यहाँ हम बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल अध्याय 1 भारत :संसाधन एवं उपयोग | खण्ड(ख) जल संसाधन के बारे में बिस्तर से जानेगे.
यहाँ हम objective और subjective question को पढेंगे . NCERT class 10 geography chapter 1, BSEB 10th class geography, NCERT book solution
Bihar Board 10th class Geography chapter 1 भारत :संसाधन एवं उपयोग | खण्ड(ख) जल संसाधन solution Notes pdf
खण्ड(ख) जल संसाधन
पिछला अध्याय –
part-1 अध्याय-1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) objective solution Notes
part-2 पाठ-1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) objective solution Notes
अध्याय 1 भारत : संसाधन एवं उपयोग खण्ड (क) प्राकृतिक संसाधन solution Notes
ऑब्जेक्टिव (objective):-
प्रश्न 1. पृथ्वी की सतह पर कितना भाग जल से ढका है ?
उत्तर– तीन चौथाई भाग
प्रश्न 2. पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं ?
उत्तर– पृथ्वी पर जल की उपस्थिति के कारण पृथ्वी को नीला ग्रह कहते हैं.
प्रश्न 3. जलधी किसे कहते हैं ?
उत्तर– महासागर सबसे बड़े जल संग्रह का केंद्र होता है इसी कारण इसे जलधी कहते हैं.
प्रश्न 4. विश्व के कुल आयतन का कितना प्रतिशत जल महासागर में है ?
उत्तर– 96. 5 प्रतिशत
प्रश्न 5. कुल जल आयतन का कितना प्रतिशत मृदु जल है ?
उत्तर– 2. 5 प्रतिशत
प्रश्न 6. महासागर का जल कैसा होता है ?
उत्तर– लवणीय
>>Class 10 Civics (नागरिकशास्त्र) | पाठ- 1 | लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी | solution Notes
>>Class 10th civics Chapter 2 लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष objective Notes pdf
प्रश्न 7. कुल मृदु जल का 75% और 25% कहाँ-कहाँ है ?
उत्तर– विश्व के मृदु जल का लगभग 75% भाग अंटार्टिका, ग्रीनलैंड एवं पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ की चादर या हिमनद के रूप में पाया जाता है. और लगभग 25% भूमिगत जल स्वच्छ जल के रूप में उपलब्ध है.
प्रश्न 8. दक्षिणी गोलार्द्ध को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर- जल गोलार्द्ध
प्रश्न 9. उत्तरी गोलार्द्ध को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर– स्थल गोलार्द्ध
प्रश्न 10. प्राणियों में और पौधों में कितना प्रतिशत जल विद्यमान रहते हैं ?
उत्तर– प्राणियों में 65% तथा पौधों में 65- 99% जल का अंश विद्यमान रहता है .
>>दुनिया की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
>>दुनिया की सबसे ठंडी जगह कौन सी हैं?
लघु उत्तरीय प्रश्न :-
प्रश्न 1.बहुउद्देशीय परियोजना से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर– नदी घाटी पर बनाई जाने वाली वे परियोजनाएं जिनके एक साथ अनेक उद्देश्य होते हैं, बहुउद्देशीय परियोजना कहलाती है. जैसे- बाढ़ नियंत्रण, पर्यटन, मत्स्य पालन, जल विधुत इत्यादि.
प्रश्न 2. जल संसाधन के क्या उपयोग है ? लिखें .
उत्तर– जल ही जीवन है. यह सार्वजनिक है अर्थात इसके बिना जीवन की कल्पना करना भी बेमानी है. जल संसाधन का उपयोग घरेलू कार्य, पेयजल, सिंचाई, उद्योग, स्वास्थ्य, स्वच्छता, मल-मूत्र विसर्जन आदि कार्यों में होता है.
प्रश्न 3. अंतराज्यीय जल- के क्या कारण है ?
उत्तर-नदियों के जल बंटवारे को लेकर राज्यों के बीच जो विवाद होता है उसे अंतराज्यीय जल विवाद कहते हैं.
जैसे- कावेरी नदी के जल को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच जल विवाद होता रहता है.
प्रश्न 4. जल संकट क्या है ?
उत्तर– जल की उपलब्धता कम होने और गुणवत्ता की कमी होने की स्थिति जल संकट कहलाता है.
स्वीडेन के विशेषज्ञ फॉल्कन मार्क के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 1000 घनमीटर जल की आवश्यकता है. इससे कम जल की उपलब्धता जल संकट है.
प्रश्न 5. भारत की नदियों के प्रदूषण के कारणों का वर्णन कीजिए .
उत्तर– भारत के नदियों के प्रदूषण के निम्न कारण है:-
- घरेलू अपशिष्टो को नदी में फेंकना
- कल कारखाने के अपशिष्टो को नदी में फेंकना
- शवों को नदी में बहाना
- कृषि कार्य में उपर्युक्त हानिकारक रसायनों का वर्षा जल के साथ नदी में मिलना
Class 10 Hindi वर्णिका Chapter 1 दही वाली मंगम्मा Solution Notes
Class 10 कव्यखंड Hindi Chapter 1 राम बिनु बिरथे जगी जनमा, जो नर दुख में दुख नहिं मानै
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:-
प्रश्न 1. जल संरक्षण से आप क्या समझते हैं ? इसके क्या उपाय हैं ?
उत्तर- जल ही जीवन है जल संसाधन के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं किया जा सकता है. इसके महत्व को देखते हुए कहा जा सकता है कि जल का संरक्षण अत्यंत जरूरी है. जल संरक्षण का तात्पर्य है:- जल की उपलब्धता बनाए रखने के साथ-साथ गुणवत्ता को भी बनाए रखना चाहिए. जल संरक्षण की दिशा में सरकार ने 1987 में राष्ट्रीय जल नीति बनाया 2002 में इसका संशोधित रूप में पेश किया.
इसके निम्न उपाय हो सकते है :-
- जल की उपलब्धता को बनाए रखना |
- जल को प्रदूषित होने से बचाना |
- प्रदूषित जल को स्वक्ष कर उसका उपयोग करना |
प्रश्न 2. वर्षा जल के मानव जीवन में क्या भूमिका है ? इसके संग्रहण व पुनः र्चक्रण के विधियों का उल्लेख करें |
उत्तर– जल ही जीवन है, यह सार्वजनिक है. इसके बिना जीवन कदापि संभव नहीं है. वर्तमान में जल की उपलब्धता और गुणवत्ता में कमी आई है ऐसी स्थिति में वर्षा जल की महत्वपूर्ण भूमिका हो जाती है. वर्षा जल का संग्रह और पुनः र्चक्रण निम्न प्रकार से संभव है . पर्वतीय क्षेत्रों में नदियों में वाहिकाएं निकालकर सिंचाई की जाती है इन वाहिकाओं को ‘गुल’ या ‘फुल’ कहा जाता है.
राजस्थान के जैसलमेर मैं और कुछ अन्य क्षेत्रों में वर्षा जल को गड्ढे में संग्रह किया जाता है. इससे ‘खादिम’ या ‘जोहड़’ कहा जाता है. राजस्थान में ही वर्षा जल को भूमिगत टैंक में संग्रह किया जाता है जिसे टांका कहा जाता है . मेघालय और अन्य क्षेत्रों में भी वर्षा जल का संग्रहण छत पर किया जाता है.
>>प्रथम विश्वयुद्ध से जुडी महत्वपूर्ण तथ्य
>>जर्मनी का एकीकरण से जुडी तथ्य
आज हमने जाना यहाँ हम बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल अध्याय 1 भारत :संसाधन एवं उपयोग | खण्ड(ख) जल संसाधन के बारे में बिस्तर से जानेगे. यहाँ हमने जाना objective और subjective question को पढेंगे . NCERT class 10 geography chapter 1, BSEB 10th class geography, NCERT book solution
3 thoughts on “10th class Geography(भूगोल) chapter 1 भारत :संसाधन एवं उपयोग | खण्ड(ख) जल संसाधन Notes”