BSEB कक्षा-10 Geography पाठ-1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) solution Notes

यहाँ हम बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल अध्याय 1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) Part-2 के सभी objective सवालों को पढेंगे .पिछले भाग में हमने इस अध्यायका पार्ट 1 पढ़ा था अब हम इसमें पार्ट 2 पढ़ने अगर आपने पिछला पार्ट नहीं पढ़ा है तो जरुर पढ़ ले . 10th class geography

इस में पढ़ेंगे प्राकृतिक संसाधन ,जलोढ़ मृदा, काली मृदा, लाल एवं पीली मृदा, लैटराइट मृदा, मरुस्थलीय मृदा और पर्वतीय मृदा के बारे में विस्तार से पढेंगे और समझेंगे . संसाधन एवं उपयोग प्रश्न उत्तर, भारत संसाधन एवं उपयोग ऑब्जेक्टिव, संसाधन एवं विकास कक्षा 10 प्रश्न उत्तर pdf, संसाधन विकास और उपयोग, संसाधन भूगोल pdf, Bihar Board class 10 geography chapter 1, 10th class geography

>>अध्याय-1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) Part-1 objective solution Notes

Bihar Board class 10 geography chapter 1 खण्ड (क) भारत : संसाधन एवं उपयोग solution Notes pdf :-

प्राकृतिक संसाधन:-

प्रश्न 1. भूमि संसाधन के कौन-कौन भौतिक स्वरूप है ?

उत्तर– पर्वत, पठार, मैदान, निम्न भूमि, घाटियां, इत्यादि

प्रश्न 2.  भारत में कितने प्रतिशत भाग पर मैदान, पर्वत और पठार हैं ?

उत्तर

मैदान43%
पर्वत30%
पठार27%
भारत में मैदान,पर्वत और पठार भाग का प्रतिशत

प्रश्न 3.  मृदा किसे कहते हैं ?

उत्तर– असंगठित पदार्थों से निर्मित पृथ्वी की सबसे ऊपरी पतली परत मृदा कहलाती है.

प्रश्न 4.  कुछ सेंटीमीटर गोहरी मृदा के निर्माण में कितने वर्ष लग जाते हैं ?

उत्तर- लाखो वर्ष लग जाता है.

>>Class 10 Civics (नागरिकशास्त्र) | पाठ- 1 | लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | solution Notes

>>Class 10th civics Chapter 2 लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष objective Notes pdf

प्रश्न 5. मृदा निर्माण कैसे होता है ?

उत्तर– चट्टानों के टूटने-फूटने तथा भौतिक, रासायनिक और जैविक परिवर्तनों से मृदा का निर्माण होता है.

प्रश्न 6. ह्युमंस  क्या है ?

उत्तर– जैव अपशिष्टो के सड़ने- गलने से जो पदार्थ बनता है उसे ह्युमंस कहते हैं. यह उपजाऊ होता है.

प्रश्न 7.  भारत में कितने प्रकार की मृदाएं  विकसित है ?

उत्तर– भारत में निम्नलिखित छह प्रकार के  मृदाएं विकसित है:-

  1.  जलोढ़ मृदा
  2.  काली मृदा
  3.  लाल एवं पीली मृदा
  4.  लैटराइट मृदा
  5.  मरुस्थलीय मृदा
  6.  पर्वतीय मृदा

प्रश्न 8. जलोढ़ मृदा किसे कहते हैं ?

उत्तर– नदियों द्वारा लाई गई मृदा को जरूर मिलना कहते हैं और इस मृदा से बने मैदान को जलोढ़ मैदान कार्य है.

प्रश्न 9. भारत का कौन सा भाग जलोढ़ मृदा से निर्मित है ?

उत्तर– मैदानी भाग

प्रश्न 10. उत्तरी भारत का मैदान किन-किन नदियों द्वारा लाए गए जलोढ़ मृदा से बना है ?

उत्तर– गंगा, ब्रह्मपुत्र और सिंधु

प्रश्न 11.  राजस्थान एवं गुजरात में जलोढ़ मृदा का विस्तार किस रूप में है ?

उत्तर– संकरी पट्टी के रूप में

प्रश्न 12. भारत में कितने क्षेत्र पर जलोढ़ मृदा का विस्तार है ?

उत्तर– 6.4 करोड़ हेक्टेयर

प्रश्न 13. जलोढ़ मिट्टी का गठन बतावे.

उत्तर– जलोढ़ मृदा का गठन बालू, सिल्ट एवं मृतिका के विभिन्न अनुपात से होता है.

प्रश्न 14. जलोढ़ मृदा का रंग बतावें .

उत्तर– जलोढ़ मृदा का रंग धुंधला से लेकर लालिमा लिए हुए भूरे रंग का होता है.

प्रश्न 15. चौर क्या है ?

उत्तर– मैदानी भाग में निम्न भूमि वाले क्षेत्रों को चौर करते हैं.

प्रश्न 16. तराई क्या है ?

उत्तर– पर्वतीय क्षेत्रों में निम्न भूमि वाले क्षेत्र को तराई कहते हैं.

प्रश्न 17. दियारा क्या है ?

उत्तर– बालू प्रधान जलोढ़ को दियारा कहते हैं.

प्रश्न 18. दियारा में मुख्य रूप से किसकी खेती होती है ?

उत्तर– मक्का का

प्रश्न 19. जलोढ़ मृदा में किन-किन तत्वों की प्रधानता होती है ?

उत्तर–  पोटाश, फास्फोरस, चुना

प्रश्न 20. जलोढ़ मृदा में किन तत्वों की कमी होती है ?

उत्तर– नाइट्रोजन की

प्रश्न 21. जलोढ़ मृदा किन-किन फसलों के लिए उपयुक्त है ?

उत्तर– धान, गेहूं, चना, मक्का इत्यादि

प्रश्न 22. आयु के आधार पर जरूर मिलने पर जलोढ़ मृदा कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर– आयु के आधार पर जलोढ़ मृदा दो प्रकार के होते हैं:-

  1.  पुरातन जलोढ़ मेरे:- इसमें कंकड़ और बजरी होता है.
  2.  नवीन जलोढ़ मृदा:- इसमें बालू और मृतिका का मिश्रण होता है.

>>प्रथम विश्वयुद्ध से जुडी महत्वपूर्ण तथ्य

>>जर्मनी का एकीकरण से जुडी तथ्य

प्रश्न 23. बांगर और खादर में क्या अंतर है ?

उत्तर

बांगरखादर
इसमें कंकर और बजरी की मात्रा अधिक होती है इसमें बालू है मृतिका का मिश्रण होता है
यह पुराना जलोढ़ मृदा है. यह नवीन जलोढ़ मृदा है
उपजाऊ होता है यह  अपेक्षाकृत अधिक उपजाऊ होता है.
बांगर और खादर में अंतर

काली मृदा:-10th class geography

प्रश्न 24. काली मृदा का रंग काला क्यों होता है ?

उत्तर– काली मृदा में  लौह एवं एलमुनियम की उपस्थिति के कारण यह काला होता है.

प्रश्न 25. काली मृदा को कपासी मृदा क्यों कहा जाता है ?

उत्तर– यह कपास की खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त होती है जिस कारण इसे काली कपासी मृदा के नाम से जाना जाता है.

प्रश्न 26. काली मृदा का निर्माण किन-किन राज्यों में है ?

उत्तर– दक्कन के लावा प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश तथा तमिलनाडु राज्यों में विस्तृत है.

प्रश्न 27. काली मृदा का निर्माण कैसे हुआ है ?

उत्तर– काली मृदा का निर्माण, मूल शैलो एवं ज्वालामुखी के बेसाल्ट लावा के विघटन से हुआ है.

प्रश्न 28. काली मृदा का स्थानीय नाम क्या है ?

उत्तर– रेगुर मृदा

>>दुनिया की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?

                      >>दुनिया की सबसे ठंडी जगह कौन सी हैं?

प्रश्न 29. काली मृदा में कौन-कौन पोषक तत्व होते हैं ?

उत्तर– कैल्शियम कार्बोनेट, मैग्नीशियम, पोटाश और चुना की मात्रा होती है.

प्रश्न 30. काली मृदा ने किस पोषक तत्व की कमी होती है?

उत्तर– फास्फोरस की

प्रश्न 31. काली मृदा जब गीली हो जाती है तब उसका जुताई संभव नहीं हो पाती है क्यों ?

उत्तर– काली मृदा गीली होने पर चिपचिपी हो जाती है जिसे जोतना संभव नहीं होता है. अतः इसे मॉनसून के प्रथम बौछार में ही जुताई कर दिया जाता है.

प्रश्न 32. काली मृदा में कपास को छोड़कर अन्य किन किन फसलों की खेती होती है ?

उत्तर– गन्ना, प्याज, गेहूं एवं फलों की खेती अनुकूल मानी जाती है.


लाल एवं पीली मृदा:-

प्रश्न 33. लाल एवं पीली मृदा किन-किन क्षेत्रों में पाया जाता है ?

उत्तर– तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा दक्षिण पूर्व महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, छोटा नागपुर पठार एवं मेघालय पठार के क्षेत्र में पाया जाता है.

प्रश्न 34. लाल एवं पीली मृदा का रंग लाल क्यों होता है ?

उत्तर– लौहास की मात्रा के कारण इसका रंग लाल होता है.

प्रश्न 35. लाल एवं पीली मृदा का रंग पीला कब होता है ?

उत्तर– जलयोजन के कारण इसका रंग पीला हो जाता है.

प्रश्न 36. इसका निर्माण कैसे हुआ ?

उत्तर– लाल एवं पीली मृदा का विकास प्रायद्वीपीय पठार के पूर्वी एवं दक्षिणी हिस्से में खेदार अग्निय चट्टानों द्वारा समानतः 100cm से कम वर्षा वाले क्षेत्र में हुआ.

प्रश्न 37. यह कम उपजाऊ क्यों होता है ?

उत्तर– जैव पदार्थों की कमी के कारण यह  मृदा जलोढ़ एवं काली मृदा केअपेक्षा कम उपजाऊ होता है.

प्रश्न 38. लाल एवं पीली मृदा का विस्तार कितने क्षेत्र पर है ?

उत्तर-7.2  करोड़ हेक्टेयर भूमि पर

प्रश्न 39. सिंचाई द्वारा इनमें किन-किन फसलों की खेती की जाती है ?

उत्तर– चावल, बाजरा, मक्का, मूंगफली, तंबाकू, और फलों का उत्पादन किया जाता है.

Class 10 Hindi वर्णिका Chapter 1 दही वाली मंगम्मा Solution Notes

Class 10 कव्यखंड Hindi Chapter 1 राम बिनु बिरथे जगी जनमा, जो नर दुख में दुख नहिं मानै


लैटराइट मृदा:-10th class geography

प्रश्न 40. लैटराइट मृदा की उत्पत्ति कैसे हुई ?

उत्तर– लैटराइट शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के(LATER) शब्द से हुआ है जिसका शाब्दिक अर्थ ‘ ईट’ होता है. इस प्रकार मिट्टी का विकास उच्च तापमान एवं अत्यधिक वर्षा वाले क्षेत्र में हुआ.

प्रश्न 41.लैटराइट मृदा का विकास किन क्षेत्रों में हुआ ?

उत्तर– केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और उड़ीसा तथा असम की पहाड़ियों में लैटराइट मिट्टी का विस्तार मिलता है.

प्रश्न 42.लैटराइट मृदा का विस्तार कितने क्षेत्र पर हुआ .

उत्तर-1.3 करोड़ हेक्टेयर पर

प्रश्न 43.लैटराइट मृदा का रंग लाल क्यों होता है ?

उत्तर– एलमुनियम और लोहे के ऑक्साइड के कारण

प्रश्न 44. तकनीक के द्वारा लैटराइट मृदा में किन-किन चीजों की खेती होती है ?

उत्तर– चाय एवं कहवा का

प्रश्न 45. केरल में लैटराइट मृदा में मुख्यतः किन-किन चीजों की खेती की जाती है ?

उत्तर– काजू की तथा तमिलनाडु  और आंध्र प्रदेश में भी की जाती है.

मरुस्थलीय मृदा:-

प्रश्न 46. मरुस्थलीय मृदा किन क्षेत्रों में विकसित है ?

उत्तर– पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, पश्चिमी हरियाणा और दक्षिण पंजाब में पाई जाती है.

प्रश्न 47. मरुस्थली मृदा में सिंचाई द्वारा किन-किन फसलों की खेती होती है ?

उत्तर–  कपास, चावल, गेहूं

प्रश्न 48. मरुस्थलीय मृदा का रंग कैसा होता है ?

उत्तर– लाल्या हल्का भूरा

[Class-10th Hindi Lesson 2] |नलिन विलोचन शर्मा | विष के दांत

NCERT Class 10th हि पाठ – 3 भारत से हम क्या सीखें SUBJECTIVE QUESTION 2021 bharat se


पर्वतीय मृदा:-

प्रश्न 49. पर्वतीय मृदा किन क्षेत्रों में विकसित है ?

उत्तर– पर्वतीय और पहाड़ी क्षेत्रों में

प्रश्न 50. पर्वतीय मिर्जा में किन-किन फसलों की खेती होती है ?

उत्तर– चावल, आलू की


आज हमने जाना बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल अध्याय 1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) Part-2 के सभी objective सवालों के बारे में . आशा करता हूँ की आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी . संसाधन एवं उपयोग प्रश्न उत्तर, Bihar Board class 10 geography chapter 1

Tag :-

geography class 10 chapter 1, geography class 10 ncert, ncert solutions for class 10 geography chapter 1, geography class 10 solutions, ncert geography class 10 pdf, geography class 10 chapter 2, geography class 10 in hindi, geography class 10 chapter 1 pdf, 10th class geography

8 thoughts on “BSEB कक्षा-10 Geography पाठ-1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) solution Notes”

Leave a Comment

%d bloggers like this: