल क्षेत्र, जेबरा और जिराफ जानवरों के लिए विश्वविख्यात है।
- अफ्रीका के उष्ण घास के मैदान सवाना और शीतोष्ण घास के मैदान वेल्ड कहलाते हैं।
- अफ्रीका का सबसे लम्बा रेलमार्ग केप काहिरा रेलमार्ग है, जो दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के केपटाउन नगर से मिस्र के काहिरा नगर तक जाती है।
- मिस्र में स्वेज नहर है जो लाल सागर को भूमध्य सागर से मिलाती है। इस नहर का निर्माण 1869 ई. में किया गया, जिसके कारण यूरोप से भारत आने में 7,000 किमी दूरी की बचत होती है। इसकी लम्बाई 168 किमी है। मिस्र द्वारा 1956 ई. में इस नहर का राष्ट्रीयकरण किया गया है। स्वेज नहर के दक्षिणी छोर पर पोर्ट स्वेज एवं उत्तरी छोर पर पोर्ट सईद पत्तन है।
- अफ्रीका के कालाहारी मरुस्थल में शुतुरमुर्ग नामक चिड़ियाँ मिलती हैं।
- अफ्रीका में किम्बरले खान (दक्षिण अफ्रीका) विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान है।
- विश्व का सबसे विशाल हीरा (3,106 कैजरेट) को दक्षिण अफ्रीका की प्रीमियर खान से जनवरी 1905 ई. को सर थामस कुलिनान ने खोजा था। इसलिए इसका नाम कुलिनान हीरा रखा गया।
- उत्तरी अफ्रीका में विश्व का सबसे विशाल मरुस्थल सहारा (84,00,000 वर्ग किमी) स्थित है। चाड झील इस मरुस्थल में स्थित प्रमुख झील है। दक्षिण अफ्रीका में कालाहारी मरुस्थल है। टैफ़िलालेट मरुद्यान (क्षेत्रफल लगभग 13,000 वर्ग किमी.)मोरक्को में है।
- अफ्रीका में अबीसीनिया का पठार व दक्षिणी अफ्रीका का पठार स्थित है।
- दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग को स्वर्णनगर तथा किम्बरले को हीरों का नगर कहा जाता है।
- दक्षिण अफ्रीका विश्व के 90% क्रोमियम का उत्पादन करता है।
- दक्षिण अफ्रीका की न्यायिक राजधानी ब्लौम्फॉन्टेन है।
- अफ्रीका में सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला देश कीनिया है।
- अफ्रीका में सर्वाधिक जैतून उत्पादित करने वाला देश ट्यूनीशिया है।
- स्टेनली जलप्रपात कांगो नदी पर और विक्टोरिया प्रपात जाम्बेजी नदी पर स्थित है।
- नील नदी का उद्गम स्थल विक्टोरिया झील है। आस्वान बाँध नील नदी पर बना है।
- मध्य अफ्रीका में बहने वाली ज़ायरे नदी भारी मात्रा में जल (अफ्रीका की नदियों में सबसे अधिक जल) बहाकर अटलांटिक महासागर में ले जाती है। इसे इसके अंतिम भाग में कांगो नाम से भी जाना जाता है।
- जाम्बिया में जेंबेजी नदी पर निर्मित करीबा बाँध से अफ्रीका में सबसे अधिक जल विद्युत पैदा की जाती है।
- नील नदी पर बसा सबसे बड़ा शहर काहिरा है।
- दक्षिण अफ्रीका के 6 देशों—अंगोला, बोत्सवाना, मोजाम्बिक, तंजानिया, जाम्बिया और जिम्बाब्वे को फ्रन्टलाइन स्टेट्स (सीमावर्ती राज्य) कहा जाता है।
- हॉर्न आफ अफ्रीका, अफ्रीका के पूर्वी भाग को कहा जाता है। इसमें मुख्य रूप से इथियोपिया, सोमालिया एवं जिबूती नामक देश आते हैं।
- भूमध्य रेखा पर स्थित अफ्रीका महाद्वीप के देश हैं-गैबोन, कांगो गणतंत्र, यूगांडा, कीनिया तथा सोमालिया।
- एण्टवर्प (बेल्जियम) विश्व का हीरा व्यापार का सबसे बड़ा केन्द्र है।
- अफ्रीका का प्रमुख खजूर उत्पादक देश मिस्र है। मिस्र के किसान ‘फेल्लाह‘ कहलाते हैं।
- गोल्ड कोस्ट के नाम से जाना जाने वाला देश घाना है।
- अफ्रीका में सीसल नामक पौधे से जूट पैदा होता है।
- अफ्रीका को अंध महाद्वीप कहते हैं, क्योंकि यह आर्थिक, सामाजिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक और शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है।
- अफ्रीका में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश नाइजीरिया है।
- अफ्रीका का सर्वाधिक नगरीकृत देश लीबिया है।
- इस महाद्वीप में नाइजर नदी को पॉम तेल की नदी कहा जाता है। > मिस्र को एशिया और यूरोप महाद्वीप का जंक्शन कहा जाता है।
- अफ्रीका ही एकमात्र ऐसा महाद्वीप है, जिसमें से कर्क व मकर दोनों रेखाएँ गुजरती हैं।
- कांगो देश को वनों का देश कहा जाता है। विश्व में जल विद्युत् शक्ति की सम्भावित क्षमता सबसे अधिक इसी देश में है।
- किलिमंजारो के पूर्वी ढलानों पर कहवा की कृषि छग्गा जनजाति द्वारा की जाती है।
नोट : दक्षिणी सूडान अफ्रीका का नवीनतम राष्ट्र है, जो UNO का 193वाँ सदस्य बना है। 9जुलाई, 2011 ई. को यह स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। इस ईसाई बहुल देश की राजधानी जबा है।
इसे भी पढ़े –
महाद्वीप के नाम
1. एशिया
2. यूरोप
3. उतरी अमेरिका
5. अफ्रीका
6. आस्ट्रेलिया
7. अण्टार्कटिका
आज हमने जाना अफ्रीका महाद्वीप | Africa continent in Hindi Notes pdf के बारे में, आशा करता हूँ की आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा.
भारत की हरनाज बनी 2021 की मिस यूनिवर्स India’s Miss Universe Harnaaz Sandhu crowned 2021
नोबेल पुरस्कार और सम्मान | Nobel prize winners in india
Yes
Thanks