Class 10th Sanskrit व्याघ्रपथिककथा | पाठ-11 | NCERT Class 10th Sanskrit Chapter 11 Vyagharpathik katha Solution

इसमें हम जानेगे Class 10th Sanskrit व्याघ्रपथिककथा | पाठ-11 | NCERT Class 10th Sanskrit Chapter 11 Vyagharpathik katha Solution, Class 10th Sanskrit पाठ-11 व्याघ्रपथिककथा Subjective, 1Class 10th Sanskrit पाठ-11 व्याघ्रपथिककथा Objective, बिहार बोर्ड कक्षा 10 संस्कृत अध्याय 11 व्याघ्रपथिककथा प्रश्न उत्तर, bseb book solution, class 10th sanskrit Chapter 11 subjective, class 10th sanskrit chapter 11 objective, 10th class sanskrit vvi question Answer, 10th class Sanskrit Chapter 11 vyaaghrapathikakatha Solution

Bihar Board Class 10 Sanskrit Chapter 11 व्याघ्रपथिककथा Solution Notes

कक्षा-10 संस्कृत | पाठ-11 व्याघ्रपथिककथा | Subjective

1. व्याघपथिक कथा के लेखक कौन हैं ? इस पाठ से क्या शिक्षा मिलती है ? 

Or

‘व्याघ्रपथिककथा’ कहाँ से लिया गया है ? इसके लेखक कौन हैं ? तथा इससे क्या शिक्षा मिलती हैं ? 

Or

व्याघ्रपथिककथा से क्या शिक्षा मिलती हैं ? 

Or 

व्याघ्रथिककथा में मूल संदेश क्या हैं ? 

Or, 

व्याघ्रपथिककथा को संक्षेप में अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर– व्याघ्रपथिककथा हितोपदेश ग्रंथ के मित्रलाभ खण्ड से ली गई है। इसके लेखक नारायण पंडित है। इस कथा में एक बूढा बाघ लोभी पथिक को फंसाने के लिए हाथ में एक सोने का कंगन लेकर तालाब के तह पर पुकारता है। हे पथिक इस स्वर्ण कंगन को तालाब में स्नान करके ग्रहण करों। यह बात सुनकर पथिक बाघ के जल में फंस जाता है और जैसे तालाब में स्नान करने के लिए प्रवेश करता है वैसे महाकीचड़ में फँस जाता है। तब बाघ उसे पकड़ लेता है और मारकर खा जाता है। इस पाठ से हमें यह शिक्षा मिलती है कि लोभ का परिणाम विनाशकारी होता है। 


2. ‘व्याघ्रकथा’ के आधार पर बताये कि दान किसकों देना चाहिए? अथवा, किसको दान देना चाहिए?

उत्तर– इस पाठ के आधार पर दान गरीबों को देना चाहिए। जो । आप पर उपकार नहीं किया हो उसे भी दान देना चाहिए। क्योंकि औषधी रोगियों का सहायक होता है। नीरोगियों का नहीं। 


3. सात्विक दान क्या हैं? पठित पाठ के आधार पर उत्तर दें।

उत्तर– सात्विक दान-स्थान, समय एवं उचित व्यक्ति का विचार करके दिया गया दान सात्विक दान कहलाता है। अथवा सात्विक दान-देशकाल, स्थान एवं पात्र को ध्यान में रखकर दिया गया दान सात्विक दान कहलाता है।


4. पथिक वृद्ध बाघ की बातों में क्यों आ गया ? अथवा, सोने के कंगन को देखकर पथिक ने क्या सोचा?

उत्तर– पथिक ने वृद्ध बाघ द्वारा सोने के कंगन की बात सुनकर सोचा कि ऐसा भाग्य से ही मिलता है, लेकिन अपने मन में सोचा कि जिस कार्य में खतरा हो उसे नहीं करना चाहिए। फिर वह लोभ में आकर सोचा कि धन कमाने के कार्य में खतरा तो होता ही है। इस तरह पथिक लोभ में आकर वृद्ध बाघ की बातों में आ गया।


5. वृद्ध बाघ ने पथिक को फंसाने के लिए किस तरह का भेष रचाया। 

Or,

बाघ ने पथिक को पकड़ने के लिए क्या चाल चली? 

Or

वृद्ध बाघ पथिक को पकड़ने में कैसे सफल हुआ था ? 

Or

धार्मिक व्यक्ति ने वृद्ध बाघ को क्या उपदेश दिया था ? अथवा, बाघ ने स्वयं को अहिंसक सिद्ध करने के लिए क्या तर्क दिया? 

उत्तर– वृद्ध बाघ ने पथिक को फंसाने या पकड़ने के लिए एक धार्मिक का भेष-भूषा रचकर तालाब के किनारे पथिक को सोने का कंगन लेने के लिए कहा। तथा पथिक बोला तुम हिंसात्मक हो इसलिए विश्वास के पात्र नहीं हो, तो फिर बाघ बोला सुनों पथिक पहले मैं जवानी अवस्था में अनेकों गाय एवं मनुष्यों को मार कर खाया हूँ। जिसके कारण मैं वंशहीन हो गया, तब एक धार्मिक व्यक्ति ने मुझे उपदेश दिया कि तुम दान-पुण्य करोगे तो पापमुक्त हो जाओंगे। तब से मैं प्रतिदिन स्नान करने वाले व्यक्ति को दान के रूप में सोने का कंगन देता हूँ। इस बात को सुनकर पथिक बाघ के जाल में फंस गया। इस प्रकार बाघ पथिक को पकड़ने में सफल हुआ। 


6. आयुर्वेद के प्रमुख ग्रन्थ कौन-कौन हैं? 

उत्तर– आयुर्वेद के प्रमुख चरकरचित चरकसंहिता एवं सुश्रुतरचित सुश्रुत संहिता दो ग्रन्थ हैं। 


7. उपनिषद् ग्रन्थ का मूल उद्देश्य क्या है? 

उत्तर– उपनिषद् ग्रन्थ का मूल उद्देश्य यह है कि गरीब को ध न एवं रोगियों को दवा देना उचित उपकार है।


इस पोस्ट में हमने जाना Class 10th Sanskrit व्याघ्रपथिककथा | पाठ-11 | NCERT Class 10th Sanskrit Chapter 11 Vyagharpathik katha Solution के बारे में,

इसे भी पढ़ें-

Leave a Comment

%d bloggers like this: