NCERT Class 10th हि पाठ – 3 भारत से हम क्या सीखें SUBJECTIVE QUESTION 2021 bharat se hm kya sikhe Question Answer 2021

भारत से हम क्या सीखें SUBJECTIVE भारत से हम क्या सीखें , भारत से हम क्या सीखे के क्वेश्चन आंसर , भारत से हम क्या सीखें का लेखक कौन है , Hindi Godhuli bhag 3 Subjective Question Answer In Hindi. Bharat se hum kya sikhe objective question

>>Class 10th Hindi पाठ- 4 नाखून क्यों बढ़ते है

>>Class 10th Hindi पाठ- 5 नागरी लिपि Subjective Question

भारत से हम क्या सीखें’ का लेखक कौन है?

उत्तर:- भारत से हम क्या सीखें का लेखक मैक्समूलर है मैक्समूलर का जन्म आधुनिक जर्मनी के डेसाउ नामक नगर में 6 दिसम्बर 1823 ई. में हुआ था मैक्समूलर की मृत्यु 28 अक्टूबर 1900 ई. में हुआ था.

1:- समस्त भूमंडल में सर्वविद सम्पदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण देश भारत है . – लेखक ने ऐसा क्यों कहा है?

उत्तर:- लेखक मैक्समूलर ने भारत की सभ्यता और संस्कृति का गहराई से अध्याय करते हुए पाया की भारत के भूतल पर स्वर्ग की छटा निखर रही है .यहाँ बड़ी से बड़ी समस्यायों पर बिचार कर उनका समाधान भी ढूंढ निकला जाता है यहाँ के साहित्य जीवन के सर्वागिण विकास के लिए काफी है.इसी कारण लेखक ने भारत को समस्त भूमंडल में सर्वविद सम्पदा और प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण देश बताया है.

>[Class-10th Hindi Lesson 2] |नलिन विलोचन शर्मा | विष के दांत

>[Class-10th Hindi Lesson 1] भीमराव अंमबेदकर | श्रम विभाजन और जाती प्रथा

2:- लेखक की दृष्टि में सच्चे भारत के दर्शन कहाँ हो सकते है और क्यों ?

उत्तर:- भारत आज भी गाँवो का देश है जहाँ की प्राकृतिक छटा निराली और मनमोहक है . यहाँ के जन-जन के मधु मिश्रित वाणी है .प्राकृतिक सम्राज्य की छतरी में अभावों के बिच भी जीवन खुशहाल है .इसी विशेषता को देखते हुए लेखक कहता है की सच्चे भारत का दर्शन गाँवो में हो सकता है.

3:- भारत को पहचान सकने वाली दृष्टि की आवश्यकता किनके लिए वांछनीय है और क्यों?

उत्तर:- यूरोपियनों के द्वारा भारत की प्राकृतिक सुषमा के साथ-साथ आर्थिक संपदा को बर्बाद करने की पूर्ण कोशिश की गई . परन्तु आज की भारत अपनी सच्चाई और शांति को यथावत रखा है केवल आवश्यकता है पहचान करने वाले दृष्टि की . अतः लेखक यूरोपियनों के लिए भारत को पहचानने की दृष्टि की आवश्यकता पर बल देता है.

4:- लेखक ने किन विशेष क्षेत्रो में अभिरुचि रखने वालो के लिए भारत का प्रत्यक्ष ज्ञान आवश्यक बताया है ?

उत्तर:- लेखक ने ज्ञान-विज्ञान , भू-विज्ञान , वनस्पति विज्ञान, जीव-विज्ञान, मानव-विज्ञान, पुरातत्व, भाषा-विज्ञान, साहित्य, इतिहास आदि क्षेत्रो में अभिरुचि रखने वालो के लिए भारत का प्रत्यक्ष ज्ञान आवश्यक बताया है.

5:- लेखक ने वारेन हेस्टिंग्स से संबंधित किस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का हवाला दिया है और क्यों ?

उत्तर:- बंगाल के प्रथम गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स ने वाराणसी के पास प्राप्त दारिस नामक सोने के 172 सिक्के को ईस्ट इंडिया कम्पनी को वाह-वाही लुटने के ख्याल से सौप दिया. कम्पनी भी दो कदम आगे निकलकर ऐतिहासिक महत्व को नहीं समझते हुए सोने को गला दिया . इसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना का हवाला लेखक ने दिया है.

> chemistry lesson 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण Objective

>[Chemistry1]रासायनिक अभिक्रियाए एवं समीकरण Subjective

6:- लेखक ने नितिकथावो के क्षेत्र में किस तरह भारतीय अवदान को रेखांकित किया है?

उत्तर:- विश्व प्रचलित भारतीय नितिकथाए येन-केन-प्रकारेण पश्चिम पहुँचकर और कुछ परिवर्तित होकर आम लोगो के बिच पैड बनती रही जिसे लेखक ने इसे नवजीवन के संचार के रूप में उल्लेखित कर नितिकथावो को प्रतिष्ठित किया है . पश्चिम की ओर जाने वाली कथाओ में प्रमुख है- “शेर की खाल में गधा“, “न्योले ” या ” चूहे की कथा “.

7:- भारत के साथ यूरोप के व्यापारिक संबंध के प्राचीन प्रमाण लेखक ने क्या दिखाए है ?

उत्तर:- भारत के साथ यूरोप के व्यापारिक संबंध की जानकारी का स्रोत ‘बाइबिल‘ में उल्लेखित उन वश्तुओ से है जो भारत के अतिरिक्त किसी अन्य देश से नहीं लाई जा सकती है जैसे- हाथी दांत , शेर, चन्दन, बन्दर इत्यादि . ‘शाहनामा’ की रचना के समय भी व्यपारिक संबंध थे . इन्ही प्राचीन प्रमाणों का उल्लेख लेखक ने किया है.

8:- भारत की ग्राम पंचायतों को किस अर्थ में और किनके लिए लेखक ने महत्वपूर्ण बताया है ? स्पष्ट करे.

उत्तर:-लेखक ने भारत की ग्रामपंचायत को प्राचीन युग के कानून के रूप में बताते हुए इसे कानून के छात्रो के लिए आवश्यक बताया है यह आधुनिक युग में भी प्रासंगिक हो सकता है .इसी कारण इसकी जानकारी महत्वपूर्ण है.

9:- धर्मो की दृष्टि से भारत का महत्व है?

उत्तर:- भारत का धर्म सनातक है . यह कही से आयातित नहीं है. यहाँ अनेक धर्मो का प्राकृतिक उद्व भी है . इस प्रकार भारत अनेक धर्मो जैसे- वैदिक धर्म, बौध धर्म, जैन धर्म आदि की जन्म स्थली है. पारसियों के जरधृष्ट धर्म की भारत शरण स्थली भी है. कुल मिलाकर यहाँ अनेक धर्मो का एक संगम है. विविध धर्मावलम्बियों के बिच एकता और परस्पर सदभाव भी प्रेणास्पद है. नित्य नये नये मत प्रकट और विकसित होते है. इस प्रकार धर्मो की दृष्टि से भारत विश्व में महत्वपूर्ण स्थान रखता है.

10:- भारत किस तरह अतीत और सुदूर भविष्य को जोड़ता है ? स्पष्ट करे .

उत्तर:- भारत की शिक्षा, संसदीय व्यवस्था कानून आदि आज भी प्राचीन रूप का ही संशोधित रूप है जिसको आवश्यकतानुसार परिवर्तित कर सुदूर भविष्य को सजाया-सवांर जा सकता है . प्राचीन विचारधारा सिखने की एक प्रयोगशाला है. अतः भारत अतीत और सुदूर भविष्य को जोड़ता है.

>[Chemistry Lesson-2 Objective]अम्ल क्षारक एवं लवण | Acids, Bases and Salts

>भारत में सर्वाधिक बड़ा, लम्बा एवं ऊँचा | Largest, long and tall in India

11:- मैक्समूलर ने संस्कृत की कौन-सी विशेषताएँ और महत्व बतलाये हैं ?

उत्तर:- संस्कृत एक भाषा ही नहीं बल्कि यह हमारी संस्कृति का प्रतिक होने के साथ-साथ विश्व की प्राचीन भाषा भी है . मैक्समूलर कहते है की हम जो भी सीखना चाहते है उसे केवल संस्कृत ही सिखा सकती है . आदि काल से अभी तक यह जन-जन के कंठ का श्रृंगार बनी हुई है. संस्कृत सभी भाषाओ की जननी भी है . अतः प्रत्येक दृष्टिकोण से यह भाषा महत्वपूर्ण है.

12:- लेखक वास्तविक इतिहास किसे मानता है और क्यों ?

उत्तर:-लेखक मैक्समूलर संस्कृत भाषा को ही वास्तविक इतिहास मानते है क्योकि यह सरल ज्ञातय और पठनीय तो है ही साथ-ही-साथ इसने हमारे विचार व्यापक और उदार भी बनाये है. इसने दुश्मनों को भी गले लगाना सिखाया है. इसने मानव जाती के सम्पूर्ण इतिहास को वास्तविक रूप में प्रकट किया.

13:- संस्कृत और दूसरी भारतीय भाषाओ के अध्ययन से पाश्चात्य जगत को प्रमुख लाभ क्या-क्या हुए ?

उत्तर:- संस्कृत और अन्य दूसरी भाषाओ को पढ़कर पशिचम जगत मानव के वास्तविक जीवन की रूप-रेखा समझे . विचारो को व्यापक और उदार बनाना सीखे. अजनबियों और दुश्मनों को अपना समझने लगे. संस्कृत को वे ठीक से जानकर सद्गुणों को अपने जीवन में उतरने लगे.

14:-लेखक ने भारत के लिए नवागंतुक अधिकारियो को किसकी तरह सपने देखने के लिए प्रेरित किया है और क्यों ?

उत्तर:- लेखक मैक्समूलर ने भारत के लिए नवागंतुक अधिकारीयों को सर विलियम जोन्स की तरह सपने देखने के लिए प्रेरित किया है क्योकि उनसे यह प्रेंणा मिल सकती है की सपनों का साकार कैसे किया जा सकता है. अथवा अपनी कलपनाओ को वास्तिकता का अमली-जमा कैसे पहनाया जा सकता है.

15:- लेखक ने नया सिकंदर किसे कहा है ? ऐसा कहना उचित है ? लेखक का अभिप्राय स्पष्ट कीजिये.

उत्तर:- सिकंदर महान ने भारत के कुछ भूभागो पर कब्जा किया और चला गया . उसके बाद फिर एक सिकंदर सर विलियम जोन्स के रूप में आया और इतिहास और साहित्य के क्षेत्र में अनेक विजय प्राप्त की . परन्तु अब भी गंगा और सिंध के पुराने मैदानों में नये सिकंदर के लिए बहुत कुछ बाकि है. अतः लेखक ने नवागंतुको को नया सिकंदर की संज्ञा दिया है.

इसे भी पढ़े :-

>विश्व में प्रथम

>भारत में प्रथम(पुरुष) | First in India (Male) 

Wazirx क्या हैं? What is Wazirx In Hindi?

bharat se hum kya sikhe

13 thoughts on “NCERT Class 10th हि पाठ – 3 भारत से हम क्या सीखें SUBJECTIVE QUESTION 2021 bharat se hm kya sikhe Question Answer 2021”

Leave a Comment

%d bloggers like this: